Saved Bookmarks
| 1. |
‘संस्कृति’ पाठ में वर्णित महानुभावों के कार्यों का उल्लेख कीजिए। |
|
Answer» ‘संस्कृति’ पाठ में लेखक आनंद भदंत ने लेनिन, कार्ल मार्क्स व सिद्धार्थ जैसे महानुभावों का उल्लेख किया है। रूस के भाग्यविधाता लेनिन ने अपनी डेस्क में रखे हुए डबल रोटी के सुखे टुकड़े स्वयं न खाकर दूसरों को खिलाया करते थे। कार्ल मार्क्स ने संसार के मनुष्यों को सुखी देखने के लिए स्वयं पूरी जिंदगी दुःख भोगते रहे। उसी प्रकार सिद्धार्थ ने मानव कल्याण की भावना से ओतप्रोत होकर अपना राजसी ठाठ-बाठ त्याग दिया, मानवता के सुख के लिए । अत: इन तीनों महानुभावों ने मानव कल्याण के लिए अपने निजी सुखों का त्याग कर दिया। |
|