1.

महादेवी जी को सोना कहाँ और कैसे मिली ?

Answer» सोना-मनुष्य के क्रूरतापूर्ण शिकार का परिणाम थी । एक बार वन में घूमते हुए हिरणों के समूह को शिकारी की आहट सुनाई दी वह तो सब भाग निकले, परन्तु सोना की माँ प्रसूता होने के कारण अपने बच्चे को छोड़कर भाग न सकी व मारी गई । शिकारी दयावश उसे उठाकर ले आया । उनमें से किसी परिवार की महिला ने दो-तीन दिन उसे सम्भाला । तभी किसी बालिका को लेखिका की पशुप्रियता के बारे में पता चला । वह उसे लेखिका के घर ले आई । लेखिका ने ही मादा शावक को सोना नाम दिया ।


Discussion

No Comment Found

Related InterviewSolutions