1.

मरी हुई भिखारिन और उसके दोनों बच्चों को उसके सूखे शरीर से चिपक कर रोते देख चित्रा ने क्या किया?

Answer»

मरी हुई भिखारिन और उसके दोनों बच्चों को उसके सूखे शरीर से चिपक कर रोते देख चित्रा का हृदय करुणा से भर गया। वह चाह कर भी स्वयं को वहां से दूर नहीं कर पाई। वह वहीं रुकी और उस दृश्य को देखकर उसने उनका चित्र कागज़ पर उतारा। यह उसके अंदर का कलाकार था जो चित्र के रूप में उभर कर हमारे सामने आया।



Discussion

No Comment Found

Related InterviewSolutions