|
Answer» मच्छर से बचाव के उपाय: (क) सोते समय हमेशा मच्छरदानी का प्रयोग करना चाहिए। (ख) खिड़की-दरवाजों पर महीन जाली का प्रयोग करना चाहिए। (ग) घर के आसपास पानी का भराव न होने दें। खटमल से बचाव के उपाय: (क) ऐसे फर्नीचर जिनमें खटमल पड़े हों, उनके दरारों में किरोसीन तेल डालने से खटमल मर जाते हैं। (ख) चारपाई, कुर्सी, मेज, पलंग व गद्दे, रजाई को समय-समय पर धूप दिखाते रहना चाहिए। मक्खी से बचाव के उपाय: (क) खाने की सामग्री और पीने के पानी को सदैव ढंककर रखना चाहिए। (ख) घर में दैनिक उपयोग से निकलने वाले कूड़े-कचरे को सदैव ढक्कनदार कूड़ेदान में डालना चाहिए।
|