1.

निम्न लिखित बालगीत पढ़कर दिये गये प्रश्नों के उत्तर विकल्पों में से चुनकर लिखिए।सिंहासन पर लाल टमाटर,पंखा झलते मूली गाजर ।दरबारी हैं गोभी आलू,बैंगन, शलजम, प्याज, कचालूलौंकी, भिंडी, तोरी, टिंडे,मटर, लोबिया, सेम, चिचिंडे।मेथी, पालक, मिर्ची, परमल,पहरा देते पेठा व कटहल।1. सिंहासन पर कौन है?2. कौन पहरा दे रहे है?3. कौन पंखा झलते हैं?4. यह किसका दरबार है?

Answer»
  1. सिंहासन पर लाल टमाटर है।
  2. पेठा और कटहल पहरे दे रहे हैं।
  3. मूली और गाजर पंखा झलते हैं।
  4. यह तरकारी का दरबार है।


Discussion

No Comment Found

Related InterviewSolutions