1.

निम्नलिखित कहावतों को अर्थ देकर वाक्य-प्रयोग कीजिए।1. अंधेर नगरी चौपट राजा, टके सेर भाजी, टके सेर खाजा2. मार के पीछे भूत भागे3. काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती4. होनहार बिरवान के होत चिकने पात

Answer»

1. अंधेर नगरी चौपट राजा, टके सेर भाजी, टके सेर खाजा-अयोग्य शासक के कारण कुप्रशासन
वाक्य : उस कार्यालय का कोई कर्मचारी काम नहीं करता, क्योंकि वहाँ का अधिकारी ही भ्रष्ट है। चारों तरफ ‘अंधेर नगरी चौपट राजा, टके सेर भाजी, टके सेर खाजा’ वाली बात है।

2. मार के पीछे भूत भागे – किसी भी तरह से समस्या का हल करना
वाक्य : जब समस्या हद से बढ़ जाती है, तब सरल उपाय के बजाय कठिन या शिक्षात्मक रवैया अपनाना। इसे कहते हैं- मार के पीछे भूत भागे।

3. काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती – छल, कपट तथा चालाकी से एक ही बार काम निकलता है
वाक्य : एक बार तो तुम मुझे धोखा देकर रुपए ले जा चुके हो, अब मैं तुम्हारी चिकनी-चुपड़ी आतों में नहीं आ सकता क्योंकि काठ की हाडौ बार-बार नहीं चढ़ती।

4. होनहार बिरवान के होत चिकने पात – योग्य व्यक्ति के लक्षण बचपन से ही प्रकट होने लगते हैं
वाक्य : गोपालदास नीरज ने पहली कविता दस वर्ष की उम्र में ही लिख दी थी। सच है – होनहार बिरवान के होत चिकने पात।



Discussion

No Comment Found

Related InterviewSolutions