1.

निम्नलिखित वर्णों से शुरू करके पाँच-पाँच शब्द बनाइए और वाक्य में प्रयोग कीजिए :(1) च (2) क्ष (3) त (4) भ

Answer»

(1) च : चमेली – चमेली का फूल खुशबूदार होता है।
चक्की – चक्की से अनाज पीसा जाता है।
चतुर – रमेश चतुर लड़का है।
चंपा – यह चंपा का वृक्ष है।
चंद्रमा – चंद्रमा के प्रकाश को ‘चाँदनी’ कहते हैं।

(2) क्ष : क्षितिज – वह दिनभर क्षितिज की ओर देखता रहा।
क्षत्रिय – क्षत्रिय बड़े वीर होते हैं।
क्षमा – क्षमा वीरों का भूषण है।
क्षीर – दूध को क्षीर भी कहते हैं।
क्षुधा – मुझे बड़ी क्षुधा (भूख) लगी है।

(3) त : तरबूज – यह तरबूज बहुत मीठा है।
तराजू – तराजू से वस्तुओं का वजन मालूम होता है।
तमाशा – हमने बंदर का तमाशा देखा।
तस्वीर – ये ऐतिहासिक स्थानों की तस्वीरें हैं।
तलवार – तलवार की धार बहुत तेज है।

(4) भ : भवन – यह शाला का नया भवन है।
भजन – गाँधीजी रोज भजन करते थे।
भक्त – नरसिंह मेहता श्रीकृष्ण के भक्त थे।
भक्षक – हाय ! रक्षक ही भक्षक बन गया।
भगदड़ – धमाका होते ही चारों ओर भगदड़ मच गई।



Discussion

No Comment Found