1.

प्राणि विहार क्या है? भारत के दो प्राणि विहारों के नाम लिखिए। 

Answer»

अभयारण (प्राणि विहार, Sanctuaries) – अभयारण्यों का उद्देश्य केवल वन्य जीवन का संरक्षण करना होता है। अतः इसमें व्यक्तिगत स्वामित्व, लकड़ी काटने, पशुओं को चराने आदि की अनुमति इस प्रतिबन्ध के साथ दी जाती है कि इन क्रिया-कलापों से वन्य प्राणी प्रभावित न हों। इनकी स्थापना एवं नियन्त्रण सम्बन्धित राज्य सरकार के अधीन होती है। भारत में लगभग 520 अभयारण हैं। भारत के दो प्राणि विहार- 

1. जलदापारा जन्तु विहार, मदारीहाट-पश्चिमी बंगाल 

2. घाना पक्षी विहार, भरतपुर-राजस्थान।



Discussion

No Comment Found

Related InterviewSolutions