1.

'प्रत्येक महान भौतिक सिद्धांत अप-सिद्धांत से आरम्भ होकर गर्म-सिद्धांत के रूप में समाप्त होता है।' इस तीक्ष्ण टिप्पणी की वैधता के लिए विज्ञात के इतिहास से कुछ उदाहरण लिखिए।

Answer» किसी स्थापित सिद्धांत के विरुद्ध कुछ नया विचार अथवा विकल्प अप-सिद्धांत कहलाता है जबकि पूर्णत: स्थापित सिद्धांत को धर्म-सिद्धांत कहते है। यह पूर्णत: सत्य है कि प्रत्येक महान सिद्धांत का प्रारम्भ एक अप-सिद्धांत से होता है तथा अन्त एक धर्म-सिद्धांत पर होता है। इस विषय में कुछ उदाहरण नीचे दिये गये है-
(i) पोलमी के भूकेंद्री सिद्धांत के अनुसार, पृथ्वी स्थिर है तथा अन्य सभी आकाशीय पिंड, जैसे- सूर्य, तारे तथा अन्य ग्रह उसके चारो ओर परिक्रमण करते है। बाद में इटली के वैज्ञानिक गैलीलियो ने सूर्य केन्द्री सिद्धांत प्रस्तुत किया, जिसके अनुसार, सूर्य स्थिर है तथा पृथ्वी व अन्य ग्रह उसके चारो ओर परिक्रमण करते है। उस समय यह सिद्धांत एक अप-सिद्धांत था परन्तु बाद में न्यूटन तथा केप्लर के इस सिद्धांत को सहमति प्रदान करने पर यह धर्म-सिद्धांत में परिवर्तित हो गया।
(ii) न्यूटन के कणिका सिद्धांत के अनुसार, प्रकाश अत्यंत सूक्ष्म कणिकाओं से मिलकर बना है। प्रारम्भ में यह एक अप-सिद्धांत था, परन्तु अन्त में यह मैक्स प्लान्क के क्वांटम सिद्धांत के रूप में एक धर्म-सिद्धांत में परिणित हुआ।


Discussion

No Comment Found

Related InterviewSolutions