|
Answer» हमें अपने पर्यावरण को साफ तथा रोगरहित बनाने में निम्नलिखित सहयोग करना चाहिए- - खाने की सड़ी-गली चीजें इधर-उधर न फेंक कर कूड़ेदान में फेंकना चाहिए, या अपने बगीचे में एक गड्ढा खोदकर उसमें डालना चाहिए, जिससे एक अच्छी खाद तैयार हो सकती है।
- जल स्रोत के समीप नहाना, कपड़े धोना, पशुओं को नहलाना एवं शौच नहीं करना चाहिए।
- बाजार से सामान लाने के लिए घर से कपड़े का थैला ले जाना चाहिए। प्लास्टिक पैक सामानों का कम से कम प्रयोग करना चाहिए। स्कूटर, कार, एवं अन्य वाहनों से निकलने वाले धुएँ को जाँच करा कर नियंत्रित रखना चाहिए।
- स्कूटर, कार एवं अन्य वाहनों से निकलने वाले धुएँ को जाँच कराकर नियंत्रित रखना चाहिए। पटाखे सार्वजनिक स्थानों पर नहीं छुड़ाना चाहिए। उद्योगों के अपशिष्ट पदार्थों को नदियों व तालाबों में नहीं बहाना चाहिए।
- कारखानों को शहर से दूर लगाना तथा इनकी चिमनियों को फिल्टर युक्त एवं ऊँचा रखना चाहिए।
|