1.

तुम्हारे गाँव या शहर में दशहरा कैसे मनाते हैं?

Answer»

हिन्दुओं के प्रमुख त्यौहारों में दशहरे का अपना विशिष्ट स्थान है। हर साल आश्विन मास के महालय अमावास्या से लेकर दस दिन तक दशहरा मनाया जाता है । हमारे शहर में माता कनकदुर्गा का मंदिर है । दशहरे के दिनों में हर दिन नये – नये अलंकारों से दुर्गा माता दर्शन देती है । माता का विशेष अलंकार करते हैं । विशेष उत्सवों के साथ कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है । रात में बिजली की बत्तियों की जगमगाहट में मंदिर बहुत मनोहर दिखाई पडता है । विचित्र वेश धारणों से भक्त लोग माता की पूजा में तत्पर रहते हैं। दसवें दिन नदी में तेप्पोत्सव रूप में माता दुर्गा और स्वामी शंकर भगवान के नौका विहार का आयोजन बडे पैमाने पर किया जाता है।



Discussion

No Comment Found

Related InterviewSolutions