Saved Bookmarks
| 1. |
त्यौहार क्यों मनाते हैं? |
|
Answer» व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के जीवन में त्यौहारों का अपना विशेष महत्व होता है | सभी के लिए त्यौहारों से विशेष प्रयोजन होता है । ज़िम्मेदारियाँ और नित्य की एकरसता व्यक्ति के जीवन में नीरसता उत्पन्न करती हैं | रोज़ एक जैसी जीवन चर्या, एक ही तरह का भोजन, वही कपडे, आदि से मानव जीवन यांत्रिक जीवन बन जाता है । ऐसी स्थिति में त्यौहारों से हमारी नित्य की नीरसता दूर होकर कुछ मानसिक उत्साह बढ़ता है । हमारा जीवन नयी उमंगों से भर जाता है । इसलिए नित्य की एकरसता से उत्पन्न नीरसता को दूर करके मानसिक उल्लास पाने विविध त्यौहार मनाये जाते हैं । |
|