Answer» - हम भारतवासी कविता के कवि श्री आर.पी. निशंक है।
- ये महान हिंदी साहित्यकार है, इनकी कविताओं का मुख्य विषय देश भक्ति है।
- प्रस्तुत कविता ‘मातृभूमि के लिए ‘संग्रह’ से लिया गया है।
- इस कविता में भारतीयों के लक्षणों के बारे में बताया गया है।
- भारतवासी दुनिया को पावन धाम बनायेंगे।
- श्रद्धा और प्रेम से दुनिया का मार्ग निर्देशन करेंगे।
- ऊँच – नीच का भेद मिटायेंगे, सब से प्यार करेंगे।
- नफ़रत मिटाकर अमृत रस सरसायेंगे, निराशा दूर भगाकर विश्वास जगायेंगे।
- उलझन में फंसे लोगों को राह दिखायेंगे, जीवन पथ से भटके लोगों को राह दिखायेंगे।
- सत्य, अहिंसा, त्याग, समर्पण आदि भावों से भरा समाज बनायेंगे।
- इस तरह विश्वशांति और विश्वबंधुत्व की भावना फैलायेंगे।
|