Saved Bookmarks
| 1. |
यदि किसी नगर के पारिस्थितिक तंत्र मान लिया जाये तो यह घोर अंधकार वाले पारिस्थितिक तंत्र के किस प्रकार समान होगा? |
| Answer» घोर अंधकार वाले पारिस्थितिक तंत्र में उत्पादकों का अभाव होता है क्योंकि मुख्य रूप से हरे पादप ही सूर्य के प्रकाश में प्रकाश –संश्लेषण द्वारा भोजन का निर्माण करते हैं। अतः इस प्रकार के पारिस्थितिक तंत्र में केवल विभिन्न पोषण-रीति वाले उपभोक्ता होते हैं। ठीक इसी प्रकार, नगर में भी उत्पादक नहीं होते इसमें केवल विभिन्न पोषण रीतियों वाले उपभोक्ता वास करते हैं। अतः नगर एक घोर अंधकार वाले पारिस्थितिक तंत्र के समान होता है। | |