Explore topic-wise InterviewSolutions in Current Affairs.

This section includes 7 InterviewSolutions, each offering curated multiple-choice questions to sharpen your Current Affairs knowledge and support exam preparation. Choose a topic below to get started.

1.

नैटवर्क आप्रेटिंग सिस्टम के बारे में विस्तार से लिखो।

Answer»

एक नैटवर्क आप्रेटिंग सिस्टम सर्वर से चलता है और सर्वर को डाटा, यूज़र, समूह, सुरक्षा, ऐप्लीकेशन और अधिक नैटवर्किंग को प्रबंध करने योग्य बनाता है। नैटवर्क आप्रेटिंग सिस्टम का मुख्य उद्देश्य एक नैटवर्क के साथ जुड़े मल्टीपल कम्प्यूटर जैसे कि लोकल एरिया नेटवर्क, निजी नैटवर्क या अन्य प्रकार के नैटवर्क को फाईलों और प्रिंटर प्रयोग करने की आज्ञा देना है।

नैटवर्क आप्रेटिंग सिस्टम की उदाहरण हैं। Microsoft Windows, Server 2003, Microsoft Windows Server 2008, UNIX, Linux, MacOSX, NovellNet Ware, और BSD आदि।

नैटवर्क ऑप्रेटिंग सिस्टम के लाभ निम्नलिखित अनुसार हैं :

  • सैंटरलाइज़ड, सर्वर बहुत स्थिर होता है।
  • सुरक्षा सर्वर द्वारा मैनेज किया जाता है।
  • नई तकनीकों और हार्डवेयर को नये सिस्टम के साथ आसानी से जोड़ा जा सकता है।
  • सर्वर को अलग स्थान से पहंच करना संभव है।

नैटवर्क ऑप्रेटिंग सिस्टम की हानियाँ निम्नलिखित हैं :

  1. सर्वर को खरीदना और चलाना बहुत महंगा है।
  2. कई काम करने के लिए सैंटरल सर्वर पर निर्भर करना पड़ता है।
  3. नियमित रख-रखाव और अपडेट की ज़रूरत पड़ती है।
2.

रीयल टाइम आप्रेटिंग सिस्टम की व्याख्या करें।

Answer»

रीयल टाइम आप्रेटिंग सिस्टम वह होता है जिसमें इनपुट की प्रक्रिया और जवाब देने के लिए जो समय लगता है वो बहुत छोटा होता है। इसको डाटा आप्रेटिंग सिस्टम भी कहा जाता है।

3.

आप्रेटिंग सिस्टम क्या है ?(a) टर्मीनल सिस्टम(b) सॉफ्टवेयर(c) स्टोरेज़ सिस्टम(d) प्रोसैसर।

Answer»

सही विकल्प है (b) सॉफ्टवेयर

4.

लिनक्स में कौन-सा भाग यूज़र से कमांड प्राप्त करता है ?

Answer»

सही उत्तर है शैल

5.

एक मैकनिज़म या तरीका जो कंप्यूटर सिस्टम के द्वारा परिभाषित रिसोर्स पर प्रोग्राम, प्रोसैस या यूज़र की पहुँच को नियंत्रित करता है।

Answer»

सही उत्तर है प्रोटैक्शन

6.

लाइनैक्स एक खास इंटरप्रेटर प्रोग्राम प्रदान करता है जिसका प्रयोग आप्रेटिंग सिस्टम की कमांडों को लागू करने में किया जा सकता है।

Answer»

सही उत्तर है शैल

7.

समय साझा करने वाले आप्रेटिंग सिस्टम के लाभ बताइए।

Answer»

समय साझा करने वाले आप्रेटिंग सिस्टम के लाभ नीचे दिए गए हैं :

  • जल्दी प्रतिक्रिया प्राप्त करने की उपयोगिता देता है।
  • सॉफ्टवेयर की प्रतिलिपि को रोकता है।
  • सी०पी०यू० को खाली रहने का समय कम करता है।
8.

कौन-सा कम्प्यूटर सुरक्षा के साथ सम्बद्ध नहीं है ?(a) एंटीवायरस(b) नैटवर्क(c) पासवर्ड सुरक्षा(d) फायरबॉल

Answer»

सही विकल्प है (b) नैटवर्क

9.

रिक्त स्थान भरें-1. आप्रेटिंग सिस्टम यूज़र और ……… बीच में संचार का काम करता है।2. ………. आप्रेटिंग सिस्टम यूज़र के साथ नहीं जुड़ा होता।3. ………. आप्रेटिंग सिस्टम जल्दी प्रतिक्रिया उपयोगिता देता है।4. ………. आप्रेटिंग सिस्टम को डाटा आप्रेटिंग सिस्टम भी कहा जाता है।

Answer»

1. डिवाइस

2. बैच

3. टाइम साझा

4. रीयल टाइम

10.

आप्रेटिंग सिस्टम क्या होता है ?

Answer»

आप्रेटिंग सिस्टम वह एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर है जो किसी यूज़र और कंप्यूटर हार्डवेयर के बीच एक माध्यम या इंटरफेस का काम करता है।

11.

आप्रेटिंग सिस्टम की किस्में लिखो।

Answer»

आप्रेटिंग सिस्टम की निम्नलिखित किस्में हैं-

  • बैच-प्रोसैसिंग सिस्टम।
  • टाइम शेयरिंग आप्रेटिंग सिस्टम।
  • नैटवर्क आप्रेटिंग सिस्टम।
  • रीयल टाइम आप्रेटिंग सिस्टम।
12.

सही या गलत1. विंडो एक पोर्टेबल ऑप्रेटिंग सिस्टम है।2. डास मल्टीयूज़र ऑप्रेटिंग सिस्टम है।3. कम्प्यूटर को किसी प्रकार की सुरक्षा की ज़रूरत नहीं होती।4. हैकर कोई भी पहचान की परवाह करते हैं।5. फायरबॉल कम्प्यूटर सुरक्षा महत्त्वपूर्ण है।

Answer»

1. गलत

2. गलत

3. गलत

4. गलत

5. सही

13.

कोई भी खुला स्रोत ऑप्रेटिंग सिस्टम का नाम बताइए।

Answer»

सही उत्तर है लिनक्स

14.

आप्रेटिंग सिस्टम के कार्य की व्याख्या करें।

Answer»

यह एक सिस्टम सॉफ्टवेयर है। यह हार्डवेयर और एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर के बीच काम करता है। यह नीचे लिखे काम करता है –

1. सी०पी०यू० का प्रबन्ध करना- प्रोसैसर का प्रयोग गणना करने के लिए किया जाता है। यह लौजिक और गणित से संबंधित हर प्रकार की गणना कर सकता है। आप्रेटिंग सिस्टम प्रोसैसर को मैनेज करता है।

2. मुख्य मैमोरी का प्रबन्ध करना- कंप्यूटर सिस्टम में मैमोरी का प्रबन्ध बहुत खास स्थान रखता है। क्योंकि प्रोसैसर इस डाटा से काम करता है। जोकि कम्प्यूटर की मेन मैमोरी में पड़ा होता है। आप्रेटिंग सिस्टम मैमोरी का प्रबन्ध करता है।

3. इनपुट और आऊटपुट का प्रबन्ध करना- आप्रेटिंग सिस्टम यह ध्यान रखता है कि कौन सा इनपुट और आऊटपुट उपकरण काम कर रहा है, कौन से कार्य के लिए कौन सा इनपुट या . आऊटपुट यंत्र का प्रयोग करना है और इसमें कौन से इनपुट और आऊटपुट यंत्र को काम देना है और कब यंत्र से काम वापिस लिए जाएं।

4. फाइलों का प्रबन्ध करना- कंप्यूटर में दी गई सूचना को फाइलों के नाम के साथ रक्षित किया जाता है। आप्रेटिंग सिस्टम का वह भाग जो फाइलों का प्रबन्ध करता है इसको फाइल सिस्टम कहते हैं।

5. कंप्यूटर को सुरक्षा उपलब्ध करना- आप्रेटिंग सिस्टम की यह जिम्मेदारी है कि वह कंप्यूटर को सुरक्षा प्रदान करवाए।

15.

सुरक्षा क्या होती है ?

Answer»

सुरक्षा का अर्थ है अपने आप या अपने दोस्तों को किसी अन्जान संकट से बचाने की प्रक्रिया। उदाहरण के रूप से कंप्यूटर को अन्जान खतरे जैसे कि वायरस, चोरी आदि से बचाने की प्रक्रिया को कंप्यूटर सुरक्षा कहा जाता है।

16.

लिनक्स की मुख्य सुविधाएं क्या हैं ?

Answer»

लिनक्स आप्रेटिंग सिस्टम की मुख्य सुविधाएं नीचे दी गई हैं :

1. पोर्टेबल- यह सॉफ्टवेयर विभिन्न-विभिन्न किस्म के हार्डवेयर के ही तरीके के साथ काम करता है। लिनक्स कर्नल और एप्लीकेशन प्रोग्राम किसी प्रकार के हार्डवेयर पर इस्टाल हो सकता है।

2. अन्य स्रोत- लिनक्स स्रोत कोड मुफ्त उपलब्ध है। लिनक्स आप्रेटिंग सिस्टम की पात्रता की वृद्धि के लिए विभिन्न टीमें काम करती हैं और यह लगातार विकसित हो रही हैं।

3. मल्टीयूज़र- लिनक्स एक मल्टीयूज़र सिस्टम है जिसका मतलब यह है कि वह यूज़र एक ही समय में सिस्टम संसाधन जैसे कि मैमोरी/रैम/एप्लीकेशन कार्यक्रम का उपयोग कर सकता है।

4. मल्टी प्रोग्रामिंग- लिनक्स एक मल्टी प्रोग्रामिंग सिस्टम है जिसका महत्त्व यह है कि एक समय में मल्टीपल एप्लीकेशन चल सकती हैं।

5. हररकीकल फाइल सिस्टम- लिनक्स एक मानक फाइल स्ट्रक्चर के नीचे सिस्टम फाइल/यूज़र फाइलों को रेंज करता है। इसमें फाइलों और निर्देशिका एक्टर की शक्ल होती है।

शैल-लिनक्स एक खास ईंटरप्रेटर प्रोग्राम की सहूलियत देता है जिसका प्रयोग आप्रेटिंग सिस्टम की कमांडों को लागू करने के लिए किया जाता है। इसका प्रयोग विभिन्न-विभिन्न ऑप्रेशन, ऐप्लीकेशन, प्रोग्राम आदि को बुलाने के लिए किया जा सकता है। सुरक्षा-लिनक्स इंटरप्रेटर यूज़र को खास शक्ति से सुरक्षा प्रदान करता है। जैसे कि-पासवर्ड सुरक्षा/खास किस्म की फाइलों में पहुंच से नियंत्रित डाटे की ईंक्रप्शन न करना।

17.

लाइनैक्स के आर्कीटैक्चर की क्या परत नहीं है ?(a) कर्नल(b) शैल(c) कमांड(d) उपयोगिता

Answer»

सही विकल्प है (c) कमांड

18.

लाइनेक्स के आर्कीटेक्चर की व्याख्या करें।

Answer»

लाईनेक्स का आर्कीटेक्चर निम्नलिखित हैं :

  • हार्डवेयर-इस लेअर में सब प्रोफाइल यंत्र होते हैं; जैसे कि रैम, हार्ड डिस्क, ड्राईव आदि।
  • कर्नल-यह ऑप्रेटिंग सिस्टम का कोर कम्पोनेंट होता है जो कि सीधे तौर पर हार्डवेयर के साथ संपर्क करता है और अपर लेअर कम्पोनेंट को निचले स्तर की सर्विस मुहैया करवाता है।
  • शैल-कर्नल के साथ संपर्क करके यह यूज़र से जटिल फंक्शन को छुपा देता है। शैल यूज़र से कमांडज़ प्राप्त करते हैं और कर्नल से फंक्शन को लागू करती है।
  • यूटीलिटी-यूटीलिटी प्रोग्राम को यूज़र में मुख्य रूप से ऑप्रेटिंग सिस्टम फंक्शन मुहैया करती है।
19.

Linux की विशेषता नहीं है –(a) पोर्टेबल(b) खुला मोडम(c) एक यूज़र(d) मल्टीयूज़र।

Answer»

सही विकल्प है (c) एक यूज़र

20.

प्रोग्राम मैनेजमैंट के साथ सम्बद्ध ऑप्रेटिंग सिस्टम की क्या कार्रवाई है ?(a) लागू करना(b) नियंत्रण करना(c) लोड करना(d) सारे ही।

Answer»

सही विकल्प है (d) सारे ही

21.

आप्रेटिंग सिस्टम के क्या काम होते हैं ? एक सूची बनायें।

Answer»

आप्रेटिंग सिस्टम के निम्नलिखित काम होते हैं-

  • प्रोग्राम को लागू करना
  • इनपुट आऊटपुट आप्रेशन
  • फाइल सिस्टम को मैनूपुलेट करना।
  • संचार करना
  • गलतियां ढूंढना
  • रिसोर्स एलोकेशन
  • सुरक्षा।
22.

कंप्यूटर हार्डवेयर और कंप्यूटर यूज़र के बीच में इंटरफेस।

Answer»

सही उत्तर है आप्रेटिंग सिस्टम

23.

नेटवर्किंग आप्रेटिंग सिस्टम क्या नहीं है ?(a) MS Windows(b) UNIX(c) MacOSX(d) DOS

Answer»

सही विकल्प है (d) DOS

24.

लाइनैक्स को परिभाषित करें।

Answer»

लाइनैक्स एक ओपन सोर्स विंडो आधारित आप्रेटिंग सिस्टम है जिसकी उपलब्धता मुफ़्त है। यह आप्रेटिंग सिस्टम यूनिक्स से कम जटिल है।

25.

रिक्त स्थान भरें1. एक ………… संबंधित ………. के इकट्ठ को प्रदर्शित करती है।2. सिस्टम मल्टीपल रीयर टाइम ……….. एप्लीकेशन और मल्टीपल यूज़र को सर्व करने के लिए मल्टीपल सैंटरल (प्रोसैसर) का इस्तेमाल करता है।3. ………. अपने सिस्टम को अन-अधिकारिक प्रयोग की जांच …….. और रोकने की प्रक्रिया है।4. …….. आन-लाइन खातों …….. पर पहुंच करने और खाते से जुड़ी कई गतिविधियों जैसे कि खरीददारी, ई-मेल और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करने की सुविधा प्रदान करते हैं।5. ………. सिस्टम का इस्तेमाल उस समय होता है जब डाटा के ………..फलों या प्रोसैसर – के आप्रेशन में लगने वाला समय जटिल हो। 

Answer»

1. फाइल, जानकारी

2. डिस्ट्रीब्यूटिड, सैंटरल

3. कंप्यूटर सुरक्षा, अन-अधिकारिक

4. पासवर्ड, ऑनलाइन

5. रीयल टाइम सिस्टम, रिजिड

26.

 इस सिस्टम में सर्वर को अलग लोकेशन से रिमोट अक्सैस करना संभव है।(a) बैच प्रोसैसिंग सिस्टम(b) टाइम शेयरिंग सिस्टम(c) नैटवर्क आप्रेटिंग सिस्टम(d) डिस्ट्रीब्यूटिड सिस्टम।

Answer»

(c) नैटवर्क आप्रेटिंग सिस्टम

27.

यह एक स्टैंडर्ड फाइल स्ट्रक्चर अधीन सिस्टम फाइलें, यूज़र फाइलों को अरेंज करता है।(a) टर्मीनल(b) हरारकीकल(c) स्टोरेज सिस्टम(d) नैटवर्क।

Answer»

सही विकल्प है (b) हरारकीकल

28.

सही या गलत1. एक सिस्टम के द्वारा इनपुट लेने और अपेक्षित अपटेड सूचना को डिस्पले करने में जो समय लगता है उसको रिस्पांस टाइम कहा जाता है।2. इंटरनैट सुरक्षा धमकियों से बचने के लिए केवल एंटी वायरस सॉफ्टवेयर एक ही काफी होता है।3. आप्रेटिंग सिस्टम यूज़र और डिवाइस ड्राइवर के बीच में संचार को मैनेज नहीं कर सकता।4. लाइनैक्स सोर्स कोड मुफ़्त उपलब्ध है और यह संस्था आधारित डिवेल्पमैंट आधारित प्रोजैक्ट है।5. आप्रेटिंग सिस्टम शेडयूलर का प्रयोग करके हर किस्म के रिसोर्स को मैनेज करता है।

Answer»

1. सही

2. गलत

3. गलत

4. सही

5. सही

29.

कंप्यूटर सुरक्षा से आप क्या समझते हो ?

Answer»

कंप्यूटर सुरक्षा एक ऐसी प्रक्रिया है जो हमारे कंप्यूटर पर अन-अधिकारिक इस्तेमाल को चैक करती और उसको रोकती है। आजकल के ज़माने में कई प्रकार के संकटों से बचने के लिए कंप्यूटर सुरक्षा बहुत ज़रूरी होती है।

30.

सभी कंप्यूटर पर अन-अधिकारिक इस्तेमाल को जांचना और रोकने की प्रक्रिया।

Answer»

सही उत्तर है कंप्यूटर सुरक्षा

31.

जो खास हार्डवेयर यंत्रों की जटिलताओं को यूज़र से छुपा लेता है।

Answer»

सही उत्तर है ड्राईवर

32.

यह यूज़र से कर्नल के जटिल फंक्शन को छुपा देता है।(a) शैल(b) हार्डवेयर लेयर(c) HDD(d) कर्नल।

Answer»

सही विकल्प है (a) शैल

33.

यह हमें इंटरनैट सुरक्षित ढंग से इस्तेमाल और हमारे सिस्टम से अन-अधिकारिक एप्लीकेशन की पहंच को रोकने के योग्य बनाता है।(a) एंटी-वायरस(b) सुरक्षा(c) फॉयरवॉल(d) उपरोक्त में से कोई भी नहीं।

Answer»

सही विकल्प है (c) फॉयरवॉल

34.

एक सिस्टम के द्वारा इनपुट लेने और अपडेटिड सूचना को डिस्पले करने में जो समय लगता है, उसको कहा जाता है।(a) रिस्पांस टाइम (Response Time)(b) अक्सैस टाइम (Access time)(c) आऊटपुट टाइम (Output Time)(d) टोटल टाइम (Total Time)।

Answer»

(a) रिस्पांस टाइम (Response Time)

35.

एक ही समय में भिन्न-भिन्न किस्म के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के काम करने की योग्यता को कहा जाता है।(a) ओपन सोर्स(b) पोर्टेबलिटी(c) शैल(d) सुरक्षा।

Answer»

सही विकल्प है (b) पोर्टेबलिटी

36.

आप्रेटिंग सिस्टम किस प्रकार का सॉफ्टवेयर है ?

Answer»

सिस्टम सॉफ्टवेयर

37.

आप्रेटिंग सिस्टम पर काम कर रहा यूज़र कंप्यूटर पर सीधे रूप से काम नहीं करता।(a) बैच प्रोसैसिंग सिस्टम(b) टाइम शेयरिंग सिस्टम(c) नैटवर्क आप्रेटिंग सिस्टम(d) डिस्ट्रीब्यूटिड सिस्टम।

Answer»

(a) बैच प्रोसैसिंग सिस्टम

38.

डिस्ट्रीब्यूटिड ऑप्रेटिंग सिस्टम के बारे विस्तार में लिखो।

Answer»

डिस्ट्रीब्यूटिड सिस्टम मल्टीपल रियल समय ऐप्लीकेशन और मल्टीपल यूज़र को सेवा देने के लिए मल्टीपल सैंट्रल प्रोसैसर का उपयोग करते हैं। डाटा प्रोसैसिंग के काम प्रोसैसर की तरतीब अनुसार विभाजित किया जाता है। यह प्रोसैसर एक-दूसरे के साथ कई कौन संचार लाइनों अनुसार संचार करते हैं। इन प्रोसैसर लज़ली कपलड सिस्टम या डिस्ट्रीब्यूटिड सिस्टम कहा जाता है। डिस्ट्रीब्यूटिड सिस्टम में प्रोसैसर का आकार और काम विभिन्न-विभिन्न हो सकते हैं। इन प्रोसैसरों को अक्सर स्टील नोडज़ या कम्प्यूटर कहा जाता है।

डिस्ट्रीब्यूटिड सिस्टम की नीचे लिखी विशेषताएं हैं :

  • संसाधन साझा सुविधा कारण यूज़र एक साइट से दूसरे स्थान पर उपलब्ध संसाधन को उपयोग करने योग्य होता है।
  • इलैक्ट्रॉनिक मेल की मदद से डाटा का एक स्थान से दूसरी स्थान पर तेज गति के साथ स्थानांतरण किया जाता है।
  • डिस्ट्रीब्यूट सिस्टम में अगर एक साइट काम करना बंद कर देती है तो दूसरी साइट अपने आप चलती रहती है।
  • ग्राहक को सबसे अच्छी सुविधा मिलती है।
  • मेज़बान कम्प्यूटर के लोड में कमी होती है।
  • डाटा प्रोसैसिंग में होने वाली दर में कमी होती है।
39.

एक ही समय में मल्टीपल ऐप्लीकेशन रन करने को कहा जाता है।(a) मल्टी एप्लीकेशन(b) मल्टी प्रोसैसिंग(c) मल्टी प्रोग्रामिंग(d) मल्टी टाइमिंग।

Answer»

(c) मल्टी प्रोग्रामिंग

40.

समय साझा करने वाले आप्रेटिंग सिस्टम की हानियां बताइए।

Answer»

समय साझा करने वाले आप्रेटिंग सिस्टम की हानियां नीचे लिखी हैं :

  1. भरोसा योग्यता की समस्या।
  2. यूज़र कार्यक्रम और डाटा की सुरक्षा और ईंटीग्रिटी में कमज़ोरी।
  3. डाटा संचार की समस्या।
41.

टाइम शेयरिंग एक तकनीक है जो एक समय में कंप्यूटर सिस्टम को प्रयोग करने की आज्ञा देती है।(a) कई यूज़र(b) एक यूज़र(c) दो यूज़र(d) किसी को भी नहीं।

Answer»

सही विकल्प है (a) कई यूज़र

42.

रीयल टाइम आप्रेटिंग सिस्टम के बारे में विस्तारपूर्वक बताइए।

Answer»

रीयल टाइम आप्रेटिंग सिस्टम को डाटा आप्रेटिंग सिस्टम भी कहा जाता है। इसमें इनपुट की प्रक्रिया का जवाब देने के लिए जो समय लगता है वह बहुत छोटा होता है। एक सिस्टम द्वारा इनपुट लेना और अपडेटिड सूचना को प्रदर्शन करने में जो समय लगता है इसको प्रतिक्रिया समय कहा जाता है। इसके लिए इस तरीके में प्रतिक्रिया समय ऑनलाइन प्रोसैसर के मुकाबले बहुत कम होता है। रीयल टाइम सिस्टम का उपयोग उस समय होता है जब डाटा के प्रवाह या प्रोसैसर के आप्रेशन में लगने वाला समय न बदलने योग्य होता है। उदाहरण के लिए वैज्ञानिक तुजुर्बे, मेडिकल इमेजिंग सिस्टम, औद्योगिक नियंत्रण सिस्टम, हथियार सिस्टम (Weapon System) रोबोट और हवा यातायात नियंत्रण सिस्टम आदि है।

Previous Next