This section includes 7 InterviewSolutions, each offering curated multiple-choice questions to sharpen your Current Affairs knowledge and support exam preparation. Choose a topic below to get started.
| 1. |
अभिनव मनुष्य कविता के कवि का नाम लिखिए। |
|
Answer» अभिनव मनुष्य कविता के कवि का नाम रामधारीसिंह दिनकर है। |
|
| 2. |
परमाणु किसे देखकर काँपते हैं? |
|
Answer» परमाणु मनुष्य के करों को देखकर काँपते हैं। |
|
| 3. |
आधुनिक पुरुष ने किस पर विजय पायी है? |
|
Answer» आधुनिक पुरुष ने प्रकृति पर विजय पायी है। |
|
| 4. |
मानव के हुक्म पर क्या चढ़ता और उतरता है? |
|
Answer» मानव के हुक्म पर पवन का ताप चढ़ता और उतरता है। |
|
| 5. |
इस कविता का दूसरा कौन-सा शीर्षक हो सकता है? क्यों? |
|
Answer» कवि ने ‘अभिनव मनुष्य’ सार्थक शीर्षक दिये हैं। अगर दूसरा शीर्षक दे सकते हैं तो प्रकृति और मानव, मानव-प्रेम का मानव की सिद्धि दे सकते हैं। क्यों कि प्रकृति पर विजय प्राप्त करना मनुष्य की साधना है मानव-मानव के बीच स्नेह का बाँध बाँधना मानव की सिद्धी है। |
|
| 6. |
भावार्थ लिखिए:यह मनुज, जो सृष्टि का श्रृंगार,ज्ञान का , विज्ञान का, आलोक का आगर ।व्योम से पाताल तक सब कुछ इसे है ज्ञेय,पर, न यह परिचय मनुज का,यह न उसका श्रेय । |
|
Answer» यह मनुष्य सृष्टि का श्रृंगार है। मनुष्य आज प्रकृति पर विजय पाया है। आज यह मनुष्य ज्ञान और विज्ञान आगार है। अपने ज्ञान से सबको अपने अधीन कर लिया है। नये नये अविष्कारों से मनुष्य आज आकाश तथा भूमि पर अधिकार पाया है। वह प्रकाश का आगार है। आकाश और पाताल के सभी रहस्य मनुष्य को मालूम है। आज मनुष्य को आकाश से लेकर पाताल तक सबकुछ मालूम है। सभी का ज्ञान प्राप्त है। पर मनुष्य को आज दूसरे मनुष्य से स्नेह नहीं है इसलिए यह उसकी कीर्ति नहीं है। |
|
| 7. |
नर किन-किनको एक समान लाँघ सकता है? |
|
Answer» नर नदी, गिरि और सागर को एक समान लाँघ सकता है। |
|
| 8. |
दिनकरजी के अनुसार मानव का सही परिचय क्या है? |
|
Answer» जो मनुष्य सभी मानवों से स्नेह का बाँध बाँधता है वही मानव कहलाता है । जो मानव दूसरे मानव से प्रेम का रिश्ता जोडकर आपस की दूरी को मिटाता है वही सही मानव है। |
|
| 9. |
आज मनुज का यान कहाँ जा रहा है? |
|
Answer» आज मनुज का यान गगन में जा रहा है। |
|
| 10. |
आज की दुनिया कैसी है? |
|
Answer» आज की दुनिया विचित्र, नवीन है। |
|
| 11. |
पंक्तियाँ पूर्ण कीजिए:आज की दुनिया ………………., नवीनप्रकृति ……….. विजयी ………. आसीन ।……………. में वारि, …………….. भाप,हुक्म पर ………………………. का ताप । |
|
Answer» पंक्तियाँ पूर्ण करना है: |
|
| 12. |
‘प्रकृति पुर सर्वत्र है विजयी पुरुष आसीन’ इस पंक्ति का आशय समझाइए । |
|
Answer» ‘प्रकृति पर सर्वत्र है विजयी पुरुष आसीन’ इस पंक्ति का आशय है कि आज मनुष्य या पुरुष प्रकृति पर विजय पाया है। प्रकृति के संपत्ति को अपने वश में कर लिया है। प्रकृति में पानी, पवन, विद्युत् सब पर मनुष्य ने अपना अधिकार स्थापित किया है। |
|
| 13. |
पर्यायवाची शब्द लिखिए:1. दुनिया – ………. …………..2. विचित्र – ………. …………..3. नवीन – ………. …………..4. नर – …………… …………..5. वारि – ………… …………..6. कर – ………….. ………….7. आगार – ……… ……… |
|
Answer» 1. दुनिया – जग , विश्व 2. विचित्र – अनोखा , निराला 3. नवीन – नया , नूतन 4. नर – पुरुष , आदमी 5. वारि – जल, पानी । 6. कर – हाथ , हस्त 7. आगार – मकान , भंडार |
|
| 14. |
विलोम शब्द लिखिए:1. आज × ………….2. ……… × प्राचीन3. पुरुष × ………..4. ……… × नारी ।5. चढ़ता × ………..6. समान × ………..7. ………. × अज्ञान8. जीत × …………9. ……… × सीमित10. तोड × ……… |
|
Answer» 1. आज × कल 2. नवीन ×प्राचीन 3. पुरुष × स्त्री 4. नर × नारी 5. चढ़ता × उतरता 6. समान × असमान 7. ज्ञान × अज्ञान 8. जीत × हार 9. असीमित × सीमित 10. तोड़ × जोड |
|
| 15. |
एक शब्द लिखिए:जैसे : सभी जगहों में – सर्वत्र1. आसन पर बैठा हुआ – …………2. बचा हुआ – ……………..3. मनु का संतान – …………4. विशेष ज्ञान – ……………5. अधिक विद्या प्राप्त – …………. |
|
Answer» 1. आसीन 2. शेष 3. मनुज 4. विशेषज्ञ 5. विद्वान |
|
| 16. |
अनुरूप शब्द लिखिए :1. गिरि : पहाड :: वारि : ………..2. पवन : वायु :: सिन्धु : ………..3. जमीन : आसमान :: आकाश : …..4. नर : आदमी :: उर : ………… |
|
Answer» 1. गिरि : पहाड :: वारि : जल 2. पवन : वायु :: सिन्धु : समुद्रं सागर 3. जमीन : आसमान :: आकाश : पाताल 4. नर : आदमी :: उर : छाती |
|