Explore topic-wise InterviewSolutions in Current Affairs.

This section includes 7 InterviewSolutions, each offering curated multiple-choice questions to sharpen your Current Affairs knowledge and support exam preparation. Choose a topic below to get started.

1.

बाज़ार के लिए निश्चित स्थान का होना आवश्यक क्यों नहीं है ?

Answer»

किसी वस्तु के क्रय-विक्रय के लिए क्रेता और विक्रेता किसी निश्चित स्थान पर ही मिलना आवश्यक नहीं है । क्योंकि क्रेता और विक्रेता दोनों किसी भी समय और किसी भी स्थान पर, प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से किसी भी प्रकार से संपर्क में आ सकते । हैं । आज भी आधुनिक संचार व्यवस्था जिसमें पोस्ट ऑफिस के माध्यम, टेलिफोन, मोबाइल, टेलेक्स, फेक्स जैसे साधन, दलाल, एजेन्ट के द्वारा दुनिया के किसी भी कोने में वस्तु क्रय-विक्रय कर सकते हैं ।

2.

बाजार में किस प्रकार के बाजार के अन्तर्गत कीमत-स्तर स्थिर होता है ?

Answer»

पूर्ण बाजार के अन्तर्गत।

3.

भौगोलिक दृष्टिकोण से बाज़ार का वर्गीकरण योग्य है ? कैसे ?

Answer»

आज के आधुनिक विकसीत युग में जहाँ दूरसंचार व्यवस्था, गतिशील यातायात की सुविधा के कारण स्थान की दूरी को जैसे खत्म हो गई है । उपर से आधुनिक तकनीक की वजह से उत्पादन के बाद शीघ्र नष्ट होनेवाली वस्तुओं का सुरक्षित संग्रह भी संभव बना है । जिससे, ऐसी वस्तुएँ दूर-दूर के स्थानों पर भी विक्रय के लिए सरलता से और शीघ्रता से पहुंचाई जा सकती हैं । अब किसी भी वस्तु का बाज़ार स्थानीय या प्रांतीय बाज़ार तक नहीं रहा ।

4.

जब बाजार में प्रतियोगिता सीमित मात्रा में हो, वह कैसा बाजार कहलाएगा ?

Answer»

अपूर्ण बाजार।

5.

एकाधिकारी के अन्तर्गत कितने उत्पादक होते हैं?

Answer»

एकाधिकारी के अन्तर्गत केवल एक उत्पादक होते हैं।

6.

किस बाजार में एक फर्म की औसत आगम उसकी सीमान्त आगम के बराबर होती है ?

Answer»

पूर्ण प्रतियोगिता के बाजार में।

7.

भौगोलिक दृष्टि से सोने-चाँदी का बाजार कैसा होता है ?

Answer»

अन्तर्राष्ट्रीय बाजार।

8.

अपूर्ण प्रतियोगी बाजार की विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।

Answer»

⦁     सीमित मात्रा में प्रतियोगिता।
⦁    बाजार कीमत में भिन्नता।
⦁    क्रेताओं व विक्रताओं को भिन्नता बाजार का अपूर्ण ज्ञान।

9.

एकाधिकारी बाजार का अर्थ लिखिए।

Answer»

जिस बाजार में वस्तु का केवल एक उत्पादक या विक्रेता होता है, उसे एकाधिकारी बाजार कहते हैं।

10.

स्थानीय बाजार किसे कहते हैं ?

Answer»

वस्तुओं या सेवाओं का उत्पादन जहाँ होता हो वहीं उसका विक्रय होता हो तो उसे स्थानीय बाजार कहते हैं । जैसे मिट्टी के बर्तनों का व्यापार ।

11.

अन्तर्राष्ट्रीय बाजार किसे कहते हैं ?

Answer»

जब वस्तु या सेवा का विक्रय देश की सीमा के बाहर होता हो तो उसे अन्तर्राष्ट्रीय बाजार कहते हैं ।