Explore topic-wise InterviewSolutions in Current Affairs.

This section includes 7 InterviewSolutions, each offering curated multiple-choice questions to sharpen your Current Affairs knowledge and support exam preparation. Choose a topic below to get started.

1.

कवि आदमी के हक के बारे में क्या कहते हैं ?

Answer»

कवि दुनिया के हर इनसान को समानता देने के पक्ष में हैं। वे कहते हैं कि कभी भी कोई किसी का हक न मारे।

2.

कवि किस व्यवस्था को खत्म करना चाहते हैं ?

Answer»

कवि निष्ठुर जाति-व्यवस्था को खत्म करना चाहते हैं।

3.

कवि कौन-सी बात बताना चाहते हैं ?

Answer»

कवि अपने मन की वह बात बताना चाहते है, जो सच है और सारे शहर के हित में है।

4.

कवि तरह – तरह के धंधे को कैसा बनाना चाहते हैं.?(क) उत्कृष्ट(ख) समान(ग) निम्न(घ) मध्यम

Answer»

कवि तरह-तरह के धंधे को उत्कृष्ट बनाना चाहते हैं।

5.

कवि किस व्यवस्था की निर्दयताओं को खत्म करना चाहते हैं ?(क) अर्थ व्यवस्था(ख) ज्ञाति व्यवस्था(ग) धर्म व्यवस्था(घ) समाज व्यवस्था

Answer»

कवि जाति-व्यवस्था की निर्दयताओं को खत्म करना चाहते हैं।

6.

कवि के विचार से ब्रह्मांड को कौन चलाता है ?(क) एक ईश्वर(ख) धर्म के अनुयायी(ग) सूर्य(घ) चंद्र

Answer»

कवि के विचार से एक ईश्वर ब्रह्मांड को चलाता है।

7.

स्त्रियों की राह किसने रोक ली है ?

Answer»

स्त्रियों को भगवान ने बुद्धिमान बनाया है, पर किसी मूर्ख व्यक्ति ने उनके विकास की राह रोक ली है।

8.

संसार से अज्ञान के अंधकार को औरतें कैसे भगा देंगी ?

Answer»

औरतें बुद्धिमान होती हैं। यदि औरतों की बुद्धिमानी को बढ़ावा दिया जाए, तो वे संसार से अज्ञान के अंधकार को भगा देंगी।

9.

भगवान कवि को किस काम के लिए मदद करेंगे ?

Answer»

कवि जाति-व्यवस्था की निर्दयताओं को खत्म करना चाहते हैं। इससे दुनिया लोगों के रहने के लिए खुशहाल हो जाएगी। वे एक-दूसरे की रोजी-रोटी में मदद करना चाहते हैं और विभिन्न धंधों को उत्तम बनाना चाहते हैं। भगवान कवि को इन कामों में मदद करेंगे।

10.

दुनिया खुशहाल कब होगी ?

Answer»

देश में हर जगह जाति-व्यवस्था का बोलबाला है। इस निर्दयता में लोग पिस रहे हैं। जाति-व्यवस्था की निर्दयताएं समाप्त हो जाने पर दुनिया खुशहाल हो जाएगी।

11.

ईश्वर के बारे में संघर्ष की गुंजाइश क्यों नहीं है ?

Answer»

ईश्वर के बारे में संघर्ष की गुंजाइश नहीं है, क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति उसी ईश्वर की आराधना करना है, जो सारी दुनिया का संचालन करता है। फिर आपस में लड़ने की क्या जरूरत है?

12.

दुनिया इतनी बड़ी क्यों है ?

Answer»

दुनिया बहुत बड़ी है। उसमें सभी मनुष्यों को भाई-भाई की तरह रहना चाहिए। दुनिया इतनी बड़ी इसलिए है कि इसमें सभी लोग अच्छी तरह बस सकें और रह सकें।

13.

एक आँख बंद कर लेने का क्या अर्थ है?

Answer»

एक आँख बंद कर लेने का अर्थ है – स्त्रियों की बुद्धि पिछड़ेपन के अंधकार में बनाए रखना।

14.

हर इन्सान को क्या मिलने से दुनिया मुक्त हो जायेगी ?(क) धन(ख) शिक्षा(ग) समानता(घ) मकान

Answer»

हर इनसान को समानता मिलने से दुनिया मुक्त हो जायेगी।

15.

एक आंख बंद कर लेना क्यों समझदारी नहीं है?

Answer»

एक आँख बंद कर लेना समझदारी नहीं है, क्योंकि उससे स्त्री को पुरुष के समान विकास करने का अवसर नहीं मिलेगा और मनुष्य का एक पक्ष सदा अंधेरे में रह जाएगा।

16.

अच्छा जीवन किसे कहते हैं ?

Answer»

जिस समाज में जाति-व्यवस्था के आधार पर लोगों से की भावना रखते हों। जहाँ स्त्रियों के प्रति अन्याय न किया जाता हो और उन्हें भी विकास का पूरा अवसर दिया जाता हो। जहाँ धर्मों को लेकर आपसी संघर्ष न हो और लोग भाई-भाई की तरह प्यार से रहते हों। जहाँ सबको भरपेट भोजन मिलता हो और शिक्षित लोग परिश्रम करके जीते हों। जहाँ सबको समानता का दर्जा मिला हो और सबको स्वतंत्रता से जीने का अधिकार हो। ऐसे देश और समाज के जीवन को अच्छा जीवन कहते हैं।

17.

‘डंका’ काव्य के आधार पर कवि क्या सीख देना चाहते हैं ?

Answer»

‘डंका’ काव्य में कवि श्री भारती कहते हैं कि दुनिया के लोगों को खुशहाल बनाने के लिए जाति-व्यवस्थारूपी निष्ठुरता को समाप्त किया जाए। स्त्रियों की बुद्धिमत्ता पर विश्वास किया जाए और उनके प्रति हो रहे अन्याय को दूर किया जाए। स्त्रियों को पुरुषों के समान ही विकास का अवसर दिया जाए। सारी दुनिया में एक ही ईश्वर की सत्ता है, फिर धर्मों के नाम पर लड़ने की क्या जरूरत है। लोग जगह के लिए युद्ध न करें। कोई किसी का हक न मारे और सब समानता और स्वतंत्रतापूर्वक प्रेम-भाव से रहें। इस प्रकार डंका काव्य में कवि लोगों को प्रेम, समानता, स्वतंत्रता और भाईचारे का संदेश देते हैं।

18.

हर इनसान को समानता मिलने पर क्या होगा?

Answer»

हर इनसान को समानता मिलने पर लोग स्वतंत्रता का अनुभव करेंगे और उनमें आपसी प्रेम-भाव बढ़ेगा।

Previous Next