Explore topic-wise InterviewSolutions in Current Affairs.

This section includes 7 InterviewSolutions, each offering curated multiple-choice questions to sharpen your Current Affairs knowledge and support exam preparation. Choose a topic below to get started.

1.

फूल हमें क्या संदेश देते हैं?

Answer»

खिले हुए फूल मनुष्य को सदा मुस्कराते रहने का संदेश देते हैं।

2.

तारों की पंक्तियाँ मानव के दुःख से दुःखी होकर कैसे आँसू बहाती हैं?

Answer»

तारों की पंक्तियाँ मानव के दुःख को देखकर ओस के रूप में आँसू बहाती हैं।

3.

मानव जीवन में आशा और विश्वास का संदेश कौन भरते हैं?

Answer»

मानव जीवन में आशा और विश्वास का संदेश खिले हुए फूल भरते हैं।

4.

निम्नलिखित पद्यांशों की सप्रसंग व्याख्या कीजिएउठ-उठ लहरें कहतीं यहहम कूल विलोक न पाएँ,पर इस उमंग में बह-बहनित आगे बढ़ती जाएँ।

Answer»

कवि कहता है कि अनंत आकाश में छाए हुए अंधकार में निरंतर चमकने वाली ताराओं की पंक्तियाँ देखकर प्रतीत हो रहा है जैसे वह कह रही हों कि संपूर्ण जीवन करुणा तथा दुःख से भरा हुआ है। जिस प्रकार निरंतर दुःख सहते हुए किसी की आँखों में से आँसू बह जाते हैं और आँसुओं से भरी आँखों को देखकर दूसरे में सहानुभूति के कारण करुणा का संचार हो जाता है, उसी प्रकार विश्वव्यापी दुःख, अवसाद, विपन्नता और विषमता को देखकर अपलक ताराओं की करुणा से भरी आँखों से आँसू छलक पड़ते हैं। आँखों की भाषा नीरव और मौन होती है। केवल आँसुओं के माध्यम से ही प्रकट होती है।

5.

किनारे को कौन नहीं देख पाता(क) नदी(ख) लहर(ग) बुद् बुद्(घ) पक्षी।

Answer»

सही विकल्प है (ख) लहर

6.

सारा आशय कौन ‘विलीन’ होकर पा जाता है(क) नदी(ख) लहर(ग) बुद् बुद्(घ) कूल।

Answer»

सही विकल्प है (ग) बुद् बुद्

7.

निम्नलिखित शब्दों के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखेंखग = ————प्रसून = ————उर = ————किनारा। = ————

Answer»

शब्द – पर्यायवाची

खग- पक्षी, नभचर, विहग, पतंग।

प्रसून – कुसुम, सुमन, पुष्प, फूल।

उर – हृदय, छाती, वक्षस्थल, चित्त।

किनारा – तट, तीर, कूल, पुलिन।

8.

अपलक तारावलि किसका अनुभव कहती है(क) आँख(ख) कान(ग) नाक(घ) मुँह।

Answer»

सही विकल्प है (क) आँख

9.

लहरें मनुष्य को क्या संदेश दे रही हैं ?

Answer»

लहरें मनुष्य को निरंतर गतिमान रहने का संदेश दे रही हैं।

10.

संध्या के समय पक्षी क्या गाता है?

Answer»

संध्या के समय पक्षी मानव जीवन के कल्याण और मधुर जीवन के गीत गाता है।

11.

निम्नलिखित शब्दों की भाववाचक संज्ञा बनाएंसुंदर = ————अपना = ————हँसना = ————नीरव। = ————

Answer»

शब्द – भाववाचक संज्ञा

सुंदर = सुंदरता

अपना = अपनापन

हँसना = हँसी

नीरव = नीरवता।

Previous Next