Explore topic-wise InterviewSolutions in Current Affairs.

This section includes 7 InterviewSolutions, each offering curated multiple-choice questions to sharpen your Current Affairs knowledge and support exam preparation. Choose a topic below to get started.

1.

भारत का प्रथम यंत्र कौन-सा है ?(A) चक्र(B) कुलहाड़ी(C) कैंची(D) घोडागाड़ी

Answer»

सही विकल्प है (A) चक्र

2.

निम्नलिखित शब्दों के पर्यायवाची शब्द लिखिए :तस्करहताशमनीषीफरेबसंहारनिरीहनिकृष्टमाहौलत्रुटिकातर

Answer»

1. चोर

2. निराश

3. पंडित

4. धोखा

5. विनाश

6. निराधार

7. अधम

8. परिस्थिति

9. कमी

10. भयभीत

3.

भारत किसे निकृष्ट आचरण मानता है?

Answer»

भारत काम, क्रोध आदि विकारों को संयम से बांधकर रखने का समर्थक है। ऐसा न कर मन और बुद्धि को विकारों के इशारे पर छोड़ देना निकृष्ट आचरण है।

4.

संगीत मकरंद में कितने प्रकार के ताल का वर्णन है ?(A) 19(B) 61(C) 101(D) 129

Answer»

सही विकल्प है (C) 101

5.

संगीत मकरंद में कितने प्रकार के स्वरों का वर्णन है ?(A) 9(B) 19(C) 29(D) 101

Answer»

सही विकल्प है (C) 29

6.

हस्तकला भारत की एक महत्त्वपूर्ण पहचान है ।

Answer»

भारतीय सांस्कृतिक विरासत का सौंदर्य भारतीय कारीगरों का हुन्नर परंपरा में समाया हुआ है ।

  • भारत के सामूहिक जीवन को उन्होंने, उनकी कला-कारीगरी और हुन्नर उद्योग द्वारा कुशलता विकसीत की है ।
  • भरत गूंथन काष्ठकला, मिट्टी कला, धातुकाम, चित्रकला, चर्म उद्योग, मीना कारीगरी, नक्काशीकार्य, अकीक और हीरे से संलग्न कौशल्यपूर्ण कारीगरी, शिल्प-स्थापत्य, हस्तकला से जुड़े कार्यों ने भारत की एक महत्त्वपूर्ण पहचान दी है ।
7.

गुजराती नाट्यकला में किन लोगों ने महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है ?

Answer»

जयशंकर सुंदरी, अमृत नायक, बापुलाल नायक, प्राणसुख नायक, दिना पाठक, जशवंत ठाकर, उपेन्द्र त्रिवेदी, प्रवीण जोषी, सरिता जोषी, दीपक घीवाला आदि ।

8.

‘देवासुर संग्राम’ ग्रन्थ किसने लिखा है ?(A) भरत मुनि(B) कालिदास(C) भास(D) भारवी

Answer»

सही विकल्प है (A) भरत मुनि

9.

मेरे मन! ………… होने की जरूरत नहीं है।A. प्रसनB. उदासC. खुशD. निराश

Answer»

सही विकल्प है D. निराश

10.

सर्वोच्च न्यायालय को नजीरी अदालत कहते हैं ।

Answer»

नजीरी अदालत अर्थात् ऐसी अदालत जिसके रिकोर्ड्स सबूतों के रूप में महत्त्व रखते हैं । जब इन प्रमाणों को प्रस्तुत किया जाता
है तब इनकी वैधानिकता के समक्ष कोई विरोध नहीं कर सकता ।

  • सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गये निर्णय या चुकादे स्थायी दस्तावेज माने जाते हैं, जो सबको सर्वमान्य होते हैं ।
  • इसका उपयोग अधीनस्थ न्यायालयों के मुकदमों में निर्णय के समक्ष संदर्भ के रूप में प्रस्तुत किये जाते हैं, जिनकी अवगणना करनेवाला सजा का पात्र होता है ।
11.

दरिद्र जनों की स्थिति सुधारने के लिए बनाए गए कानून क्यों सफल नहीं हो रहे हैं?

Answer»

देश के दरिद्र जनों की स्थिति सुधारने के लिए बनाए गए कानूनों को व्यवहार में लानेवाले अधिकारी लक्ष्य भूलकर अपनी सुखसुविधा पर ध्यान देने लगते हैं। यही कारण है कि दरिद्र जनों की स्थिति सुधारने के लिए बनाए गए कानून सफल नहीं हो रहे हैं।

12.

एक कारण बताएं कि क्यों लघु उद्योगों का विकास किया जाना आवश्यक है?

Answer»

रोज़गार तथा धन व आय के समान वितरण के लिए।

13.

‘नाट्य शास्त्र’ की रचना किसने की थी ?(A) भरतमुनि(B) कालिदास(C) भास(D) भारवी

Answer»

सही विकल्प है (A) भरतमुनि

14.

संगीत मकरंद की रचना कब की गयी थी ?(A) ई.स. पूर्व 900(B) ई.स. 900(C) ई.स. 1665(D) ई.स. 1005

Answer»

सही विकल्प है (B) ई.स. 900

15.

संगीत रत्नाकर ………… ने लिखी थी ।(A) पंडित अहोबल(B) पं. नारद(C) पं. सारंगदेव(D) बैजू बावरा

Answer»

(C) पं. सारंगदेव

16.

गरबियों को कृष्ण भक्ति के साथ किसने जोड़ा है ?(A) मीराबाई(B) नरसिंह मेहता(C) अखा(D) दयाराम

Answer»

सही विकल्प है (D) दयाराम

17.

कथकली को किन लोगों ने देश-विदेशों में पहचान दी है ?

Answer»

श्री वल्लथोल, कलमंडलम, कृष्ण प्रसाद और शिवारमन् आदि ने कथकली को पहचान दी है ।

18.

पंचवर्षीय योजनाओं के दौरान औद्योगिक उत्पादन में हुई वृद्धि का उल्लेख कीजिए।

Answer»

योजनाओं के लागू होने से पूर्व देश में कई वस्तुओं जैसे-मशीनरी, ट्रैक्टर्स, स्कूटर्स आदि का बिल्कुल ही उत्पादन नहीं होता था, परन्तु अब इन सभी वस्तुओं का उत्पादन देश में पर्याप्त मात्रा में होने लगा है।

19.

धर्मभीरु लोग किस बात में संकोच करते हैं?

Answer»

धर्मभीरु लोग कानून की त्रुटियों से लाभ उठाने में संकोच करते हैं।

20.

नई औद्योगिक नीति कब लागू की गई थी ?

Answer»

नई औद्योगिक नीति 1991 में लागू की गई थी।

21.

इस समय सुखी वही है ………A. जिसके पास सबकुछ है।B. जिसके पास कुछ नहीं है।C. जो कुछ नहीं करता।D. जो किसी पद पर है।

Answer»

C. जो कुछ नहीं करता।

22.

1956 की औद्योगिक नीति में सार्वजनिक क्षेत्र के अन्तर्गत कितने उद्योग आरक्षित थे?

Answer»

1956 की औद्योगिक नीति में सार्वजनिक क्षेत्र के अन्तर्गत 17 उद्योग उद्योग आरक्षित थे।

23.

संयुक्त क्षेत्र क्या होता है?

Answer»

संयुक्त क्षेत्र वह क्षेत्र होता है जिस पर सरकार तथा निजी लोगों का स्वामित्व होता है।

24.

निजी क्षेत्र क्या है?

Answer»

निजी क्षेत्र वह क्षेत्र होता है जिस पर निजी लोगों का स्वामित्व होता है।

25.

‘बुराई में रस लेना बुरी बात है, अच्छाई में उतना ही रस लेकर उजागर न करना और भी बुरी बात है।’ क्यों?

Answer»

लेखक कहता है कि लोग एक-दूसरे की बुराई को बड़ा रस लेकर उद्घाटित करते हैं, जो बहुत बुरी बात है। किन्तु दूसरे की अच्छाई को उतना ही रस लेकर प्रकट करने में संकोच करना तो और भी बुरी बात है। हमारे आस-पास असंख्य घटनाएँ ऐसी घटती हैं, जिन्हें यदि उजागर (प्रकट) किया जाए, तो लोगों के दिल में अच्छाई के प्रति अच्छी भावना जाग सकती है। अतः अच्छाई को प्रकट करने में कभी पीछे नहीं रहना चाहिए।

26.

किन घटनाओं के आधार पर लेखक को लगा कि मनुष्यता अभी समाप्त नहीं हुई है?

Answer»

एक टिकट-बाबू की ईमानदारी और एक बस कंडक्टर की कर्तव्यपरायणता की घटनाओं के आधार पर लेखक को यह लगा कि मनुष्यता अभी समाप्त नहीं हुई है।

27.

जीवन के महान मूल्यों के बारे में लोगों की आस्थाएँ क्यों हिलने लगी हैं?

Answer»

आजकल समाचार-पत्रों में ठगी, डकैती, चोरी, तस्करी और भ्रष्टाचार के समाचार भरे रहते हैं। आरोप-प्रत्यारोप का कुछ ऐसा वातावरण बन गया है कि लगता है, देश में कोई ईमानदार आदमी रह नहीं गया है। हर व्यक्ति सन्देह की दृष्टि से देखा जा रहा है। जो जितने ऊँचे पद पर हैं, उनमें उतने ही अधिक दोष दिखाए जाते हैं। बेईमान, स्वार्थी, धूर्त लोग फल-फूल रहे हैं किन्तु गरीब, ईमानदार और श्रमजीवी लोग दिनोंदिन पिस रहे हैं। समाज में जो भीरु और बेबस लोग हैं, उन्हें दबाया जाता है। ईमानदारी को मूर्खता का पर्याय समझा जाने लगा है। जीवन के महान नैतिक मूल्यों एवं आदर्शों का मजाक उड़ाया जा रहा है। इसलिए जीवन के महान मूल्यों के बारे में आज हमारी आस्था हिलने लगी है।

28.

……… ने नाट्यशास्त्र की रचना की थी ।

Answer»

सही उत्तर है भरत मनि

29.

औद्योगिक विकास क्या है?

Answer»

वर्तमान उद्योगों की कुशलता बढ़ाना, उनके उत्पादन में वृद्धि करना तथा नए, उद्योगों की स्थापना करना औद्योगिक विकास कहलाता है।

30.

भारत की किन्हीं दो औद्योगिक नीतियों का नाम बताएं।

Answer»

(i) औद्योगिक नीति 1956

(ii) औद्योगिक नीति 1948

31.

नई औद्योगिक नीति की विशेषता बताएं।

Answer»

सार्वजनिक क्षेत्र का संकुचन।

32.

कथकली नृत्य का संबंध किस राज्य से है ?(A) केरल(B) कर्णाटक(C) तमिलनाडु(D) आंध्र प्रदेश

Answer»

सही विकल्प है (A) केरल

33.

बड़े उद्योगों का एक लाभ बताएं।

Answer»

पूंजीगत व आधारभूत वस्तुओं का उत्पादन।

34.

सही वाक्यांश चुनकर निम्नलिखित विधान पूर्ण कीजिए :व्यक्ति जो कुछ भी करेगा …(अ) लोग उसकी प्रशंसा करेंगे।(ब) लोग उसमें दोष खोजने लगेंगे।(क) लोग उसका विरोध करेंगे।

Answer»

व्यक्ति जो कुछ भी करेगा, लोग उसमें दोष खोजने लगेंगे।

35.

सही वाक्यांश चुनकर निम्नलिखित विधान पूर्ण कीजिए :क्या यही भारतवर्ष है, जिसका सपना …(अ) रवीन्द्रनाथ ठाकुर ने देखा था?(ब) आम लोगों ने देखा था?(क) तिलक और गांधी ने देखा था?

Answer»

क्या यही भारतवर्ष है, जिसका सपना तिलक और गांधी ने देखा था?

36.

कुचीपुड़ी की रचना किस सदी में हुई थी ?(A) 14वीं(B) 15वीं(C) 16वीं(D) 17वीं

Answer»

सही विकल्प है (B) 15वीं

37.

बड़े उद्योगों की एक समस्या बताएं।

Answer»

मालिक-मज़दूर का झगड़ा।

38.

निम्नलिखित पंक्तियों का आशय स्पष्ट कीजिए-केवल उन्हीं बातों का हिसाब रखो, जिनमें धोखा खाया है तो जीवन कष्टकर हो। जाएगा।

Answer»

यदि हम केवल जीवन उन्हीं बातों को ध्यान में रखें, जिनमें हमारे साथ धोखा हुआ है या हमें किसी तरह से तकलीफ पहुँचाई गई हो तो हमारा जीवन कष्टकर हो जाएगा। ऐसे में हम जीवन का आनंद नहीं ले सकेंगे और अतीत की बुरी घटनाओं की याद में उलझे रहेंगे। आशय यह है कि हमें नकारात्मक घटनाओं पर अपना ध्यान केंद्रित नहीं करना चाहिए बल्कि जीवन में घटने वाली संकारात्मक घटनाओं से आशान्वित होना चाहिए।

39.

लघु उद्योगों की एक समस्या पर प्रकाश डालिये।

Answer»

कच्चे माल तथा शक्ति की समस्या।

40.

भारतवर्ष सदा कानून को किस रूप में देखता आ रहा है?A. अन्यायB. न्यायC. धर्मD. त्याग

Answer»

सही विकल्प है C. धर्म

41.

भरतनाट्यम् के मुख्य नृत्यकार कौन-कौन है ?

Answer»

अभिनेत्रियाँ हेमामालिनी और वैजयंतिमाला मुख्य नृत्यकार है ।

42.

भरतनाट्यम् से संबंधी कौन-कौन से ग्रन्थ है ?

Answer»

भरत मुनि रचित ‘नाट्यशास्त्र’ और नंदीकेश्वर रचित ‘अभिनवदर्पण’ भरतनाट्यम् पर आधारित है ।

43.

भारत में लघु तथा कुटीर उद्योगों का क्या महत्त्व है?

Answer»

भारत में लघु तथा कुटीर उद्योगों का महत्त्व निम्नलिखित तथ्यों से स्पष्ट हो जाता है —

  1. बेरोज़गारी की समस्या का हल- भारत में बढ़ती हुई बेरोज़गारी की समस्या का हल लघु तथा कुटीर उद्योगों का विकास करके ही हो सकता है।
  2. उत्पादन में शीघ्र वृद्धि- लघु तथा कुटीर उद्योगों को स्थापित करने तथा उनमें उत्पादन कार्य करने में कम समय लगता है।
  3. ग्रामों का विकास- भारत में अधिकांश जनसंख्या गांवों में रहती है। घरेलू उद्योगों की प्रगति से गांवों की आर्थिक दशा सुधरेगी। ग्रामीणों का जीवन-स्तर ऊंचा होगा तथा उनके जीवन का सर्वांगीण विकास होगा।
  4. वितरण- विषमता में कमी-बड़े-बड़े कारखानों के स्थापित होने से देश में एक ओर अति धनी और दूसरी ओर अति निर्धन लोग दिखाई देने लगते हैं। अधिक धन कुछ ही हाथों में केन्द्रित हो जाता है। समाज में अमीरग़रीब के बीच खाई और चौड़ी होने से शान्ति तथा सुख नष्ट हो जाता है। अत: इस समस्या को दूर करने के लिए घरेलू उद्योग-धन्धों का विकास करना चाहिए।
44.

बड़े उद्योगों के महत्त्व की विवेचना करें।

Answer»

किसी भी देश के आर्थिक विकास में बड़े पैमाने के उद्योगों का बहुत महत्त्व होता है। तीव्र औद्योगिकीकरण देश के आर्थिक विकास के लिए अत्यन्त आवश्यक होता है और तीव्र औद्योगिकीकरण बड़े उद्योगों को विकसित किए बिना सम्भव नहीं। औद्योगिकीकरण के लिए आवश्यक पूंजीगत वस्तुएं व आर्थिक आधारिक संरचनाएं जैसे यातायात के साधन, बिजली, संचार व्यवस्था इत्यादि बड़े पैमाने के उद्योगों द्वारा ही उपलब्ध करवाई जा सकती हैं। बड़े पैमाने के उद्योग ही औद्योगिकीकरण के लिए आवश्यक अनुसंधान तथा उच्च तकनीक के लिए आवश्यक धन का प्रबन्ध कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त बड़े उद्योगों को स्थापित करने से उत्पादकता में वृद्धि होती है, बचतें प्रोत्साहित होती हैं और कई प्रकार के सहायक उद्योगों की स्थापना को बल मिलता है। वास्तव में, बड़े उद्योगों के विकास के बिना अर्थ-व्यवस्था को सुदृढ़ अथवा मजबूत आधार प्रदान नहीं किया जा सकता।

45.

भारत में लघु तथा कुटीर उद्योगों से क्या अभिप्राय है ? इनकी समस्याओं का वर्णन,करें।

Answer»

लघु तथा कुटीर उद्योग- कुटीर उद्योग से आशय उसं उद्योग से है जो एक परिवार के सदस्यों द्वारा एक ही छत के नीचे एक पूर्णकालीन या अंशकालीन व्यवसाय के रूप में चलाया जाता है। चूंकि ये उद्योग मुख्यतः गांवों में चलाए जाते हैं, इसलिए इन्हें ग्रामीण उद्योग भी कहा जाता है।

नवीन परिभाषा (1999) के अनुसार, लघु उद्योगों में उन सब कारखानों को शामिल किया गया है जिनमें 1 करोड़ रुपए तक बन्धी पूंजी का निवेश हुआ हो।

लघु तथा कुटीर उद्योगों की समस्याएं-लघु तथा कुटीर उद्योगों की मुख्य समस्याएं निम्नलिखित हैं —

  1. कच्चे माल तथा शक्ति की समस्या- इन उद्योग-धन्धों को कच्चा माल उचित मात्रा में नहीं मिल पाता तथा जो माल मिलता है  उसकी किस्म बहुत घटिया होती है और उसका मूल्य भी बहुत अधिक देना पड़ता है।
  2. वित्त की समस्या- भारत में इन उद्योगों को पर्याप्त मात्रा में ऋण नहीं मिल पाता है।
  3. उत्पादन के पुराने ढंग- इन उद्योगों में अधिकतर उत्पादन के पुराने ढंग ही अपनाए जाते हैं जिसके कारण इन उद्योगों की उत्पादकता निम्न है व प्रति इकाई लागत अधिक।
  4. बिक्री सम्बन्धी कठिनाइयां- इन उद्योगों को अपना माल उचित मात्रा में बेचने के लिए काफ़ी कठिनाइयां उठानी पड़ती हैं।
  5. बड़े उद्योगों से प्रतियोगिता- इन उद्योगों की एक बड़ी समस्या यह भी है कि इनको बड़े उद्योगों से मुकाबला करना पड़ता है। अत: छोटे उद्योगों का माल बड़े उद्योगों के माल के सामने टिक नहीं पाता।
46.

लघु उद्योगों से क्या अभिप्राय है?

Answer»

लघु उद्योग वे उद्योग होते हैं जिनमें 3 करोड़ तक बंधी पूंजी का निवेश हुआ हो।

47.

भारत के तीव्र तथा सन्तुलित औद्योगिकीकरण की आवश्यकता के कारणों का वर्णन करें।

Answer»
  1. उद्योगों के विकास से राष्ट्रीय आय में बड़ी तीव्र वृद्धि होती है। इतिहास इस बात का साक्षी है कि उद्योगों के विकास ने देशों की आय में वृद्धि करके निर्धनता की जंजीरों को काटा है।
  2. उद्योगों के विकास से राष्ट्रीय आय के बढ़ने से बचतों में भी वृद्धि होती है तथा बचतें पूंजी निर्माण के लिए आवश्यक हैं। परिणामस्वरूप देश का आर्थिक विकास और तीव्र होता है।
  3. उद्योगों के विकास से रोज़गार अवसरों में वृद्धि होती है। इससे भूमि पर जनसंख्या के दबाव को कम किया जा सकता है।
  4. औद्योगिकीकरण कृषि विकास में सहायक सिद्ध होता है। वास्तव में, तीव्र औद्योगिकीकरण तीव्र कृषि विकास के लिए आवश्यक है।
48.

औद्योगीकरण की एक विशेषता बताएं।

Answer»

पूंजी का अधिकतम प्रयोग।

49.

भारत में औद्योगिक विकास को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार के योगदान के बारे में संक्षिप्त नोट लिखें।

Answer»

भारतीय अर्थ-व्यवस्था की आर्थिक गति को तीव्र करने के लिए, आत्म-निर्भरता के उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए और रोज़गार तथा आय के साधनों में वृद्धि करने के लिए भारत सरकार ने पंचवर्षीय योजनाओं के अधीन उद्योगों के विकास हेतु निम्नलिखित पग उठाए हैं —

  1. ऋण सुविधाएं प्रदान करना-देश में औद्योगिक विकास को तीव्र करने के लिए सरकार ने कई प्रकार की ऋण प्रदान करने वाली संस्थाओं का गठन किया है, जैसे-औद्योगिक वित्त निगम, राष्ट्रीय औद्योगिक विकास निगम, पुनर्वित्त निगम, औद्योगिक विकास बैंक, यू० टी० आई०।
  2. आधारभूत उद्योगों की स्थापना
  3. यातायात तथा परिवहन साधनों का विकास
  4. बिजली क्षेत्र का विकास
  5. आविष्कारों का विकास
  6. निर्यात प्रोत्साहन तथा आयात प्रतिस्थापन सुविधाएं
  7. पिछड़े क्षेत्रों का औद्योगीकरण
  8. बीमार औद्योगिक इकाइयों का पुनः स्वास्थ्यकरण
  9. तकनीकी विकास बोर्ड की स्थापना
  10. नवीन औद्योगिक नीति।
50.

सही वाक्यांश चुनकर निम्नलिखित विधान पूर्ण कीजिए :केवल उन्हीं बातों का हिसाब रखो, जिनमें धोखा खाया है, तो …(अ) जीवन सुखमय हो जाएगा।(ब) जीवन सूना हो जाएगा।(क) जीवन कष्टकर हो जाएगा।

Answer»

केवल उन्हीं बातों का हिसाब रखो, जिनमें धोखा खाया है, तो जीवन कष्टकर हो जाएगा।