This section includes 7 InterviewSolutions, each offering curated multiple-choice questions to sharpen your Current Affairs knowledge and support exam preparation. Choose a topic below to get started.
| 1. |
सिद्धान्त रूप से सभी किण्व होते हैं(क) श्वेतसार(ख) शर्करा(ग) प्रोटीन्स(घ) वसा |
|
Answer» सही विकल्प है (ग) प्रोटीन्स |
|
| 2. |
Find:(i) \(\frac{3}{4}\times 16\)(ii) \(\frac{3}{4} \times36\) |
|
Answer» (i) \(\frac{3}{4}\times 16\) \(= \frac{48}{4}\) = 12 (ii) \(\frac{3}{4} \times36\) \(= \frac{108}{4}\) = 27 |
|
| 3. |
Find (i) \(\frac{4}{5}\) x 20(ii) \(\frac{4}{5}\) x 35 |
|
Answer» (i) \(\frac{4}{5}\) x 20 = \(\frac{80}{5}\) = 16 (ii) \(\frac{4}{5}\) x 35 = \(\frac{140}{5}\) = 28 |
|
| 4. |
पारिस्थितिक-तन्त्र में असन्तुलन की समस्याओं का वर्णन कीजिए।यापारिस्थितिक-तन्त्र के असन्तुलन की समस्या की विवेचना कीजिए तथा उसके निराकरण के उपायों को प्रस्तावित कीजिए। |याटिप्पणी लिखिए-पारिस्थितिक असन्तुलन। |
|
Answer» पारिस्थितिकीय असन्तुलन की समस्या मानव द्वारा पारिस्थितिक-तन्त्र का शोषण किया जाता है। इनमें प्राकृतिक वनस्पति, वन्य जीव-जन्तु, मत्स्य आदि प्रमुख हैं। अधिकतम खाद्यान्नों की प्राप्ति के लिए पारिस्थितिक-तन्त्र में अनेक परिवर्तन हुए। हैं जिससे सामान्य पारिस्थितिक-तन्त्र का विकास हुआ है। पारिस्थितिकीय असन्तुलन को पर्यावरण-प्रदूषण भी कहा जा सकता है। मानव प्राकृतिक संसाधनों का शोषण करता है; जैसे-खानों से खनिजों का शोषण, भूगर्भ से खनिज तेल, वनों से लकड़ी की कटाई कर तथा अपने मनोरंजन के लिए। वन्य जीवों का आखेट कर पारिस्थितिकीय सन्तुलन को बिगाड़ता रहता है। पालतू पशुओं से दूध, मांस, ऊन तथा अन्य पदार्थ प्राप्त होते हैं जिससे उसकी भोजन-श्रृंखला छोटी हो गयी है। इससे इन पालतू पशुओं की संख्या में भी कमी होने लगी है तथा पारिस्थितिकीय असन्तुलन की समस्या ने जन्म ले लिया है। “पारिस्थितिक-तन्त्र के किसी भी घटक को वांछित एवं आवश्यक मात्रा से कम हो जाना अथवा अधिक हो जाना ही ‘पारिस्थितिकीय असन्तुलन’ कहलाता है तथा प्रत्येक घटक का उस अनुपात में रहना जिससे इस तन्त्र के अन्य घटकों पर कोई हानिकारक प्रभाव न पड़े ‘पारिस्थितिक सन्तुलन कहलाता है।” पारिस्थितिक-तन्त्र में असन्तुलन की स्थिति तभी उत्पन्न होती है जब किसी सम्पूर्ण पोषण-स्तर का विनाश हो जाता है। यह स्थिति जीवों की कमी के कारण अथवा वैकल्पिक साधनों की कमी के कारण अथवा प्रदूषण के कारण हो सकती है। 1. प्रदूषण की समस्या-कृषि उत्पादन की सफलता फसलों द्वारा अपने पारिस्थितिक-तन्त्र के अनुकूलन पर निर्भर करती है। स्थानीय जलवायु दशाएँ फसलों का निर्धारण करती हैं। रासायनिक उर्वरकों द्वारा पोषक तत्वों में वृद्धि कर उत्पादन में भी वृद्धि के प्रयास किये गये हैं तथा अधिक उत्पादन देने वाली फसलें खोज ली गयी हैं। ‘हरित क्रान्ति’ ने खाद्यान्न उत्पादन में तो वृद्धि की है,.. परन्तु उर्वरकों के उत्पादन से प्रदूषण की समस्या उत्पन्न हो गयी है। मानव ने फसलों के क्षेत्रफल में वृद्धि की है जिसके कारण प्रेयरी, टैगा एवं स्टेप्स घास के मैदानों में प्राकृतिक वनस्पति में कमी हो गयी है। पादपों को कीटनाशकों से बचाव के लिए कीटनाशक दवाओं का अधिकाधिक उपयोग : किया जाने लगा है, परन्तु इनका अधिक उपयोग मानव के लिए हानिकारक है। इनसे मानव को । दूषित खाद्य सामग्री प्राप्त होती है। इन कीटनाशकों के उत्पादन काल में प्रदूषण की अनेक समस्याएँ जन्म लेती हैं। भोपाल गैस त्रासदी इसका एक मुख्य उदाहरण है जिससे मानवता में। अपंगता ने जन्म लिया है। 2. जैव-प्रदूषण की समस्या-आदि काल से लेकर आज तक वनों का बड़ी निर्ममता से शोषण किया जाता रहा है। इससे वन-क्षेत्रों का ह्रास हुआ है। प्रारम्भ से ही विश्व के अनेक भागों में स्थानान्तरित अथवा शूमिंग कृषि पद्धति प्रचलित है। इस पद्धति के अन्तर्गत उर्वर भूमि को प्राप्त करने के लिए मानव वन-क्षेत्रों का शोषण कर उस पर कृषि करता है। जब इस भूमि की उर्वरता समाप्त हो जाती है तो इसे परती छोड़ दिया जाता है। इस प्रकार वनों के निर्दयतापूर्वक शोषण से पर्यावरण प्रदूषण की समस्या उत्पन्न हुई है तथा पारिस्थितिक-तन्त्र भी असन्तुलित हुआ है। वनों की कमी के कारण भू-अपरदने, अनावृष्टि, बाढ़ आदि समस्याएँ उत्पन्न हो गयी हैं। अतः आज मानव के समक्ष अनेक प्रदूषण सम्बन्धी समस्याएँ विकराल रूप धारण कर गयी हैं। इसी कारण विश्व में वन-संरक्षण के प्रयास किये जा रहे हैं। 3. जनाधिक्य की समस्या संयुक्त राष्ट्र संघ के अनुसार-सन् 2010 में विश्व की जनसंख्या 6.9 अरब हो गयी है। सन् 2050 तक इसके 9.10 अरब हो जाने का अनुमान है। जनसंख्या की इस अतिशय वृद्धि के कारण वन क्षेत्रों एवं चरागाहों की कमी होती जा रही है। भोजन की समस्या के समाधान के लिए कृषि-क्षेत्रों का विस्तार किया जा रहा है जिस कारण वन एवं घास क्षेत्रों का विनाश किया जा रहा है जिससे पारिस्थितिक-तन्त्र में अन्तर उपस्थित हुआ है। इसके साथ ही आवास समस्या उत्पन्न हो गयी है। बस्तियों के विकास के लिए उत्पादक भूमि का अधिग्रहण होता इस प्रकार जनसंख्या में उत्तरोत्तर वृद्धि के कारण अनेक समस्याएँ विकराल रूप धारण कर चुकी हैं। भोजन, वस्त्र एवं आवास जैसी प्राथमिक आवश्यकताओं का अभाव होता जा रहा है। इससे प्रदूषण की अनेक समस्याओं ने जन्म लिया है। वायु, जल व मृदा प्रदूषण वर्तमान युग की सबसे बड़ी समस्याएँ हैं। यह पारिस्थितिकीय असन्तुलन की स्थिति है। इससे आज मानव समुदाय को अनेक विषमताओं का सामना करना पड़ता है। पारिस्थितिकीय असन्तुलन की समस्या का निवारण पारिस्थितिक-तन्त्र में असन्तुलन की समस्या के निवारण के लिए निम्नलिखित उपाय किये जाने चाहिए 1. जनाधिक्य पर नियन्त्रण-आधुनिक युग में विश्व की जनसंख्या में तीव्र गति से वृद्धि होती जा | रही है जिस पर नियन्त्रण किया जाना अति आवश्यक है। यदि जनसंख्या-वृद्धि उपलब्ध संसाधनों के अनुसार हो तो अधिक उपयुक्त रहेगा। 2. वन क्षेत्रफल में वृद्धि तथा उनका संरक्षण-प्रदूषण से बचाव के लिए वन क्षेत्रफल में वृद्धि किया जाना अति आवश्यक है। भारत में सामाजिक वानिकी तथा वन महोत्सव आदि कार्यक्रमों द्वारा वन क्षेत्रफल में वृद्धि के प्रयास किये जा रहे हैं। उत्तराखण्ड में श्री सुन्दर लाल बहुगुणा का ‘चिपको आन्दोलन’ भी इस दिशा में एक महत्त्वपूर्ण प्रयास है। 3. जल संसाधनों में वृद्धि एवं उनका संरक्षण-जल संसाधनों में वृद्धि किया जाना अति आवश्यक है। जब जल में अनेक प्रकार के खनिज पदार्थ, कार्बनिक एवं अकार्बनिक पदार्थों तथा गैसों के एक निश्चित अनुपात में अधिक अथवा कम अनावश्यक एवं हानिकारक पदार्थ घुले होते हैं, तब जल का प्रदूषण हो जाता है। प्रदूषित जल का उपयोग करने से प्राणी समुदाय में अनेक रोग उत्पन्न हो जाते हैं; अत: ऐसे प्रयास किये जाने चाहिए कि जल का प्रदूषण न होने पाये। 4. वन्य-प्राणियों का संरक्षण-वन्य जीवों में लगभग 350 जातियाँ स्तनधारियों की तथा 2,100 पक्षियों की होने के साथ-साथ लगभग 20,000 प्रजातियों कीटों की वन्य अवस्था में पायी जाती हैं। अतः पारिस्थितिक-तन्त्र में सन्तुलन बनाये रखने के लिए वन्य प्राणियों का संरक्षण अति आवश्यक है। वन्य जीवों के संरक्षण के लिए निम्नलिखित उपायों को कार्यरूप में परिणत किया जाना चाहिए (i) वन्य प्राणियों के संरक्षण के लिए अभयारण्यों की स्थापना की जानी चाहिए। |
|
| 5. |
अंग्रेज सरकार ने सुभाष चन्द्र बोस को नजरबन्द क्यों किया? |
|
Answer» द्वितीय विश्वयुद्ध के समय सुभाष चन्द्र बोस अंग्रेजों के विरुद्ध युद्ध छेड़ने के पक्ष में थे, इसलिए अंग्रेजी सरकार ने उन्हें नजरबन्द कर दिया। |
|
| 6. |
सुभाष चन्द्र बोस का जन्म कहाँ हुआ था? |
|
Answer» सुभाष चन्द्र बोस का जन्म कटक में हुआ था। |
|
| 7. |
पण्डित जवाहर लाल नेहरू की आँखों से आँसू निकले आए-(क) आँख में कुछ गिर जाने के कारण।(ख) बीमारी के कारण।(ग) बहुत अधिक प्रसन्नता के कारण।(घ) लता मंगेशकर द्वारा शहीदों की स्मृति में गाये गीत को सुनकर। |
|
Answer» सही विकल्प है (घ) लता मंगेशकर द्वारा शहीदों की स्मृति में गाए गीत को सुनकर। |
|
| 8. |
लता जी का वह कौन सा गीत था जिसने देश में एकता व अखण्डता की मशाल जलायी? |
|
Answer» लता जी को गीत ‘ऐ मेरे वतन के लोगों ने देश में एकता व अखंडता की मशाल जलाई। |
|
| 9. |
सुभाष चन्द्र बोस ने किस दल की स्थापना की? |
|
Answer» सुभाष चन्द्र बोस ने ‘फॉरवर्ड-ब्लॉक’ की स्थापना की। |
|
| 10. |
भारत की किस गायिका का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में अंकित किया गया? उनका नाम इस पुस्तक में क्यों अंकित किया गया है? |
|
Answer» भारतीय गायिका लता मंगेशकर का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में अंकित किया। गया है क्योंकि उन्होंने बीस भाषाओं में 50,000 से अधिक गीत गाए हैं। |
|
| 11. |
वे कौन से गुण हैं जो उस्ताद बिस्मिल्लाह खाँ को विशिष्ट बनाते हैं? |
|
Answer» उस्ताद बिस्मिल्लाह खाँ को जो गुण विशिष्ट बनाते हैं, वे निम्न हैं उस्ताद बिस्मिल्लाह खाँ विनम्र, मिलनसार और उदार व्यक्तित्व वाले थे। वे सर्वधर्म समभाव रखते थे। संगीत के प्रति पूर्ण समर्पण, कड़ी मेहनत, घण्ट्रों अभ्यास, सन्तुलित आहार, संयमित जीवन और देश प्रेम आदि गुणों ने उन्हें विश्व ख्याति दी है। वे शास्त्रीय परम्परा की कड़ी थे, जिन पर देश को गर्व है। |
|
| 12. |
सुभाषचन्द्र बोस के सैन्य संगठन का क्या नाम था ? उनका नारा क्या था ? |
|
Answer» Indian National Army. (आजाद हिन्द फौज)। इसका नारा था-‘दिल्ली चलो। |
|
| 13. |
भगत सिंह ने शीशी में भरी मिट्टी को शहीदों का खून क्यों कहा? |
|
Answer» भगत सिंह ने शीशी में भरी मिट्टी को शहीदों का खून कहा क्योंकि इसमें जलियाँवाला बाग हत्याकांड में मरे निर्दोष, निहत्थे भारतीयों का खून था। |
|
| 14. |
भगत सिंह ने जेल में भूख हड़ताल क्यों की? |
|
Answer» भगत सिंह ने जेल में भूख हड़ताल इसलिए की क्योंकि वहाँ भारतीय कैदियों को अच्छा खाना नहीं दिया जाता था। बाध्य होकर अँग्रेजों ने अच्छे भोजन की व्यवस्था की। |
|
| 15. |
नौजवान सभा का उद्देश्य क्या था? |
|
Answer» नौजावान सभा का उद्देश्य भारत को स्वतन्त्र कराना, देशभक्ति जाग्रत् करना, विभिन्न आन्दोलनों में सहयोग करना और किसान, मजदूरों को संगठित करना था। |
|
| 16. |
भगत सिंह शादी की खबर सुनकर क्यों दुखी हुए और उन्होंने अपने दोस्तों से क्या कहा? |
|
Answer» भगत सिंह तन, मन और धन से देश के लिए बलिदान देने की प्रतिज्ञा कर चुके थे। इसलिए वे विवाह नहीं करना चाहते थे। उन्होंने अपने दोंस्तों से कहा- “दोस्तों मैं आपको बता दें कि अगर मेरी शादी गुलाम भारत में हुई तो मेरी दुल्हन, सिर्फ मौत होगी, बारात शवयात्रा बनेगी और बाराती होंगे शहीद। |
|
| 17. |
क्रान्ति से भगत सिंह का आशय क्या था? |
|
Answer» क्रान्ति के पीछे वास्तविक शक्ति जनता द्वारा समाज की आर्थिक, राजनैतिक व्यवस्था में परिवर्तन करने की इच्छा होती है। |
|
| 18. |
“स्वराज्य हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है।” यह नारा किसने दिया था ? |
|
Answer» बाल गंगाधर तिलक ने। |
|
| 19. |
इन वाक्यों का क्या आशय है?(1) बेबे तुम चिंता मत करो और रोटी बनाओ।(2) क्रान्ति से हमारा आशय खूनखराबा नहीं है।(3) बहरों को सुनाने के लिए बहुत ऊँची आवाज की आवश्यकता होती है। |
|
Answer» (1) फाँसी से पहले जब भगत सिंह की आखिरी इच्छा पूछी गई तो उन्होंने उस महिला के हाथ की बनी रोटी खाने की इच्छा व्यक्त की जो जेल में उनके कमरे की सफाई करती थी और जिसे वे आदर से बेबे कहते थे। लेकिन उसके यह कहने पर की मेरे हाथ पवित्र कहाँ हैं, भगत सिंह ने उक्त बात कही थी। (2) क्रान्ति उसे कहते हैं जिसमें जनता की इच्छा से आवश्यक परिवर्तन लाए जाएँ, जो लोकहित में हो और इन्हें लाने के लिए हिंसा जरूरी नहीं। (3) अँग्रेजों के कान खोलने के लिए डर दिखाना जरूरी था, जिससे अत्याचार करना छोड़ देते। |
|
| 20. |
काकोरी षड्यन्त्र काण्ड में शहीद होने वाले क्रान्तिकारियों में से किसी एक का नाम लिखिए। |
|
Answer» काकोरी षड्यन्त्र काण्ड में शहीद होने वाले एक क्रान्तिकारी थे—रामप्रसाद बिस्मिल। इनके दूसरे साथी का नाम था-अशफाक उल्ला खाँ। |
|
| 21. |
काकोरी काण्ड का उद्देश्य क्या था? |
|
Answer» काकोरी काण्ड का उद्देश्य सरकारी खजाना लूटकर हथियार खरीदना था क्योंकि क्रान्तिकारियों को बन्दूकों की जरूरत थी। |
|
| 22. |
रामप्रसाद बिस्मिल माँ को देखकर क्यों रोए? |
|
Answer» रामप्रसाद बिस्मिल की आँखों में आँसू यह सोचकर आए कि “तुम जैसी माँ फिर कहाँ पाऊँगा।” इस कमी का आभास होने से माँ को देखकर रोए। |
|
| 23. |
शास्त्री जी के स्वभाव की क्या-क्या विशेषताएँ थीं? |
|
Answer» शास्त्री जी सादगी, सरलता और मृदुलता की साक्षात् मूर्ति थे। वे दृढ़ निश्चयी, परिश्रमी और धैर्यशील व्यक्ति थे। |
|
| 24. |
इन महापुरुषों के लोकप्रिय नारे कौन-से थे?महात्मा गांधीलोकमान्य तिलकलाल बहादुर शास्त्रीसुभाषचन्द्र बोस |
Answer»
|
|
| 25. |
देश में खाद्यान्न की समस्या होने पर शास्त्री जी ने क्या किया? |
|
Answer» देश में खाद्यान्न की समस्या होने पर शस्त्री जी ने लोगों को सब्जियाँ आदि अधिक खाने और हफ्ते में एक दिन व्रत रखने को (निराहार रहने को) कहा। |
|
| 26. |
शास्त्री जी ने रेलमंत्री का पद क्यों छोड़ा? |
|
Answer» रेल दुर्घटना को नैतिक जिम्मेदारी मानकर शास्त्री जी ने रेलमंत्री का पद छोड़ा। |
|
| 27. |
लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर दस वाक्य लिखो। |
|
Answer» लाल बहादुर शास्त्री २ अक्टूबर, १८०४ को मुगलसराय (वाराणसी) में पैदा हुए थेये सीधे-सादे और मृदुल स्वभाव के थे। बनारस में इन्होंने पढ़ाई छोड़कर स्वाधीनता आन्दोलन में भाग लिया और ये कई बार जेल गए। भारत के स्वाधीन होने पर ये रेलमंत्री नियुक्त हुए। लेकिन भीषण रेल दुर्घटना के कारण इन्होंने पद से त्याग-पत्र दे दिया। नेहरू जी के बाद ये देश के दूसरे प्रधानमंत्री बने। ये देश की कई समस्याओं के समाधान में क्रियाशील रहे। इनका प्रसिद्ध नारा था, ‘जय जवान, जय किसान!’ १० जनवरी, १६६६ को ताशकन्द में इनका निधन हो गया। |
|
| 28. |
सड़क दुर्घटनाएँ क्यों होती हैं? |
|
Answer» सड़कों पर अधिक भीड़, जल्दबाजी, असावधानी और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन न करने से सड़क दुर्घटनाएँ होती हैं। |
|
| 29. |
सड़कों पर यातायात के साधनों की अधिकता के क्या कारण हैं? |
|
Answer» सड़कों पर यातायात के साधनों की अधिकता जनसंख्या की वृद्धि के कारण है। |
|
| 30. |
सड़क शिष्टाचार से आप क्या समझते हैं ? |
|
Answer» सड़क शिष्टाचार का तात्पर्य उन अच्छी आदतों या उपायों से है जिससे हमें सड़क पर चल रहे अन्य व्यक्तियों को किसी हानि या दुर्घटना से बचा सकते हैं। इन छोटी-छोटी आदतों का पालन करने से व्यक्ति दूसरों की सहायता व सुरक्षा के साथ-साथ अपनी अच्छी आदतों का संदेश भी देता है। |
|
| 31. |
सड़क दुर्घटना से बचाव के पाँच उपाय बताइए। |
|
Answer» सड़क दुर्घटना से बचाव के पाँच उपाय निम्न हैं –
|
|
| 32. |
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –(क) सड़क पर सदैव ____ से चलें।(ख) सड़क दुर्घटना से बचने के लिए ____ का पालन करें।(ग) वाहनों से निष्कासित ____ से वायु प्रदूषण होता है।(घ) चलती बस में ____ से बातें न करें।(ङ) चलती ट्रेन की ____ और ____ काट कर व्यवधान उत्पन्न नहीं करना चाहिए। |
|
Answer» (क) सड़क पर सदैव सावधानी से चलें। |
|
| 33. |
ध्वनि प्रदूषण को कारण लिखिए। |
|
Answer» ध्वनि प्रदूषण को कारण वाहनों की अधिक संख्या का होना है। |
|
| 34. |
रेल से यात्रा करते समय किन-किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए? |
|
Answer» रेल से यात्रा करते समय निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए –
|
|
| 35. |
लेखक के मन में खंपा लोगों को देखकर क्या विचार आया? |
|
Answer» खंपा लोगों को देखक लेखक को ख्याल आया कि मैं भी इन्हीं की भाँति निद्वन्द्व हो गधा, खच्चर और तंबू लिए एक देश से दूसरे देश घूमूं। काश! मै बीस बरस का हो जाता, फिर इसी तरुण से कहता- लो दोस्त! अब मुझे भी अपने परिवार में शामिल कर लो। |
|
| 36. |
वस्या में अंगूर क्यों नहीं लगाते हैं? |
|
Answer» अधिक वर्षा होने के कारण वस्पा में अंगूर नहीं लगाते हैं। |
|
| 37. |
यात्रा में उसने यातायात के किस साधन का उपयोग किया और क्यों? |
|
Answer» लेखक ने यात्रा में खच्चर का, क्योंकि पहाड़ में खच्चर ही सबसे उपयुक्त होता है। |
|
| 38. |
थोड़ी दूर चलते ही क्या घटना घटी और इससे लेखक के किस गुण का पता चलता है? |
|
Answer» थोड़ी दूर चलते ही लेखक को घोड़ा मिला, लेकिन उसकी कमर कटी थी। उसने उसे वापस लौटाया। लेखक पैदल चलने लगा। इससे उसके साहस और धैर्य का पता चलता है। |
|
| 39. |
लेखक ने किस स्थान की यात्रा की और वह कहाँ स्थित है? |
|
Answer» लेखक ने किन्नौर की यात्रा की, जो हिमालय का सबसे उत्तरी जिला है और तिब्बत से मिला है। |
|
| 40. |
किन्नौर. प्रदेश की स्त्रियों के पहनावे की विशेषताएँ। |
|
Answer» किन्नौर प्रदेश की स्त्रियाँ ऊर्ण सारी पहनती हैं और किन्नौरी टोपियाँ लगाती हैं। ऊर्ण सारी काफी लंबा चौड़ा पतला कंबल होता है। |
|
| 41. |
देवदारों के घने वन में चलते समय लेखक के मन में क्या-क्या विचार आ रहे थे? |
|
Answer» देवदारों के घने वन में चलते समय लेखक विचार कर रहा था कि यह रास्ते का सबसे सुन्दर भाग है। सारा पर्वत सदाबहार देवदार वृक्षों से ढंका है। इन पेड़ों के सघन वन में चलने में बहुत आनंद आ रहा था। |
|
| 42. |
रहीम के अनुसरार बड़ा कौन है? |
|
Answer» रहीम के अनुसार बड़ा वह है, जो उसी तरह गरीबों का भला करे जैसे श्रीकृष्ण ने सुदामा का भला किया था। |
|
| 43. |
रहीम दीप के दृष्टांत द्वारा क्या कहना चाहते हैं ? |
|
Answer» कवि दीप के दृष्टांत द्वारा यह कहना चाहते हैं कि दीपक के जलने पर घर में उजाला और उसके बढ़ने (बुझने) पर अंधेरा हो जाता है, उसी तरह बचपन में पुत्र परिवार को आनंदित करता है, पर बड़ा होकर कपूत निकलने पर वह कुल की प्रतिष्ठा नष्ट कर देता है। |
|
| 44. |
दीनबंधु के समान किसे बताया गया है? |
|
Answer» दीनबंधु भगवान का एक नाम है। जो व्यक्ति गरीबों और अनाथों की मदद करता है, उसे दीनबंधु के समान बताया गया है। |
|
| 45. |
भारतीय संस्कृति में पेड़ पौधों को बहुत महत्व क्यों दिया गया है? पता करें। |
|
Answer» पेड़-पौधे परोपकारी होते हैं। उनसे हमें शुद्ध हवा, फल, फूल, लकड़ियाँ, औषधि आदि तमाम चीजें मिलती है। भारत के लोग शुरू ही इन पेड़-पौधों और जंगलों का महत्व समझते थे इसी कारण उनके संरक्षण हेतु उन्हें धर्म से जोड़ दिया गया। भारतीय संस्कृति में पेड़-पौधों की बहुपयोगिता को देखते हुए ही उन्हें इतना महत्त्व दिया गया है। |
|
| 46. |
लाल बहादुर शास्त्री का जन्म कहाँ हुआ था? |
|
Answer» लाल बहादुर शास्त्री का जन्म मुगलसराय (वाराणसी) में हुआ था। |
|
| 47. |
सुई और तलवार का उदाहरण देकर कवि क्या कहना चाहता है? |
|
Answer» सुई और तलवार का उदाहरण देकर कवि कहना चाहता है कि छोटी और बड़ी सभी प्रकार की चीजों का अपना-अपना महत्त्व होता है। किसी चीज को छोटी या तुच्छ समझकर हमें उसको नहीं फेंक देना चाहिए। |
|
| 48. |
लेखक की पत्नी को खिड़की में जाली क्यों लगवानी पड़ी? |
|
Answer» पक्षियों का प्राकृतिक आवास नष्ट होने से पक्षी यहाँ-वहाँ शरण लेने को विवश हुआ। लेखक के फ्लैट के रोशनदान में दो कबूतरों ने अपना डेरा जमा लिया और उसमें अंडे दे दिए उन अंडों से बच्चे निकल आए थे। छोटे बच्चों की देखभाल के लिए कबूतर वहाँ बार-बार आया-जाया करते थे। इस आवाजाही में कई वस्तुएँ गिरकर टूट जाती थीं। इसके अलावा वे लेखक की पुस्तकें और अन्य वस्तुएँ गंदी कर देते थे। कबूतरों से होने वाली परेशानी से बचने के लिए लेखक की पत्नी को खिड़की में जाली लगवानी पड़ी। |
|
| 49. |
समुद्र के गुस्से की क्या वजह थी? उसने अपना गुस्सा कैसे निकाला? |
|
Answer» समुद्र के गुस्से की वजह थी-बिल्डरों की लालच एवं स्वार्थपरता। बिल्डरों ने लालच के कारण सागर के किनारे की भूमि पर बस्तियाँ बसाने के लिए ऊँची-ऊँची इमारतें बनानी शुरू कर दीं। इससे समुद्र का आकार घटता गया और वह सिमटता जा रहा था। मनुष्य के स्वार्थ एवं लालच से समुद्र को गुस्सा आ गया। उसने अपने सीने पर दौड़ती तीन जहाजों को बच्चों की गेंद की भाँति उठाकर फेंक दिया जिससे वे औंधे मुँह गिरकर टूट गए। ये जहाज़ पहले जैसे चलने योग्य न बन सके। |
|
| 50. |
बढ़ती हुई आबादी का पर्यावरण पर क्या प्रभाव पड़ा? |
|
Answer» बढ़ती हुई आबादी ने पर्यावरण पर अत्यंत विपरीत प्रभाव डाला। ज्यों-ज्यों आबादी बढ़ी त्यों-त्यों मनुष्य की आवास और भोजन की जरूरत बढ़ती गई। इसके लिए वनों की अंधाधुंध कटाई की गई ताकि लोगों के लिए घर बनाया जा सके। इसके अलावा सागर के किनारे अतिक्रमण कर नई बस्तियाँ बसाई गईं । इन दोनों ही कार्यों से पर्यावरण असंतुलित हुआ। इससे असमय वर्षा, बाढ़, चक्रवात, भूकंप, सूखा, अत्यधिक गरमी एवं आँधी-तूफ़ान के अलावा तरह-तरह के नए-नए रोग फैलने लगे। इस प्रकार बढ़ती आबादी ने पर्यावरण में जहर भर दिया। |
|