This section includes 7 InterviewSolutions, each offering curated multiple-choice questions to sharpen your Current Affairs knowledge and support exam preparation. Choose a topic below to get started.
| 1. |
सौर कलंकों में वृद्धि होने पर किस प्रकार की जलवामविक दशाएँ प्रचलित होंगी? |
|
Answer» सौर कलंकों की वृद्धि होने पर तापमान कम अर्थात् मौसम ठण्डा और आर्द्र हो जाता है तथा तूफानों की संख्या बढ़ जाती है। |
|
| 2. |
c तथा A प्रकार की जलवायु में आप किस प्रकार की वनस्पति पाएँगे? |
|
Answer» c-कोष्ण शीतोष्ण [मध्य अक्षांशीय जलवायु–यह जलवायु 30° से 50° अक्षांशों के मध्य मुख्यतः महाद्वीपों के पूर्वी एवं पश्चिमी सीमान्तों पर विस्तृत है। इस जलवायु में सामान्यत: ग्रीष्म ऋतु कोष्ण और शीत ऋतु मृदुल होती है। अत: C प्रकार की जलवायु में प्रायः भूमध्यसागरीय वनस्पति की प्रधानता मिलती है जिसमें जैतून, अंगूर, नारंगी आदि तथा मुलायम लकड़ी वाले वृक्ष मुख्य हैं। |
|
| 3. |
भूमध्यसागरीय प्रदेशों से उदाहरण देते हुए समझाइए कि वनस्पति अपनी जलवायु से किस प्रकार समानुकूलन करती है? |
|
Answer» भूमध्यसागरीय प्रदेशों में शरद ऋतु में वर्षा होती है, जबकि ग्रीष्मकाल शुष्क रहता है। अतः यहाँ इस प्रकार की वनस्पति उगती है जो शरद ऋतु में एकत्र की गई नमी पर निर्भर रह सके। यहाँ उगने वाले वृक्षों की पत्तियाँ चिकनी, छोटी तथा मोटी होती हैं तथा कुछ पत्तियों पर मोम जैसा चिकना एवं दूध जैसा पदार्थ निकलकर चिपक जाता है। पत्तियों की इसी विशेषता के कारण इन वृक्षों से वाष्पीकरण की क्रिया द्वारा नमी नष्ट नहीं होती है। वृक्षों की छालें लम्बी एवं मोटी होती हैं। अतः यहाँ कम ऊँचाई की चौड़ी पत्ती वाली सदाहरित वनस्पति उगती है। |
|
| 4. |
निम्नलिखित में से कौन-सा साल विश्व का सबसे गर्म साल माना गया है?(क) 1990(ख) 1998(ग) 1885(घ) 1950 |
|
Answer» सही विकल्प है (क) 1990 |
|
| 5. |
सघन वर्षा वन निम्नलिखित में से किस जलवायु प्रदेश में पाये जाते हैं? |(क) गर्म मरुस्थल(ख) भूमध्यरेखीय (ग) भूमध्यसागरीय(घ) टैगा |
|
Answer» सही विकल्प है (ख) भूमध्यरेखीय |
|
| 6. |
पिछली शताब्दी में मौसम परिवर्तन की चरम घटना कब हुई? |
|
Answer» पिछली शताब्दी (1990 के दशक) में मौसमी परिवर्तन की चरम घटनाएँ घटित हुई हैं। इस दशक में शताब्दी का सबसे गर्म तापमान और विश्व में सबसे भयंकर बाढ़ों को रिकॉर्ड किया गया है। |
|
| 7. |
शीतोष्ण महाद्वीपीय तथा शीतोष्ण सामुद्रिक जलवायु को समझाइए। |
|
Answer» शीतोष्ण महाद्वीपीय जलवायु-यह जलवायु मध्य अक्षांशों में महाद्वीपों के आन्तरिक भागों में पाई जाती है। इस जलवायु में शीत ऋतु अत्यन्त ठण्डी तथा ग्रीष्म ऋतु शीतयुक्त होती है। इसमें वार्षिक वर्षा बहुत कम होती है। यह जलवायु उत्तरी-पूर्वी एशिया, पूर्वी कनाडा तथा यूरेशिया में पाई जाती है। |
|
| 8. |
बोरियल तथा ध्रुवीय जलवायु को समझाइए। |
|
Answer» बोरियल (Boreal)-यह जलवायु ‘E’ समूह के अन्तर्गत आती है। बोरियल जलवायु में ग्रीष्म ऋतु छोटी तथा ठण्डी होती है, जबकि शीत ऋतु लम्बी होती है। इसे जलवायु में औसत तापमान 0° से 10° सेल्सियस के मध्य रहता है। यह जलवायु उच्च मध्य अक्षांशों में पाई जाती हैं। |
|
| 9. |
शुष्क तथा अर्द्ध-शुष्क जलवायु में अन्तर स्पष्ट कीजिए। |
|
Answer» शुष्क जलवायु-शुष्क या मरुस्थलीय जलवायु 20° से 30° अक्षांशों के मध्य दोनों गोलार्डो में पाई जाती है। इस जलवायु में वर्षा अत्यन्त कम होती है, इसलिए वनस्पति का अभाव पाया जाता है। अर्द्ध-शुष्क जलवायु–इस जलवायु को स्टैपी जलवायु भी कहते हैं। यह जलवायु उत्तरी अमेरिका तथा यूरेशिया के पश्चिमी भागों में पाई जाती है। इस जलवायु में वार्षिक वर्षा 20 से 60 सेमी होती है। इस जलवायु में घास के मैदानों को अच्छा विकास होता है। |
|
| 10. |
भूमध्यसागरीय प्रदेशों की वनस्पति की मुख्य विशेषताएँ बतलाइए। |
|
Answer» इस प्रदेश की प्राकृतिक वनस्पति शरद ऋतु में एकत्रित नमी पर निर्भर रहती है। ऐसी वनस्पति में वृक्षों की पत्तियाँ चिकनी, छोटी तथा मोटी एवं जड़े लम्बी होती हैं। |
|
| 11. |
विश्व में सबसे ठण्डा स्थान कौन-सा है? |
|
Answer» विश्व में सबसे ठण्डा स्थान साइबेरिया में स्थित बखयांस्क है, जिसका तापमान -65° सेल्सियस तक अंकित किया गया है। |
|
| 12. |
भूमध्यसागरीय जलवायु प्रदेशों की प्रमुख विशेषताएँ बताइए। |
|
Answer» भूमध्यसागरीय जलवायु प्रदेशों की प्रमुख प्राकृतिक विशेषताएँ निम्नलिखित हैं |
|
| 13. |
निम्नलिखित में से किस जलवायु प्रदेश में शीत ऋतु नहीं होती है? (क) भूमध्यरेखीय(ख) भूमध्यसागरीय (ग) मानसूनी(घ) चीनतुल्य |
|
Answer» सही विकल्प है (क) भूमध्यरेखीय |
|
| 14. |
रेण्डियर नामकं पशु निम्नलिखित में से किस प्रदेश में पाया जाता है?(क) टुण्डा प्रदेश ।(ख) टैगा प्रदेश(ग) मानसूनी वन प्रदेश(घ) गर्म मरुस्थलीय प्रदेश |
|
Answer» सही विकल्प है (क) टुण्ड्रा प्रदेश |
|
| 15. |
जलवायु वर्गीकरण के मुख्य उपागम बताइए। |
|
Answer» जलवायु वर्गीकरण के तीन मुख्य उपागम हैं- 1. आनुभविक, 2. जननिक, 3. अनुप्रयुक्त। |
|
| 16. |
सदाबहार वन निम्नलिखित में से किस प्रदेश में पाये जाते हैं?(क) भूमध्यसागरीय जलवायु प्रदेश(ख) विषुवतरेखीय जलवायु प्रदेश(ग) रेगिस्तानी जलवायु प्रदेश(घ) टैगा जलवायु प्रदेश |
|
Answer» सही विकल्प है (ख) विषुवत्रेखीय जलवायु प्रदेश |
|
| 17. |
उष्णकटिबन्धीय शुष्क मरुस्थलीय जलवायु की विशेषताएँ बतलाइए। |
|
Answer» महाद्वीपों के पश्चिमी किनारों पर स्थित होने के कारण इस जलवायु पर महाद्वीपीय प्रभाव सर्वाधिक रहता है तथा वार्षिक तापान्तर अत्यधिक 17° से 22° सेल्सियस रहता है। विश्व का सर्वाधिक ताप अंकित करने वाला केन्द्र अजीजिया इसी जलवायु प्रदेश में स्थित है। वर्षा का वार्षिक औसत 10 से 12 सेमी रहता है। |
|
| 18. |
सार्वभौमिक उष्णता क्या है? इसके कारणों का उल्लेख कीजिए। |
|
Answer» ग्रीनहाउस प्रभाव से विश्व के तापमान में निरन्तर वृद्धि हो रही है, जिसे सार्वभौमिक उष्णता कहते हैं। इसके मुख्य कारणों में नगरीकरण और औद्योगीकरण से कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस आदि जैव । ईंधनों का अधिक प्रयोग होना है। इन पदार्थों के अधिक उपयोग से वायुमण्डल में कार्बन डाइऑक्साइड की वृद्धि हो रही है जो सार्वभौमिक उष्णता का प्रमुख कारण है। आद्योगिक क्रान्ति से पूर्व वायुमण्डल में कार्बन की मात्रा 0.0294 प्रतिशत थी जिसमें औद्योगीकरण के बाद 1980 तक 18 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसीलिए सार्वभौमिक उष्णता की दर भी तेजी से बढ़ रही है। |
|
| 19. |
वर्गीकरण की जननिक प्रणाली आनुभविक प्रणाली से किस प्रकार भिन्न है? |
|
Answer» आनुभविक वर्गीकरण प्रेक्षित किए गए तापमान एवं वर्षण से सम्बन्धित आँकड़ों पर आधारित होता है, जबकि जननिक वर्गीकरण में जलवायु को उनके कारणों के आधार पर संगठित करने का प्रयास किया जाता है। |
|
| 20. |
स्टैपी जलवायु की क्या विशेषता है? |
|
Answer» स्टैपी जलवायु की मुख्य विशेषताएँ हैं- 1. कम वर्षा, 2. कम तापमान, 3. आन्तरिक भागों में अवस्थित, 4. पर्वतीय अवरोधों से प्रभावित। |
|
| 21. |
निम्नलिखित महाद्वीपों में से किसमें भूमध्यरेखीय जलवायु नहीं पायी जाती है?(क) यूरोप (ख) ऑस्ट्रेलिया(ग) अफ्रीका(घ) एशिया |
|
Answer» सही विकल्प है (क) यूरोप |
|
| 22. |
उष्ण कटिबन्धीय पतझड़ वाले वन निम्नलिखित में से किस प्रदेश में पाये जाते हैं? |(क) टुण्ड्रा प्रदेश(ख) विषुवत्रेखीय प्रदेश(ग) मानसूनी प्रदेश(घ) भूमध्यसागरीय प्रदेश |
|
Answer» सही विकल्प है (ग) मानसूनी प्रदेश |
|
| 23. |
उष्णकटिबन्धीय आर्द्र जलवायु का क्षेत्र बताइए। |
|
Answer» उष्णकटिबन्धीय आर्द्र जलवायु (A) भूमध्यरेखा के दोनों ओर 5 से 10° अक्षांशों के मध्ये पाई जाती है। यह जलवायु महाद्वीपों के पूर्वी किनारों को अधिक प्रभावित करती है। |
|
| 24. |
टैगा प्रदेश में कौन-कौन से जीव-जन्तु मिलते हैं? |
|
Answer» टैगा प्रदेश में समूरधारी पशु पाए जाते हैं जिनमें रेण्डियर, कैरिबो, हिरन, लोमड़ी, भेड़िया, मिंक, एस्माइन आदि प्रमुख हैं। कठोर ठण्ड से बचने के लिए प्रकृति ने इन्हें कोमल एवं लम्बे बाल प्रदान किए हैं। |
|
| 25. |
विश्व के सबसे गर्म स्थान का नाम बताइए। |
|
Answer» विश्व के सबसे गर्म स्थान का नाम सहारा मरुस्थल में स्थित अजीजिया (लीबिया) तथा जेकोबाबाद (पाकिस्तान) है, जहाँ 58° सेल्सियस तक तापमान अंकित किए गए हैं। |
|
| 26. |
भूमध्यरेखीय जलवायु की स्थिति एवं जलवायु का विवरण दीजिए। |
|
Answer» स्थिति-भूमध्य या विषुवत्रेखीय जलवायु प्रदेश भूमध्य रेखा के 5° उत्तर एवं 5°दक्षिणी अक्षांशों के मध्य स्थित हैं। उत्तरी गोलार्द्ध में कुछ स्थानों पर इन क्षेत्रों को विस्तार 10° अक्षांशों तक पाया जाता है। इस जलवायु प्रदेश के अन्तर्गत अमेजन बेसिन, कांगो बेसिन, मलेशिया और इण्डोनेशिया आदि क्षेत्र सम्मिलित |
|
| 27. |
भारत में जलवायु परिवर्तन का कोई ऐतिहासिक उदाहरण दीजिए। |
|
Answer» भारत में आई एवं शुष्क युग आते जाते रहे हैं। पुरातात्त्विक खोजों से पता चला है कि ईसा से लगभग 8000 वर्ष पूर्व राजस्थान मरुस्थल की जलवायु आर्द्र एवं शीतल थी। ईसा से 3000 से 1700 वर्ष पूर्व यहाँ वर्षा अधिक होती थी। |
|
| 28. |
जलवायु के वर्गीकरण के लिए कोपेन के द्वारा किन दो जलवायविक चरों का प्रयोग किया गया है? |
|
Answer» जलवायु के वर्गीकरण के लिए कोपेन ने आनुभविक पद्धति का सबसे व्यापक उपयोग किया है। उनका वर्गीकरण वर्षा एवं तापमान चरों पर आधारित है जिसमें कोपेन ने वर्षा एवं तापमान के वार्षिक तथा मासिक मध्यमान के आंकड़ों का प्रयोग किया है। |
|
| 29. |
किस प्रकार की जलवायु में तापमान्तर बहुत कम होता है? |
|
Answer» उष्ण कटिबन्धीय आर्द्र जलवायु में तापमान बहुत कम होता है। |
|
| 30. |
कोपेन ने अपने वर्गीकरण में कौन-कौन से मुख्य जलवायु समूह बताए हैं? नाम लिखिए। |
|
Answer» कोपेन ने निम्नलिखित पाँच मुख्य जलवायु समूह बताए हैं— 1. A समूह-उष्णकटिबन्धीय आर्द्र जलवायु, 2. B समहशुष्क जलवायु, 3. C समूह-कोष्ण शीतोष्ण (मध्य अक्षांशीय जलवायु), 4. D समूह-शीतल हिम वेन जलवायु, 5. E समूह-शीत जलवायु। |
|
| 31. |
टुण्ड्रा जलवायु का विस्तार कहाँ पाया जाता है? |
|
Answer» टुण्ड्रा जलवायु उत्तरी कनाडा, अलास्का, यूरोप में नॉर्वे, फिनलैण्ड तथा साइबेरिया के उत्तरी भागों में पाई जाती है। उत्तरी ध्रुव के नकट स्थित होने के कारण इन्हें ध्रुवीय निम्न प्रदेश अथवा शीत मरुस्थल भी कहा जाता है। |
|
| 32. |
नीचे लिखे गए चार जलवायु के समूहों में से कौंन आई दशाओं को प्रदर्शित करता है?(क) A-B-C-E(ख) A-C-D-E(ग) B-C-D-E(घ) A-C-D-F |
|
Answer» सही विकल्प है (ख) A-C-D-E |
|
| 33. |
पश्चिमी यूरोप तुल्य जलवायु के क्षेत्रों तथा विशेषताओं का विवरण दीजिए।या पश्चिमी यूरोप तुल्य जलवायु का वर्णन निम्नलिखित शीर्षकों के अन्तर्गत कीजिए(अ) स्थिति तथा विस्तार, (ब) जलवायु की विशेषताएँ, (स) प्राकृतिक वनस्पति। |
|
Answer» पश्चिमी यूरोप तुल्य जलवायु प्रदेश की विशेषताएँ प्राकृतिक वनस्पति-वर्षा में भिन्नता के कारण पश्चिमी यूरोप तुल्य जलवायु प्रदेश में प्राकृतिक वनस्पति में भी विभिन्नता मिलना स्वाभाविक है। अत्यधिक वर्षा वाले पर्वतीय भागों में नुकीली पत्ती वाले कोणधारी वन उगते हैं जिनमें पाइन, फर, लार्च, चीड़, स्पूस तथा हेमलॉक के वृक्ष मुख्य हैं। कम वर्षा वाले क्षेत्रों में समुद्रतटीय एवं मैदानी भागों में चौड़ी पत्ती वाले पतझड़ वन मिलते हैं। इनमें ओक, बर्च, बीच, एल्म, मैपिल, चेस्टनट, वॉलनट आदि के वृक्ष प्रमुख हैं। अत्यधिक कम वर्षा वाले भागों में घास के मैदान भी मिलते हैं। वर्तमान समय में इन वनों को काटकर कृषि-योग्य भूमि का विस्तार किया जा रहा है, जिससे वन प्रदेशों का क्षेत्रफल धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। |
|
| 34. |
कोपेन के A प्रकार की जलवायु के लिए निम्न में से कौन-सी दशा अर्हक है?(क) सभी महीनों में उच्च वर्षा।(ख) सबसे ठण्डे महीने का औसत मासिक तापमान हिमांक बिन्दु से अधिक(ग) सभी महीनों का औसत मासिक-तापमान 18° सेल्सियस से अधिक(घ) सभी महीनों का औसत तापमान 10° सेल्सियस के नीचे । |
|
Answer» सही विकल्प है (क) सभी महीनों में उच्च वर्षा |
|
| 35. |
कौन-सी जलवायु में सबसे कम वार्षिक तापान्तर रहता है? |
|
Answer» भूमध्यरेखीय जलवायु में वार्षिक तापान्तर सबसे कम रहता है। |
|
| 36. |
भूमण्डलीय तापन के लिए उत्तरदायी गैसें कौन-सी हैं? इनके प्रभाव की विवेचना कीजिए।या भूमण्डलीय तापन पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए। |
|
Answer» भूमण्डलीय तापन पृथ्वी के तापमान में वृद्धि मानवजनित ग्रीनहाउस प्रभाव का एक दुष्परिणाम है। इसकी ओर विश्व समुदाय का ध्यान आकृष्ट करने के लिए 1989 में पर्यावरण दिवस पर संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) द्वारा ‘भूमण्डली तापन : भूमण्डलीय चेतावनी’ (Global warming : Global warming) नामक नारा दिया गया। ग्रीनहाउस गैसों का निरन्तर बढ़ना विश्व तापन का प्रमुख कारण है। वैज्ञानिकों का निष्कर्ष है कि प्रति दशके विश्व तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो रही है। बीसवीं सदी में धरती का औसत तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। ‘विश्व मौसम संगठन द्वारा पहले 1990, फिर 1995, 1997 तथा 1998 को शताब्दी के सर्वाधिक गर्म वर्ष के रूप में उल्लेख करना विश्व तापमान में निरन्तर वृद्धि का प्रमाण है। भूतापमान में वृद्धि के लिए उत्तरदायी गैसों को ग्रीनहाउस गैस कहा जाता है। ग्रीनहाउस प्रभाव उत्पन्न करने वाली गैसें निम्नलिखित हैं— |
|
| 37. |
यदि लंदन में सुबह के 6:00 बजे हैं तो इस समय भारत में क्या समय होगा ? |
|
Answer» यदि लंदन में सुबह के 6.00 बजे हैं तो भारत में इस समय सुबह 11.30 का समय होगा। |
|
| 38. |
भारत की स्थलीय सीमा किन-किन देशों से जुड़ी है ? |
|
Answer» भारत की स्थलीय सीमा सात देशों-अफगानिस्तान, पाकिस्तान, चीन, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश एवं म्यांमार (बर्मा) से जुड़ी हैं। |
|
| 39. |
कर्क रेखा, भारत के किन-किन राज्यों से होकर गुजरती है ? |
|
Answer» कर्क रेखा भारत के राज्य-राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिमी बंगाल, त्रिपुरा एवं मिजोरम से होकर गुजरती है। |
|
| 40. |
विश्व में कुल कितने देश हैं? |
|
Answer» विश्व में कुल 195 देश हैं। |
|
| 41. |
वायुमण्डल की विभिन्न परतों के नाम लिखिए। |
|
Answer» वायुमण्डल की विभिन्न परतें हैं-क्षोभमण्डल, समतापमण्डल, मध्यमण्डल, अयानमण्डल तथा बर्हिमण्डल। |
|
| 42. |
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-(क) ____ महाद्वीप से कर्क, मंकर और भूमधयरेखा तीनों ही गुजरती हैं।(ख) विश्व का सबसे बड़ा महासागर ____ है।(ग) विश्व प्रसि) पिरामिड ____ देश में है।(घ) यूरोप और अफ्रीका महाद्वीप के बीच ____ सागर है। |
|
Answer» (क) अफ्रीका महाद्वीप से कर्क, मंकर और भूमधयरेखा तीनों ही गुजरती हैं। |
|
| 43. |
जब भारत में शीत ऋतु होती है तब आस्ट्रेलिया में गर्मी पड़ती है। क्यों? |
|
Answer» सूर्य की परिक्रमा करते हुए पृथ्वी का जो हिस्सा सूर्य की तरफ आ जाता है उस हिस्से में गर्मी पड़ती है और जो हिस्सा सूर्य से दूर हो जाता है, उस हिस्से में सर्दी पड़ती है, भारत पृथ्वी के उत्तरी अक्षांश में है जबकि ऑस्ट्रेलिया दक्षिणी अक्षांश में। इसलिए दिसंबर में उत्तरी अक्षांश जब सूर्य से दूर हो जाता है तो उस समय भारत में सर्दी पड़ती है। और दक्षिणी अक्षांश सूर्य के सामने हो जाता है। तो ऑस्ट्रेलिया में गर्मी पड़ती है। |
|
| 44. |
पृथ्वी के परिमण्डलों के नाम लिखिए। |
|
Answer» पृथ्वी को चार परिमण्डलों में बाँटा गया है। ये चार परिमण्डल हैं–
|
|
| 45. |
कंगारुओं का देश किसे कहा जाता है? |
|
Answer» आस्ट्रेलिया को। |
|
| 46. |
विश्व की सबसे बड़ी प्रवाल-भित्ति किस महासागर में स्थित है? |
|
Answer» विश्व की सबसे बड़ी प्रवाल भित्ति प्रशांत महासागर में स्थित है। |
|
| 47. |
भूमध्य सागर तथा आर्कटिक महासागर के मध्य कौन-सा महाद्वीप स्थित है? |
|
Answer» यूरोप महाद्वीप स्थित है। |
|
| 48. |
दक्षिण अण्टार्कटिका महासागर के किस दिशा में दक्षिणी अमेरिका स्थित है? |
|
Answer» पश्चिम दिशा में स्थित है। |
|
| 49. |
प्रशांत महासागर के पूरब तथा अटलाण्टिक महासागर के पश्चिम (दोनों के मध्य) कौन-सा महाद्वीप स्थित है? |
|
Answer» इन दोनों महासागरों के मध्य उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप स्थित हैं। |
|
| 50. |
अण्टार्कटिका महाद्वीप के किस दिशा में आस्ट्रेलिया स्थित है? |
|
Answer» उत्तर दिशा में स्थित है। |
|