Explore topic-wise InterviewSolutions in Current Affairs.

This section includes 7 InterviewSolutions, each offering curated multiple-choice questions to sharpen your Current Affairs knowledge and support exam preparation. Choose a topic below to get started.

1.

गृह-गणित से आप क्या समझती हैं? अर्थ स्पष्ट कीजिए तथा गृह-व्यवस्था के सन्दर्भ में गृहिणियों के लिए गृह-गणित के महत्व को स्पष्ट कीजिए।यागृह-गणित का ज्ञान होना गृहिणी के लिए क्यों आवश्यक है?यागृह विज्ञान की छात्राओं के लिए गृह-गणित के महत्त्व को स्पष्ट कीजिए।

Answer»

गणित मूल रूप से अंकों का विज्ञान है। जब हम किसी भी रूप में संख्याओं का प्रयोग करते हैं तो हम गणित का ही प्रयोग करते हैं। उदाहरण के लिए – यदि हम कहते हैं कि “घर में दो किलोग्राम आम हैं।” तो यह कथन गणित पर ही आधारित माना जाएगा।

गृह – गणित का अर्थ

गणित अर्थात् संख्याओं के विज्ञान को जब गृह-कार्यों तथा गृह-व्यवस्था सम्बन्धी क्रिया-कलापों में इस्तेमाल किया जाता है, तब उसे गृह-गणित कहा जाता है। उदाहरण के लिए-बाजार से घरेलू वस्तुएँ खरीदते समय दाम को जोड़ना, नौकरों को पैसे गिनकर देना, धोबी को कपड़े गिनकर देना तथा लेना, नित्य आने वाले दूध की मात्रा लिखते रहना तथा पूरे महीने में आए दूध को जोड़कर उसका हिसाब तैयार कर लेना गृह-गणित का ही रूप है। कपड़े सिलते समय नाप लेना तथा लिखना तथा उसी के अनुकूल कपड़ा काटना आदि क्रियाएँ गृह-गणित पर ही आधारित हैं। अत: स्पष्ट है कि घर पर प्रत्येक क्रिया-कलाप में किसी-न-किसी रूप में गृह-गणित का इस्तेमाल अवश्य होता है।
 
गृह-गणित का महत्त्व

गृह-विज्ञान की छात्राओं के लिए सामान्य गणित का ज्ञान अति आवश्यक होता है। आहार एवं पोषण-विज्ञान, वस्त्र-विज्ञान आदि का व्यवस्थित अध्ययन करने के लिए कुछ गणनाएँ अवश्य ही करनी पड़ती हैं। गृह-प्रबन्ध तथा पारिवारिक बजट के सैद्धान्तिक अध्ययन एवं व्यावहारिक उपयोग के लिए भी गणित का ज्ञान आवश्यक होता है। इन तथ्यों को ध्यान में रखते हुए ही गृह-विज्ञान की छात्राओं को गृह- गणित के रूप में सामान्य गणित का ज्ञान प्रदान किया जाता है। इसी प्रकार गृहिणियों के लिए भी गृह- गणित का ज्ञान विशेष रूप से उपयोगी तथा आवश्यक होता है। गृह-गणित का समुचित ज्ञान होने की स्थिति में गृहिणियों को विभिन्न कार्य करने के लिए किसी अन्य व्यक्ति पर निर्भर नहीं रहना पड़ता, वे स्वयं ही रुपए-पैसे का लेन-देन कर सकती हैं तथा गृह-बजट तैयार कर सकती हैं। अतः स्पष्ट है कि गृह-प्रबन्ध की सफलता के लिए प्रत्येक गृहिणी के लिए गृह-गणित का ज्ञान आवश्यक एवं महत्त्वपूर्ण है।

2.

सोनू ने एक टेलीविजन ₹ 2000 में खरीदा, परन्तु बाद में पसन्द न आने के कारण ₹1800 में बेच दिया। सोनू को कितने प्रतिशत हानि हुई?

Answer»

टेलीविजन को क्रय मूल्य = ₹ 2000
टेलीविजन का विक्रय मूल्य = ₹ 1800
हानि = क्रय मूल्य – विक्रय मूल्य
= 2000 – 1800 = ₹ 200
∵ ₹ 2000 क्रय मूल्य पर हानि = ₹ 200
∴ ₹100 क्रय मूल्य पर हानि = 200x 100/2000 = 10%
अत: सोनू को 10% हानि हुई।

3.

यदि 6.50 पैसे में एक किलो गेहूँ मिलता है, तो 5 किलो गेहूँ कितने रुपयों में मिलेगा?

Answer»

5 किलो गेहूँ 32.50 का मिलेगा।

4.

एक बोतल का भार 26 ग्राम है, तो ऐसी 45 बोतलों का भार कितना होगा?

Answer»

45 बोतलों का भार 1170 ग्राम अर्थात् 1 किलो 170 ग्राम होगा।

5.

एक लीटर पेट्रोल का मूल्य ₹30.25 है, तो 15 लीटर पेट्रोल का मूल्य क्या होगा?

Answer»

15 लीटर पेट्रोल का मूल्य ₹453.75 होगा।

6.

यदि एक किलो चीनी का मूल्य ₹8 है, तो 7 किलो चीनी का मूल्य क्या होगा?

Answer»

7 किलो चीनी का मूल्य=8*7=56

=₹ 56

7.

एक कलम का मूल्य ₹ 12 है, तो ऐसी 6 कलमों का मूल्य क्या होगा?

Answer»

6 कलमों का मूल्य ₹ 72 होगा।

8.

एक किलो सेब का दाम ₹ 32 है। 250 ग्राम सेब का दाम होगा(क) ₹ 8(ख) ₹ 12(ग) ₹ 16(घ) ₹ 20

Answer»

सही विकल्प है (क) ₹ 8

9.

एक लीटर दूध का मूल्य ₹35 है तो 5.5 लीटर दूध का मूल्य कितना होगा?

Answer»

5.5 लीटर दूध का मूल्य ₹192.50 होगा।

10.

 एक साड़ी का मूल्य ₹ 80 है, तो 3 साड़ियों का मूल्य क्या होगा?(क) ₹ 140(ख) ₹ 150(ग) ₹ 210(घ) ₹ 240

Answer»

सही विकल्प है (घ) ₹ 240

11.

20.84 + 19.36 + 59.80 का योग होगा(क) 95(ख) 105(ग) 100(घ) 110

Answer»

सही विकल्प है (ग) 100

12.

12 कुर्सियों का मूल्य ₹504 है, एक कुर्सी का मूल्य ज्ञात कीजिए।

Answer»

12 कुर्सियों का मूल्य ₹504 है, एक कुर्सी का मूल्य = 504/12

= 42

1 कुर्सी का मूल्य ₹42 है।

13.

राजू ने 5 मीटर कपड़े का दाम ₹ 140.00 दिया, तो बताइए एक मीटर कपड़े का मूल्य क्या होगा?(क) ₹ 25(ख) ₹ 28(ग) ₹38(घ) ₹ 48

Answer»

सही विकल्प है (ख) ₹ 28

14.

एक कलम का मूल्य ₹ 12 है, तो 6 कलमों का मूल्य कितना होगा?(क) ₹ 45(ख) ₹ 50(ग) 72(घ) ₹60

Answer»

सही विकल्प है (ग) ₹ 72

15.

रमा ने दूध वाले से जो दूध लिया उसमें 3/4 भाग दूध व शेष पानी था। दूध में मिले पानी को प्रतिशत ज्ञात कीजिए।

Answer»

यदि दूध की मात्रा = 1 लीटर है।
इसमें दूध की मात्रा =1 – 3/4 = 1/4
अतः दूध में पानी का प्रतिशत = 1/4x 100= 25%

16.

एक महिला ने 10% की छूट से खरीदे गए सामान पर ₹50 की कुल छूट प्राप्त की। उसने कुल कितने रुपये का सामान खरीदा?

Answer»

खरीदे गए सामान के मूल्य का 10% = ₹ 50
खरीदे गए सामान के मूल्य का 100% = 50 x 10 = ₹ 500
अतः
सामान का कुल मूल्य = ₹ 500

17.

एक गाँव की जनसंख्या 4500 है। इस गाँव में 35% पुरुष, 36% स्त्रियाँ और शेष बच्चे हैं। बच्चों की संख्या ज्ञात कीजिए।

Answer»

कुल जनसंख्या = 4500
पुरुषों का प्रतिशत = 35%
पुरुषों की संख्या = 4500 x 35/100 = 45x 35 = 1575
स्त्रियों का प्रतिशत = 36%
स्त्रियों की संख्या = 4500 x 36/100 = 45x 36 = 1620
पुरुषों व स्त्रियों को मिलाकर जनसंख्या = 1575 +1620 = 3195
बच्चों की संख्या = कुल जनसंख्या – पुरुष व स्त्रियों की जनसंख्या का योग
4500 – 3195 = 1305

18.

एक गाँव की जनसंख्या 6000 है। इसमें 35% पुरुष व 40% स्त्रियाँ हैं, शेष बच्चे हैं। बच्चों की संख्या ज्ञात कीजिए।

Answer»

गाँव की कुल जनसंख्या = 6000
पुरुषों का प्रतिशत = 35%
पुरुषों की संख्या = 6000 x 35/100 = 35 x 60 = 2100
स्त्रियों का प्रतिशत = 40%
स्त्रियों की संख्या = 6000 x 40/100 = 60 x 40 = 2400
पुरुषों व स्त्रियों को मिलाकर जनसंख्या = 2100 + 2400 = 4500
अतः बच्चों की संख्या = कुल जनसंख्या – पुरुषों व स्त्रियों की जनसंख्या का योग
6000 – 4500 = 1500

Previous Next