Explore topic-wise InterviewSolutions in Current Affairs.

This section includes 7 InterviewSolutions, each offering curated multiple-choice questions to sharpen your Current Affairs knowledge and support exam preparation. Choose a topic below to get started.

1.

कितने अनट्रेण्ड अध्यापकों का चुनाव था?

Answer»

तीन सौ अनट्रेण्ड अध्यापकों का चुनाव था।

2.

जिला परिषद के बाहर का दृश्य प्रस्तुत कीजिए।

Answer»

जिला परिषद में प्राइमरी स्कूलों के लिए अनट्रेण्ड अध्यापकों की नियुक्ति होनी थी। इसलिए जिला परिषद् के बाहर अपार जनसागर उमड़कर जमा हो गया था। प्रवेश-द्वार से लेकर बाहर आँगन, लान, मैदान, चौक, सड़क और लगभग दो-तीन फर्लाग तक ठसमठस आदमी भरे हैं, किसी को पता नहीं कि क्यों खड़े हैं, बस खड़े हैं। जो पहले आये वे पहले से फाटक की ओर खड़े होते गए। जो आगे थे उनका निकलना कठिन हो रहा था। भीतर परिषद कार्यालय था, जो बन्द था।

3.

अध्यापकों के चुनाव की कार्रवाई शुरू होने में कितनी देरी थी?

Answer»

अध्यापकों के चुनाव की कार्रवाई शुरू होने में एक घण्टे की देरी थी।

4.

लाउड स्पीकर से क्या घोषणा की जा रही थी? 

Answer»

चेयरमैन साहब के बंगले के बाहर भीड़ जमा होने के कारण, पुलिस की गाड़ियाँ भीड़ को नियंत्रित करने पहुंची। लाउड़ स्पीकर से घोषणा की जाने लगी कि “सज्जनों, ज्ञात हुआ है कि आप लोग थर्ड डिवीजनरों के सिफारिशी हैं। आप लोगों को बहुत समझाया गया कि सिफारिश से काम नहीं चलेगा, परन्तु आप लोग मानते ही नहीं हैं। अब स्कूल-मास्टर के लिए थर्ड डिवीजनर्स नहीं लिए जायेंगे। यदि आप लोग बिना उस सिफारिशी कागज को दिये टलनेवाले नहीं हैं तो दे दीजिये। पचास व्यक्ति खांची लेकर तैनात किये जाते हैं। इन्हीं खांचियों में डाल दें।”

5.

थर्ड डिवीजनरों की व्यथा को प्रकट कीजिए।

Answer»

थर्ड डिवीजनरों का जीवन नरक के समान होता है। उनके लिए हर कहीं दरवाजा बंद रहता है जैसे वे आदमी नहीं, बैल हैं। उनकी उपेक्षा होती है। उन्हें नौकरी के लिए नाक रगड़नी पड़ती है। कदम, कदम पर निराशा होती है। अतः थर्ड डिविजनवालों को नालायक समझकर कोई नौकरी नहीं देता।

6.

सभी थर्ड डिविजनर कहाँ पर एकत्र हुए?

Answer»

शहर के बाहर लगभग डेढ़ मील दूर नदी के किनारे एक बगीचे में सभी थर्ड डिविजनर एकत्र हुए।

7.

दौड़ कर आते हुए उम्मीदवार ने क्या कहा?

Answer»

दौड़कर आते हुए उम्मीदवार ने गुस्से में कहा – “साहब लोग कहते हैं कि अध्यापक पद के लिए थर्ड डिविजनर नहीं लिये जाएँगे। क्यों नहीं लिये जायेंगे? जिसका ज्यादा वोट होगा, उसे लिया जायेगा। हम सभी फर्स्ट और सेकेंड डिवीजनर के खिलाफ़ आंदोलन करेंगे।”

8.

ससंदर्भ स्पष्टीकरण कीजिए:“सो मैं पाँच वर्ष फेल होकर छठे साल के हाईस्कूल में थर्ड डिवीजनर भाई श्री रघुपतिराघव का नाम आज की सभा के लिए प्रस्तावित करता हूँ।” 

Answer»

प्रसंग : प्रस्तुत गद्यांश हमारी पाठ्य पुस्तक ‘साहित्य वैभव’ के ‘नालायक’ पाठ से लिया गया। है। इसके लेखक विवेकी राय हैं।
संदर्भ : थर्ड डिवीजनर्स की मीटिंग में बोलते हुए युवक ने यह घोषणा की।
स्पष्टीकरण : जब थर्ड डिवीजनर्स को अध्यापक की नौकरी के लिए अयोग्य घोषित कर दिया तब वे शहर में काली माई के टूटे चबूतरे के पास इकट्ठे हुए। उन युवकों में से एक युवक चबूतरे पर खड़े होकर भाषण देने लगा। उसने अपने भाषण के अंत में थर्ड डिवीजनर्स की सभा के लिए सभापति के रूप में पाँच वर्ष फेल होकर छठे साल के हाईस्कूल में थर्ड डिवीजनर भाई श्री रघुपति । राघव का नाम प्रस्तावित किया।

9.

परिषद कार्यालय बंद रहने से उम्मीदवार क्या सोच रहे थे?

Answer»

सभी बेरोजगार परिषद कार्यालय के प्रवेश द्वार पर खड़े थे। परिषद कार्यालय बंद था। यह रहस्य का विषय था। सबको इसमें रहस्य लग रहा था। शायद अन्दर कुछ हो रहा हो। सब यही सोच रहे थे। सब लोग प्रवेश द्वार पर ही जमे हैं कि कहीं बाहर गये और इधर कहीं कुछ हो न जाए।

10.

प्रति उम्मीदवार के पीछे कितनी सिफारिशें आयी थीं?

Answer»

प्रति उम्मीदवार के पीछे लगभग 5 – 6 सिफारिशें आयी थीं।

11.

निम्नलिखित वाक्य किसने किससे कहे?1. आपका उम्मीदवार किस डिवीजन में पास है?2. थर्ड डिवीजनर के लिए दुनिया में कोई जगह नहीं है।3. ये लोग हम लोगों का हक मार रहे हैं।4. हमारे लिए हर जगह दरवाजा बंद है।5. “हाँ, चलिए आपके साथ चल सकता हूँ।”6. “हम लोग फर्ट और सेकंड डिवीजन वालों के खिलाफ आंदोलन करेंगे।

Answer»

1. यह वाक्य लेखक ने एक उम्मीदवार से कहा।

2. यह वाक्य लेखक ने सिफारिशी लोगों से कहा।

3. यह वाक्य नौकरी के लिए आए एक थर्ड डिविजन उम्मीदवार ने लेखक से कहा।

4. यह वाक्य एक थर्ड डिविजनर युवक ने बाकी थर्ड डिविजनर युवकों से कहा।

5. लेखक विवेकी राय ने उम्मीदवार से कहा।

6. थर्ड डिवीजन पास एक उम्मीदवार ने अन्य उम्मीदवार साथियों से कहा।

Previous Next