Explore topic-wise InterviewSolutions in Current Affairs.

This section includes 7 InterviewSolutions, each offering curated multiple-choice questions to sharpen your Current Affairs knowledge and support exam preparation. Choose a topic below to get started.

1.

निम्नलिखित शब्दों के प्रत्यय पहचानकर लिखिए :निर्भयताबचपननिडरशिक्षकनामकरोगीज़िम्मेदारअड़ेंगेबाज़अपराधीगाँववालाबोरीभरविकसितपयोदासेवाभावीमहत्त्वगाडीवानपहलवानडरनेवालाआंचलिकपीडितातन्मयतासरकारीदिनकरकहानीकार

Answer»

1. निर्भयता – निर्भय + ता

2. बचपन – बच्चा + पन

3. निडर – नि: + डर

4. शिक्षक – शिक्षा + क

5. नामक – नाम + क

6. रोगी – रोग +ई

7. जिम्मेदार – ज़िम्मा + दार

8. अड्रंगेबाज़ – अड़गा + बाज़

9. अपराधी – अपराध + ई

10. गाँववाला – गांव + वाला

11. बोरोभर – बोरी + भर

12. विकसित – विकास + इत

13. पयोदा – पयः + दा

14. सेवाभावी – सेवाभाव + ई

15. महत्व – महत् + त्व

16. गाड़ीवान – गाड़ी + वान

17. पहलवान – पहल + वान

18. डरनेवाला – डरना + वाला

19. आंचलिक – अंचल + इक

20. पीडिता – पीडा + इता

21. तन्मयता – तन्मय + ता

22. सरकारी – सरकार +ई

23. दिनकर – दिन + कर

24. कहानीकार – कहानी + कार

2.

निम्नलिखित शब्दसमूह के लिए एक शब्द लिखिए :पुराना टूटा हुआ मकान या इमारतरेतीला नदी-पटखराब या असभ्य शब्द

Answer»

1. खंडहर

2. बालूचर

3. अपशब्द

3.

निम्नलिखित शब्दों के उपसर्ग पहचानकर लिखिए :निर्भयप्रयत्लप्रमाणव्याकुलअपशब्दप्रणामअपवित्रअप्रियअस्वस्थअनुरोधअनिच्छानिराग्रहअयोग्यकुशासनप्रशासननिष्कपटसूक्तिनिडर

Answer»

1. निर्भय – नि: (निस्) + भय

2. प्रयत्न – प्र+ यत्न

3. प्रमाण – प्र + मान

4. विकल – वि + कल

5. व्याकुल – वि + आकुल

6. अपशब्द – अप + शब्द

7. प्रत्येक – प्रति + एक

8. प्रणाम – प्र + नाम

9. अपवित्र – अ + पवित्र

10. अप्रिय – अ + प्रिय

11. अस्वस्थ – अ + स्वस्थ

12. अनुरोध – अनु + रोध

13. अनिच्छा – अन् + इच्छा

14. निराग्रह – निर् + आग्रह

15. अयोग्य – अ + योग्य

16. कुशासन – कु + शासन

17. प्रशासन – प्र + शासन

18. निष्कपट – निस् + कपट

19. सूक्ति – सु + उक्ति

20. निडर – नि: + डर

4.

निम्नलिखित कहावतों को अर्थ देकर वाक्य-प्रयोग कीजिए।1. अंधेर नगरी चौपट राजा, टके सेर भाजी, टके सेर खाजा2. मार के पीछे भूत भागे3. काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती4. होनहार बिरवान के होत चिकने पात

Answer»

1. अंधेर नगरी चौपट राजा, टके सेर भाजी, टके सेर खाजा-अयोग्य शासक के कारण कुप्रशासन
वाक्य : उस कार्यालय का कोई कर्मचारी काम नहीं करता, क्योंकि वहाँ का अधिकारी ही भ्रष्ट है। चारों तरफ ‘अंधेर नगरी चौपट राजा, टके सेर भाजी, टके सेर खाजा’ वाली बात है।

2. मार के पीछे भूत भागे – किसी भी तरह से समस्या का हल करना
वाक्य : जब समस्या हद से बढ़ जाती है, तब सरल उपाय के बजाय कठिन या शिक्षात्मक रवैया अपनाना। इसे कहते हैं- मार के पीछे भूत भागे।

3. काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती – छल, कपट तथा चालाकी से एक ही बार काम निकलता है
वाक्य : एक बार तो तुम मुझे धोखा देकर रुपए ले जा चुके हो, अब मैं तुम्हारी चिकनी-चुपड़ी आतों में नहीं आ सकता क्योंकि काठ की हाडौ बार-बार नहीं चढ़ती।

4. होनहार बिरवान के होत चिकने पात – योग्य व्यक्ति के लक्षण बचपन से ही प्रकट होने लगते हैं
वाक्य : गोपालदास नीरज ने पहली कविता दस वर्ष की उम्र में ही लिख दी थी। सच है – होनहार बिरवान के होत चिकने पात।

5.

सूरज पश्चिम की ओर झुक गया।

Answer»

प्रियोदा और उसके साथी बहुत देर तक बातें करते रहे। धीरे-धीरे शाम होने को आई। सूर्य पश्चिम दिशा में डूबने की तैयारी करने लगा।

6.

राम रहीम ना जुदा करो भाई, दिल को सच्चा रखना जी…

Answer»

राम और रहीम दोनों एक ही ईश्वर के दो अलग-अलग नाम हैं। दोनों को अलग-अलग समझना भूल है। मन की पवित्रता जरूरी है। मन पवित्र हो तो राम और रहीम का भेद अपने आप मिट जाता है।

7.

दस और देश का काम करनेवाला तो खुद भूत होता है- उसको भूत क्या कर सकता है?

Answer»

दस का और देश का काम करनेवाले को समय-असमय यहाँ-वहाँ जाना पड़ता है। वह न दिन देखता है, न रात, जो करना है, उसे करने चल पड़ता है। कहीं पर भी और किसी भी रास्ते से जाने में वह नहीं डरता। इस तरह वह खुद भी भूत बन जाता है। तुमको भी दस और देश का काम करने के लिए इसी तरह भूत बनना है। इसलिए तुम्हें निर्भय बनना चाहिए।

8.

सही विकल्प चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए :एक दिन उठाकर ……. में फेंक दूंगा, खुद तैरने लगेगा। (नदी, झील)सूर्यनारायण पड़ने में ………. है। (कमज़ोर, तेज)दल का नियम था कि कोई सदस्य ………… न बोले। (अपशब्द, अंग्रेजी)मोना पढ़-लिखकर ……… बनना चाहता है। (प्रोफेसर, वकील)सैलानियों की पंक्तियाँ …….. दौड़ाती नजर आती हैं। (बकरियाँ, घोड़े)

Answer»

1. नदी

2. कमज़ोर

3. अपशब्द

5. वकील

6. घोड़े

9.

निम्नलिखित शब्दों के विरोधी शब्द लिखिए :इच्छाबीमारआग्रह

Answer»

1. अनिच्छा

2. स्वस्थ

3. निराग्रह

10.

कालू ने किसे तेज लड़का बताया?

Answer»

कालू ने मनमोहन को तेज लड़का बताया।

11.

निम्नलिखित वाक्य कौन – किससे कहता है? – यह लिखिए :“तुम पढ़-लिखकर क्या बनना चाहते हो?”“वाह! बहुत मीठा गला है तुम्हारा।”“बात यह है कि साले ने ….”“तुम्हारा मुंह खराब होगा। उनका कुछ भी नहीं बिगड़ेगा।”“मोना, तू रास्ते में डरेगा, मैं जानता हूँ। चल, मैं पहुंचा दूं।”“मोना डरता है? मैं उसे पहुंचा दूंगा। तू घर जा कालू।”

Answer»

1. प्रियोदा ने मनमोहन से कहा।

2. प्रियोदा ने मनमोहन से कहा।

3. इब्राहीम ने प्रियोदा के दल से कहा।

4. प्रियोदा ने इब्राहीम से कहा।

5. कालू ने मोना से कहा।

6. प्रियोदा ने कालू से कहा।

12.

मनमोहन का भय दूर करने के लिए प्रियोदा ने क्या किया?

Answer»

मनमोहन का भय दूर करने के लिए प्रियोदा उसे उस रास्ते से ले गए जो बिल्कुल सुनसान और डरावना था। उन्होंने मनमोहन को वह उजड़ा मकान दिखाया जहाँ पहले मुर्दो की चीर-फाड़ होती थी। लोग मानते थे कि वहाँ आसपास के पेड़ों पर अब भी भूत-पिशाच रहते हैं और प्रेतनियाँ झुंड बनाकर नाचती हैं।

13.

विरुद्धार्थी शब्द लिखिए:गरीबप्यारस्वस्थगलतउजड़ा

Answer»

1. अमीर

2. नफरत

3. अस्वस्थ

4. सही

5. हराभरा

14.

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक शब्द में लिखिए :प्रियोदा किस क्लास में पढ़ता था?मोना (मनमोहन) क्या जानता था?सूर्यनारायण को उसके साथी क्या कहते थे?

Answer»

1. मैट्रिक में

2. गाना

3. सूरज पहलवान

15.

निम्नलिखित प्रत्येक वाक्य में से भाववाचक संज्ञा पहचानकर लिखिए :प्रियोदा सबको दुनियाभर की खबर सुनाते थे।वाह! बहुत मिठास है आपके गले में।धर्मशाला के पास आकर सभी ने एक-दूसरे से बिदाई लो।तुम्हारी उम्र में मुझे भी डर लगता था।पढ़ने में तनीश की तन्मयता बढ़ती जाती है।

Answer»

1. खबर

2. मिठास

3. बिदाई

4. डर

5. तन्मयता

16.

भोला गरीबक दीन-पहिया हरब भोला…

Answer»

टिप्पणी : यह उद्धरण आंचलिक बोली का होने से और इकाई (पाठ) में इसका सीधा संदर्भ न मिलने से यहाँ इसका उत्तर नहीं दिया गया।

17.

मनमोहन को तैरना सिखाने की जिम्मेदारी किसे सौंपी गई?

Answer»

मनमोहन को तैरना सिखाने की जिम्मेदारी दल के सदस्य सूर्यनारायण को सौंपी गई। सूर्यनारायण रोज एक-सौ दंड-बैठक करता था। वह मजबूत शरीर का लड़का था। दल के सदस्यों को वही तैरना सिखाता था। सूर्यनारायण ने कहा कि एक दिन उठाकर पानी में फेंक दूंगा, तो खुद तैरने लगेगा।

18.

मनमोहन (मोना) पढ़-लिखकर क्या बनना चाहता था?

Answer»

मनमोहन (मोना) पढ़-लिखकर वकील बनना चाहता था।

19.

मोना के गौत की तारीफ किसने की?A. इब्राहीम नेB. कृत्यानंद नेC. सूरज नेD. प्रियोदा ने

Answer»

D. प्रियोदा ने

20.

कालू ने मनमोहन के बारे में प्रियोदा से क्या कहा?

Answer»

कालू ने मनमोहन के बारे में प्रियोदा से कहा कि यह बहुत तेज लड़का है और आपके क्लब का सदस्य बनना चाहता है।

21.

निम्नलिखित प्रत्येक वाक्य में से कर्तृवाचक संज्ञा पहचानकर लिखिए।गंतव्य आते ही गाड़ीवान ने गाड़ी रोक दी।दिनकर के निकलते ही संसार भर में प्रकाश फैल गया।शिक्षा देते हुए शिक्षक ने अपने शिष्यों को जीवन-संदेश भी दिया।खेल दौरान खिलाड़ी ने अपने सारे कौशल दिखाए।कहानीकार ने अपनी कहानी की कथावस्तु का बीज एक सत्य घटना से लिया।

Answer»

1. गाड़ीवान

2. दिनकर

3. शिक्षक

4. खिलाड़ी

5. कहानीकार

22.

सही जोड़े मिलाइए:मनमोहन – पहलवानप्रियव्रतराय – खचड़ासूर्यनारायण – एक नदीडिप्टी का अर्दली – मैट्रिक का विद्यार्थीपरमान – हैजे से डरनेवाला

Answer»

1. मनमोहन – हैज़े से डरनेवाला

2. प्रियव्रत राय – मैट्रिक का विद्यार्थी

3. सूर्यनारायण – पहलवान

4. डिप्टी का अर्दली – खचड़ा

5. परमान – एक नदी

23.

स्कूल की छुट्टी के बाद सभी सदस्य मिलने पर क्या करते हैं?

Answer»

स्कूल की छुट्टी के बाद सभी सदस्य मिलने पर रविवार का प्रोग्राम तय करते हैं।

24.

पुल के पास गाड़ीवान क्या कर रहा था?

Answer»

प्रियोदा के दल के सभी सदस्य घर लौट रहे थे। उन्होंने देखा कि पुल के पास एक गाडीवान तन्मय होकर एक लोकगीत गा रहा था।

25.

निम्नलिखित प्रत्येक वाक्य में से विशेषण पहचानकर लिखिए।सूर्यनारायण पढ़ने में कमज़ोर है।लेकिन सरकारी अफसरों को गाली देने में क्या हर्ज है?आपस में बातचीत के सिलसिले में कोई खराब शब्द नहीं बोलेगा।इब्राहीम महीन बात देरी से बूझता है।उसका जोड़ा विकल होकर देर तक रोता रहा।प्रियोदा का दल बीमार लोगों की सेवा करता है।

Answer»

1. कमज़ोर

2. सरकारी

3. खराब

4. महीन

5. विकल

6. बीमार

26.

सड़क के दोनों ओर कौन-से वृक्ष थे?

Answer»

सड़क के दोनों ओर पीपल के बड़े-बड़े वृक्ष थे।

27.

इब्राहीम की किस नंबर की गाली पर उसे सचेत किया गया?A. सातवींB. आठवींC. नवींD. दसौं

Answer»

सही विकल्प है B. आठवीं

28.

मनमोहन को तैरता सिखाने के बारे में सूर्यनारायण ने क्या कहा?

Answer»

मनमोहन को तैरना सिखाने की जिम्मेदारी सूर्यनारायण को सौंपी गई थी। इस बारे में उसने कहा कि एक दिन उसे उठाकर पानी में फेंक दूंगा, तो खुद तैरने लगेगा।

29.

निम्नलिखित विधान ‘सही’ है या ‘गलत’ यह बताइए :प्रियोदा अपनी क्लब का मंत्री था।प्रियोदा ने इब्राहीम को गाली देने पर चेतावनी दी।गाड़ीवान तन्मय होकर विद्यापति का गीत गा रहा था।मनमोहन सूने रास्ते से जाने में डरता नहीं था।

Answer»

1. गलत

2. सही

3. सही

4. गलत

30.

इब्राहीम ने किस बात के लिए माफ़ी माँगी?

Answer»

प्रियोदा के दल का नियम था कि कोई सदस्य मुंह से किसी प्रकार का अपशब्द या गाली नहीं निकालेगा। इब्राहीम ने सबडिप्टी साहब के अर्दली के लिए ‘साला’ अपशब्द बोला था। इस तरह उसने दल के नियम को तोड़ा था। प्रियोदा के ‘हॉल्ट’ कहने पर उसे अपनी गलती का एहसास हुआ। इसलिए अपनी गलती के लिए उसने माफी मांगी।

31.

प्रियोदा के मुँह से ‘हॉल्ट’ क्यों निकला?

Answer»

‘साला’ शब्द के प्रयोग पर इब्राहीम को उसकी गलती का एहसास कराने के लिए प्रियोदा के मुंह से ‘हॉल्ट’ शब्द निकला।

32.

प्रियोदा के दल के तीन सदस्यों के नाम बताइए।

Answer»

प्रियोदा के दल के तीन सदस्य – मनमोहन, सूर्यनारायण और इब्राहीम। मनमोहन खूब तेज लड़का है। उसका गला बहुत मीठा है। उसे गाने का शौक है। उसके गाने की सभी प्रशंसा करते हैं। सूर्यनारायण पढ़ने में कमजोर है पर उसका शरीर मजबूत है, क्योंकि वह रोज एक-सौ दंड-बैठक करता है। वह दल के सदस्यों को तैरना सिखाता है। इब्राहीम को अपशब्द ‘साला’ बोलने की आदत है। सरकारी अफसरों को ‘साला’ बोलने में उसे कोई बुराई नहीं लगती। वह दलीलबाजी करता है, फिर भी क्लब के नियमों का पालन करता है।

33.

पक्षी को किसने गोली मारी थी?

Answer»

पक्षी को गोली सब-डिप्टी साहब ने मारी थी।

34.

इब्राहीम ने यह गलती की थी कि …(अ) उसने दल के नियम के विरुद्ध अर्दली के लिए ‘साला’ शब्द का प्रयोग किया था।(ब) यह अब तक शनिवार की मीटिंग में नहीं आया था।(क) उसने प्रियोदा से व्यर्थ की दलीलबाज़ी की थी।

Answer»

इब्राहीम ने यह गलती की थी कि उसने दल के नियम के विरुद्ध अर्दली के लिए ‘साला’ शब्द का प्रयोग किया था।

35.

प्रियोदा की दोली शनिवार को स्कूल से छूटने के बाद क्या करती है?

Answer»

शनिवार को स्कूल से छूटने के बाद प्रियोदा की टोली बालूचर पर जमा होती है। खेल-कूद, गाने-बजाने के बाद प्रियौदा दुनियाभर की खबरें सुनाते हैं। फिर वे रविवार की सेवा का कार्यक्रम तय करते हैं।

36.

प्रियोदा के दल के सदस्य शनिवार की शाम को कहाँ पर एकत्र होते हैं?

Answer»

प्रियोदा के दल के सदस्य शनिवार की शाम को परमान नदी के उस पार ‘बालूचर’ पर एकत्र होते हैं।

37.

अपशब्द न बोलने के बारे में क्लब का क्या नियम था?

Answer»

प्रियोदा वाणी के शिष्टाचार को महत्त्व देता था। इसलिए उसने यह नियम बनाया था कि दल का कोई सदस्य किसी प्रकार का अपशब्द या गाली अपने मुंह से नहीं निकालेगा। अपशब्द या गाली देने पर ‘हॉल्ट’ बोलकर उसे चेतावनी दी जाती थी। ‘दस’ से अधिक बार अपशब्द या गाली मुंह से निकालने पर क्लब के सदस्य उसका साथ छोड़ देते थे। इस प्रकार अपशब्द न बोलने के बारे में क्लब का कठोर नियम था।

38.

प्रियोदा की टोली कौन-कौन से सेवा कार्य करती है?

Answer»

प्रियोदा की टोली सेवाभावी लड़कों का दल है। यह टोली हर रविवार को सुबह ‘संन्यासी आश्रम’ के लिए मुठिया वसूलती है। इसके लिए उसे कस्बे के मुहल्लों में जाना पड़ता है। स्कूल का कोई छात्र या शिक्षक बीमार पड़ता है तो प्रियोदा की यह टोली उसके घर पहुंच जाती है। टोली के सदस्य रोगी के पूरी तरह स्वस्थ हो जाने तक उसकी सेवा करते हैं। हैजा जैसी बीमारियों में यह टोली लोगों के लिए वरदान बन जाती है। इस प्रकार प्रियोदा की टोली कई तरह के सेवाकार्य करती है।

39.

प्रियोदा को सभी लोग क्यों प्यार करते है?

Answer»

प्रियोदा बहुत सेवाभावी लड़का है। प्रत्येक रविवार को वह “संन्यासी आश्रम’ के लिए मुठिया वसूलने निकलता है। स्कूल का कोई छात्र या शिक्षक बीमार हो जाए तो प्रियोदा अपने साथियों के साथ उसकी देखभाल के लिए पहुंच जाता है। वह तब तक उसकी सेवा करता है, जब तक वह पूरी तरह भला-चंगा नहीं हो जाता। अपने साथियों के साथ प्रियोदा बहुत आत्मीय व्यवहार करता है। वह उनके गुणों को विकसित करता और उन्हें निर्भय बनाता है। किसी के बारे में अपशब्द बोलना उसे पसंद नहीं है। इस प्रकार प्रियोदा की सेवाभावना तथा स्नेहपूर्ण स्वभाव के कारण उसे सब प्यार करते हैं।

40.

प्रियोदा मनमोहन को घर पहुंचाने गए, क्योंकि …(अ) वह अस्वस्थ हो गया था।(ब) रास्ते में उसे डर लगता था।(क) वह रास्ता उसके लिए अनजाना था।

Answer»

प्रियोदा मनमोहन को घर पहुंचाने गए, क्योंकि रास्ते में उसे डर लगता था।

41.

मोहन कैसा लड़का है?A. चालाकB. तेज़C. बहादुरD. सच्चा

Answer»

सही विकल्प है B. तेज़

42.

महात्मा गांधी को लोग क्या समझते हैं?

Answer»

महात्मा गांधी को लोग भगवान का अवतार समझते हैं।

43.

प्रियोदा मुठिया वसूलने किस दिन जाता है?A. शनिवार कोB. रविवार कोC. सोमवार कोD. मंगलवार को

Answer»

B. रविवार को

44.

प्रियव्रत राय क्या वसूलने निकलता है?A. किरायाB. शुल्कC. मुठियाD. चंदा

Answer»

सही विकल्प है C. मुठिया

45.

मनमोहन ने प्रियोदा के पहले प्रश्न के उत्तर में किस भारतीय महापुरुष का नाम

Answer»

मनमोहन ने प्रियोदा के पहले प्रश्न के उत्तर में महात्मा गांधी का नाम लिया।

46.

प्रियोदा की टोली का रविवार को क्या कार्यक्रम होता था?

Answer»

रविवार को प्रियोदा की टोली पहले से निर्धारित मुहल्ले में मुठिया वसूलने जाती थी। इसी तरह टोली के कुछ लोग बीमार व्यक्ति की सेवा करने जाते थे।

47.

शब्द समूहो के लिए एक-एक शब्द लिखिए :दूसरों के किए हुए उपकार को माननेवाला……दसरों के किए गए उपकार को न माननेवाला…….मुर्दो के चीर-फाड़ की जगह………जहाँ बीमारों को भर्ती करके इलाज होता है……

Answer»

1. कृतज्ञ

2. कृतघ्न

3. पोस्टमार्टम हाउस

4. अस्पताल

48.

मनमोहन (मोना) को घर पहुंचाने के लिए कौन उसके साथ गया? क्यों?

Answer»

मनमोहन अकेले घर जाने में डरता था। इसलिए प्रियोदा उसके साथ गया।

49.

भारतवर्ष का ऐसा आदमी जिसे लोग भगवान का अवतार समझते हैं।A. गांधीजीB. सरदारC. टैगोरD. विनोबाजी

Answer»

सही विकल्प है A. गांधीजी

50.

भूत-प्रेत के बारे में प्रियोदा ने मनमोहन से क्या कहा?

Answer»

भूत-प्रेत के बारे में प्रियोदा ने मनमोहन से कहा कि दस काम करनेवाला तो खुद भूत होता है। जो खुद भूत है, उसे दूसरे भूत से क्या डर?

Previous Next