Explore topic-wise InterviewSolutions in Current Affairs.

This section includes 7 InterviewSolutions, each offering curated multiple-choice questions to sharpen your Current Affairs knowledge and support exam preparation. Choose a topic below to get started.

1.

एक लेन्स के दोनों पृष्ठों की वक्रता-त्रिज्याएँ समान है | यदि उसके एक पृष्ठ को घिसकर समतल करे दे, तो क्या फोकस-दूरी बदल जायेगी, क्षमता ?

Answer» फोकस-दूरी दोगुनी हों जायेगी, क्षमता आधी रहे जायेगी |
2.

एक उत्तल लेन्स के दोनों पृष्ठों की वक्रता-त्रिज्याएँ समान है तथा लेन्स के पदार्थ का अपवर्तनांक 1.5 है | सिद्ध कीजिए कि लेन्स की फोकस-दूरी लेन्स के किसी पृष्ठ की वक्रता-त्रिज्या के बराबर है |

Answer» लेन्स के सूत्र `(1)/(f) = (n-1) ((1)/(R_(1))-(1)/(R_(1)))` में
`R_(1) = R, R_(2) = -R` तथा `n = 15` रखने पर `f = R`.
3.

किस दशा में एक लेन्स की प्रथम फोकस-दूरी का मान उसकी द्वितीय फोकस-दूरी के मान के बराबर नहीं होती है ?

Answer» जब लेन्स के दोनों ओर भिन्न-भिन्न अपवर्तनांकों के माध्यम हों |
4.

काँच की बने एक उत्तल लेन्स को, एक ऐसे द्रव में डुबोया जाता है, जिनका अपवर्तनांक, काँच से अधिक है | लेन्स की फोकस-दूरी तथा प्रकृति या क्या प्रभाव पड़ेगा ?

Answer» Correct Answer - बढ़ जायेगी, अवतल |
5.

एक अभसारी लेन्स (अपवर्तनांक 1.5 ) की वायु में फोकस-दूरी 20.0 सेमी है | इसे जल (अपवर्तनांक 4/3 ) में डुबाने पर इसकी फोकस-दूरी तथा व्यवहार पर क्या प्रभाव पड़ेगा ?

Answer» फोकस-दूरी बढ़कर 80.0 सेमी (चार गुनी ) हों जायेगी, अतः इसका व्यवहार पहले से कम अभसारी होगा |
6.

एक लेन्स की फोकस-दूरी किन-किन बातों पर निर्भर करती है ?

Answer» लेंसों के पृष्ठों की वक्रता-त्रिज्याओं पर, लेन्स के पदार्थ के अपवर्तनांक पर, प्रकाश के रंग पर |
7.

12 सेमी व्यास वाले काँच के ठोस गोले पर समान्तर किरणें आपतित हैं | अंतिम रूप से ये किरणें अपवर्तन के पश्चात कहाँ पर केंद्रित होगी ? किरण -आरेख भी प्रदर्शित कीजिए | काँच का अपवर्तनांक = 1.5.

Answer» गोले के द्वितीय पृष्ट के पीछे 3 सेमी की दूरी पर |
8.

`- 3` D तथा `+ 2` D क्षमता के दो पतले लेंसों को मिलाकर एक संयुक्त लेन्स बनाया गया है | संयुक्त लेन्स की प्रकृति तथा फोकस-दूरी ज्ञात कीजिए |

Answer» Correct Answer - अवतल , -100 सेमी |
9.

दो लेंसों को जिनकी क्षमताएँ + 15.5 D तथा - 5.5 D है, संयुक्त करके एक लेन्स बनाया गया है | इस संयोग से 30 सेमी की दूरी पर 3 सेमी लम्बी वस्तु रखी गई | प्रतिबिम्ब की लम्बाई ज्ञात कीजिए |

Answer» Correct Answer - 1.5 सेमी |
10.

एक 25 सेमी फोकस-दुरी का उत्तल लेन्स 20 सेमी फोकस-दुरी के अवतल लेन्स के सम्पर्क में रखा जाता है | इस संयोजन की क्षमता तथा प्रकृति ज्ञात कीजिए | संयोजन को 1.6 अपवर्तनांक वाले द्रव में रखे जाने पर फोकस-दुरी तथा प्रकृति पर क्या प्रभाव पड़ेगा ? लेंसों के पदार्थ का अपवर्तनांक 1.5 है |

Answer» यदि संयुक्त लेन्स की फोकस दुरी `f` हो, तो
`(1)/(f)=(1)/(f_(1))+(1)/(f_(2))=(1)/(25)+(1)/(-20)=-(1)/(100)`
अथवा `f = -100` सेमी `=-1` मीटर
क्षमता `P=(1)/(f"मीटर") = (1_)/(-1) = -1` डायोप्टर |
अतः लेन्स की प्रकृति अवतल होगी |
अब `(f_(1))/(f_(a))=((""_(a)n_(g)-1))/((""_(l)n_(g)-1))==((""_(a)n_(g)-1))/(((""_(a)n_(g))/(""_(a)n_(l))-1))=((1.5-1))/(((1.5)/(1.6)-1))`
`(f)/(-100) = (0.50)/(-0.1//1.6) =-(0.5 xx1.6)/(0.1) =-8`
`F_(1)` = 800 सेमी ( प्रकृति उत्तल ) |
11.

एक लेन्स की वायु में फोकस-दूरी 20 सेमी है | इसे 1.3 अपवर्तनांक के द्रव में डुबाने पर इसकी फोकस-दूरी ज्ञात कीजिए | लेन्स के काँच का अपवर्तनांक 1.5 है |

Answer» वायु में लेन्स की फोकस-दूरी `f_(a)` के लिए
`(1)/(f_(a))=(""_an_(g)-1)((1)/(R_(1))-(1)/(R_(2)))`
जहाँ `""_(a)jn(g)`, वायु के सापेक्ष लेन्स के पदार्थ ( काँच ) का अपवर्तनांक है | प्रश्नानुसार, `f_(a) = 20` सेमी `""_(a)n_(g) = 1.5`.
`therefore (1)/(20)=(1.5-1)((1)/(R_(1))-(1)/(R_(2)))`.
माना कि लेन्स को द्रव में डुबाने पर फोकस-दूरी `f_(1)` है | तब
`(1)/(f_(l))=(""_(l)n_(g)-1)((1)/(R_(1))-(1)/(R_(2)))`
परन्तु `""_(l)n_(g)=(""_(a)n_(g))/(""_(a)n_(l))=(1.5)/(1.3)`
`(1)/(f_(l))=((1.5)/(1.3)-1)((1)/(R_(1))-(1)/(R_(2)))`
समीकरण (i) को (ii) से भाग देने पर
`f_(l)/(20)=(1.5-1)/((1.5)/(1.3)-1)=(0.5)/((0.2)/(1.3))`
`therefore f_(l)=20xx(0.5 xx 1.3)/(0.2)=65` सेमी |
12.

n अपवर्तनांक वाले गोलीय अवतल पृष्ट की प्रथम एवं द्वितीय फोकस-दूरियाँ क्रमशः `f_(1)` तथा `f_(2)` है | इनके मध्य सम्बन्ध होगा :A. `f_(2) = f_(1)`B. `f_(2) =-f_(1)`C. `f_(2)= nf_(1)`D. f_(2) = -nf_(1)`

Answer» Correct Answer - D
13.

एक द्वि-उत्तल लेन्स की वक्रता-त्रिज्याएँ क्रमशः 10 सेमी व 20 सेमी है | इसे 1.76 अपवर्तनांक वाले द्रव में डुबाने पर फोकस-दुरी ज्ञात कीजिए | काँच का अपवर्तनांक 1.6 है | द्रव में लेन्स की प्रकृति बताइए |

Answer» द्रव की सापेक्ष काँच का अपवर्तनांक = द्रव के सापेक्ष वायु का अपवर्तनांक `xx` वायु के सापेक्ष काँच का अपवर्तनांक
`""_(l)n_(g) = (""_(a)n_(g))/(""_(a)n_(l)) = (1.6)/(1.76) = 0.9`.
`therefore` द्रव में रखे काँच के लेन्स की फोकस-दुरी के लिये
`(1)/(f_(1)) = (""_(l)n_(g)-1) ((1)/(R_(1))-(1)/(R_(1))`
` =(0.9 -1) ((1)/(10"सेमी")-(1)/(-20"सेमी"))=0.1xx(3)/(20)`
`f_(1) = -(200)/(3)= 66.7` सेमी |
चूँकि `f_(1)` का मान ऋणात्मक है, अतः लेन्स अवतल है |न
14.

एक बिन्दु-वस्तु 6 सेमी त्रिज्या तथा 1.5 अपवर्तनांक वाले काँच के ठोस गोले के केंद्र पर स्थित है | गोले कि पृष्ठ से इसके आभासी प्रतिबिम्ब की दूरी है :A. 4 सेमीB. 6 सेमीC. 9 सेमीD. 12 सेमी |

Answer» Correct Answer - B
चूँकि वस्तु गोले के केंद्र पर स्थित है, अतः वस्तु से चलने वाली किरणे गोले के पृष्ठ पर अभिलम्बवत गिरती है तथा वायु में बिना विचलन के निकल जाती है | अतः आभासी प्रतिबिम्ब गोले के केंद्र पर ही बनता है |
15.

एक पतले उत्तल लेन्स तथा एक पतले अवतल लेन्स की क्षमताओं के परिमाण का अनुपात 3/2 है | जब वे सम्पर्क में रखे जाते है, तो इनकी तुल्य फोकस-दूरी 30 सेमी है | इनकी अलग-अलग फोकस-दूरियाँ ज्ञात कीजिए |

Answer» प्रश्नानुशार, `(P_(1))/(P_(2))=(3)/(-2)`
`therefore (f_(1))/(f_(2)) = -(2)/(3)` अथवा `f_(2) = (-3)/(2)f_(1)`
यदि तुल्य फोकस-दूरी `f` हो, तो
`(1)/(f)=(1)/(f_(1))+(1)/(f_(2))=(1)/(f_(1))+(1)/(-(3)/(2)f_(1))=(1)/(f_(1))-(2)/(3f_(1))=(1)/(3f_(1))`
`therefore (1)/(30) = (1)/(3f_(1))` अथवा `f_(1) = 10` सेमी
तथा `f_(2) = -(3)/(2) xx 10 =-15` सेमी |
16.

किसी पतले उत्तल लेन्स पर आपतित समांतर किरणे लेन्स से 20 सेमी की दूरी पर प्रतिबिम्ब बनाती है | इस उत्तल लेन्स के सम्पर्क में एक अवतल लेन्स रखने पर प्रतिबिम्ब लेन्स संयोजन से 25 सेमी की दूरी पर बनता है | अवतल लेन्स की क्षमता ज्ञात कीजिए |

Answer» Correct Answer - `-1` डायोप्टर |
17.

सम्पर्क में रखे पतले लेंसों के संयोजन की फोकस-दूरी 40 सेमी है | यदि लेन्स की फोकस-दूरी 20 सेमी हो, तो दूसरे लेन्स की फोकस-दूरी होगी :A. `-20` सेमीB. `-40` सेमीC. 60 सेमीD. 40 सेमी

Answer» Correct Answer - B
18.

दो पतले लेन्स समरक में है | एक लेन्स की फोकस-दूरी 30 सेमी है | यदि इस संयोग की फोकस-दूरी 15 सेमी हो, तो दूसरे लेन्स की फोकस-दूरी होगी :A. 15 सेमीB. 25 सेमीC. 20 सेमीD. 30 सेमी

Answer» Correct Answer - D
19.

यदि 1.5 अपवर्तन के समतल-उत्तल लेन्स की वक्रता-त्रिज्या 10 सेमी हो, तो इस लेन्स की क्षमता होगी :A. 10 DB. 5 DC. `-10` DD. `-5` D

Answer» Correct Answer - B
20.

सम्पर्क में रखे एवं अवतल लेन्स की फोकस-दूरियाँ क्रमश: 12 सेमी और 18 सेमी है | संयुक्त लेन्स की फोकस-दूरी होगी :A. 50 सेमीB. 45 सेमीC. 36 सेमीD. 18 सेमी

Answer» Correct Answer - C
21.

दो लेन्स जिनकी 5 डी तथा - 3 D है, सम्पर्क में रखे है | उनकी संयुक्त फोकस-दूरी है :A. 50 सेमीB. `-50` सेमीC. 25 सेमीD. `-25` सेमी

Answer» Correct Answer - A
22.

+ 3 डायोप्टर तथा - 1 डायोप्टर क्षमता के दो लेन्स सम्पर्क में रखे है | संयोजन लेन्स की फोकस-दूरी होगी :A. `+25` सेमीB. `-25` सेमीC. `+50` सेमीD. `-50` सेमी

Answer» Correct Answer - C
23.

प्रकाश के दो बिंदु-स्रोतों के बीच की दूरी 30 सेमी है | एक स्त्रोत से 20 सेमी दूर एक उत्तल लेन्स रखने पर दोनों स्त्रोतों के प्रतिबिम्ब एक ही बिंदु पर बनते है | उस उत्तल लेन्स की फोकस-दूरी ज्ञात कीजिए |

Answer» Correct Answer - `(40)/(3)` सेमी |
24.

एक उत्तल लेन्स 20 सेमी की दूरी पर स्थित वस्तु का समान आकार का प्रतिबिम्ब बनता है | यदि एक दूसरा उत्तल लेन्स सम्पर्क में रख दिया जाये तो प्रतिबिम्ब इस युग्म से 5 सेमी की दूरी पर दूसरी ओर बनता है | दोनों लेंसों की फोकस-दूरियाँ ज्ञात कीजिए |

Answer» 10 सेमी, (20/3) सेमी |
25.

एक उत्तल लेन्स की फोकस-दूरी 20 सेमी है | उसे किसी वस्तु से कितनी दूर रखे कि उसका 2.5 गुना बड़ा प्रतिबिम्ब पर्दे पर बन जाये?

Answer» Correct Answer - 28 सेमी |
Previous Next