Explore topic-wise InterviewSolutions in Current Affairs.

This section includes 7 InterviewSolutions, each offering curated multiple-choice questions to sharpen your Current Affairs knowledge and support exam preparation. Choose a topic below to get started.

1.

निम्नलिखित शब्दों के पर्यायवाची शब्द लिखिए :जिज्ञासाआतंकितरोषअराजकताआरूढ़बोधदुल्कीआहतवलयविस्मितईर्ष्यासमाधानआधिक्यसदयपश्चात्ताप

Answer»

1. उत्सुकता

2. भयभीत

3. क्रोध

4. अव्यवस्था

5. सवार

6. ज्ञान

7. धीमी

8. घायल

9. छल्ला

10. चकित

11. जलन

12. हल

13. अधिकता

14. दयालु

15. पछतावा

2.

निम्नलिखित शब्दों के प्रत्यय पहचानकर लिखिए :लगावसंबंधितघोड़ीलेखिकाकुतियासहृदयताबचपनचोकलेटीखरीददारसवारीतेज़ीआधिक्यआतंकितमौखिकस्थापितनाराजगीसाहित्यिकशानदारमित्रता

Answer»

1. लगाव – लगना + आव

2. संबंधित – सम्बन्ध + इत

3. घोडी – घोड़ा + ई

4. लेखिका – लेखक + इक(का)

5. कुतिया – कुत्ता + इया

6. सहृदयता – सहृदय + ता

7. बचपन – बच्चा + पन

8. चोकलेटी – चोकलेट + ई

9. खरीददार – खरीद + दार

10. सवारी – सवार + ई

11. तेज़ी – तेज + ई

12. आधिक्य – अधिक + य

13. आतंकित – आतंक + इत

14. मौखिक – मुख + इक

15. स्थापित – स्थापना + इत

16. नाराज़गी – नाराज + गी

17. साहित्यिक – साहित्य + इक

18. शानदार – शान + दार

19. मित्रता – मित्र + ता

3.

निम्नलिखित शब्दों की सही वर्तनी लिखिए :भूजंगवीषउतेजीतरणभुमीसीरमोरपूण्यभुमीप्रितिकरराजगदीकोशीशवीकसीतवीदीतमहिनाचीठीप्रतीकुलशारिरीकआवीस्कार

Answer»

1. भुजंग

2. विष

3. उत्तेजित

4. रणभूमि

5. सिरमौर

6. पुण्यभूमि

7. प्रीतिकर

8. राजगद्दी

9. कोशिश

10. विकसित

11. विदित

12. महीना

13. चिट्ठी

14. प्रतिकूल

15. शारीरिक

16. आविष्कार

4.

बच्चे रानी की पीठ पर ऐसे बैठते थे मानो …A. हाथी पर सवार होB. राजसिंहासन पर बैठे होंC. मयूर सिंहासन पर आसीन होंD. किसी गदे पर बैठे हों

Answer»

C. मयूर सिंहासन पर आसीन हों

5.

रानी के लिए बरामदा क्या बन गया था?A. अस्तबलB. गोठC. दरवाD. घर

Answer»

सही विकल्प है A. अस्तबल

6.

निम्नलिखित शब्दों के विरोधी शब्द लिखिए :नंगीपीठसदयप्रत्यक्षस्मृतिआरंभअधिक

Answer»

1. जीनयुक्त पीठ

2. निर्दय

3. परोक्ष

4. विस्मृति

5. अंत

6. कम

7.

अपनी पीठ पर से महादेवी के गिरने पर रानी ऐसे निश्चल खड़ी हो गईं, जैसे ….(अ) कुछ हुआ ही न हो।।(ब) उसके पैर दौडना भूल गए हों।(क) वह पश्चात्ताप की प्रतिमा हो।

Answer»

अपनी पीठ पर से महादेवी के गिरने पर रानी ऐसे निश्चल खड़ी हो गई, जैसे वह पश्चात्ताप की प्रतिमा हो।

8.

महादेवी का भाई चाकू ले आया, क्योंकि ..(अ) रानी का पेट चौरकर उसमें से शिश निकालना था।(ब) रानी को चाकू दिखाकर डराना था।(क) उसे चाकू कहीं छिपाकर रखना था।

Answer»

महादेवी का भाई चाकू ले आया, क्योंकि रानी का पेट चीरकर उसमें से शिशु निकालना था।

9.

पैरों पर संटी मारने से रानी भागने लगी, क्योंकि …(अ) उसे बेहद पीडा हुई थी।(ब) उसके स्वाभिमान को चोट पहुंची थी।(क) पैरों पर संडी मारने से सभी भागने लगते हैं।

Answer»

पैरों पर संटी मारने से रानी भागने लगी, क्योंकि उसके स्वाभिमान को चोट पहुंची थी।

10.

निम्नलिखित प्रत्येक वाक्य में से भाववाचक संज्ञा पहचानकर लिखिए :इन्हें गधों पर बैठकर प्रसन्नता से घूमते देखकर विश्वास करना कठिन था।हम उस छोटे दृट्ट से बहुत प्रभावित होकर आतंक का शिकार हुए।अंत में उसने हमारी मित्रता प्राप्त ही कर ली।हम उसे और अधिक आराम देने के उपाय सोचने लगे।ऐसी सवारी से हमारी विद्रोही प्रकृति कैसे संतुष्ट हो सकती थी।

Answer»

1. प्रसन्नता

2. आतंक

3. मित्रता

4. आराम

5. प्रकृति

11.

निम्नलिखित प्रत्येक वाक्य में से विशेषण पहचानकर लिखिए :वे उस छोटे घोड़े से आतंकित हए।ताजरानी हमारी अराजक प्रवृत्तियों के प्रभाव में आ गई।अपनी विचित्रता के कारण एक घटना स्मरणीय बन गई।एक विकट समस्या हमारे सामने आ गई।

Answer»

1. आतंकित

2. अराजक

3. स्मरणीय

4. विकट

12.

घोड़े पर बैठकर की जानेवाली सवारी

Answer»

सही उत्तर है घुडसवारी

13.

निम्नलिखित शब्दों के उपसर्ग पहचानकर लिखिए :संस्मरणमहादेवीबावजूदनिरुत्तरविस्थापितसदयप्रस्तरअव्यवस्थास्वेच्छाआहतविशेषअभिमानदुर्घटनासंतुष्टनाखुशनिचलनिरपराधीअप्रसन्नप्रत्यक्षनिर्दयपरोक्षअदृश्यआवाससुलभपर्यावरण

Answer»

1. संस्मरण – सम् + स्मरण

2. महादेवी – महा + देवी

3. बावजूद – बा + वजूद

4. निरुत्तर – नि: (निर) + उत्तर

5. विस्थापित – वि + स्थापित

6. सदय – स + दय(या)

7. प्रस्तर – प्र + स्तर

8. अव्यवस्था – अ+वि + अवस्था

9. स्वेच्छा – स्व + इच्छा

10. आहत – आ + हत

11. विशेष – वि + शेष

12. अभिमान – अभि + मान

13. दुर्घटना – दुः (दुस) + घटना

14. संतुष्ट – सम् + तुष्ट

15. नाखुश – ना + खुश

16. निचल – नि: (निस) + चल

17. निरपराधी – नि: (निर) + अपराधी

18. अप्रसन्न – अ + प्रसन्न

19. प्रत्यक्ष – प्रति + अक्ष

20. निर्दय – नि: (निर) + दय

21. परोक्ष – पर + अक्ष

22. अदृश्य – अ + दृश्य

23. आवास – आ + वास

24. सुलभ – सु + लभ

25. पर्यावरण – परि + आवरण

14.

विरुद्धार्थी शब्द दीजिए :अपराधीप्रसन्नतादंड

Answer»

1. निरपराधी

2. अप्रसन्नता

3. पुरस्कार

15.

निम्नलिखित शब्दसमूह के लिए एक शब्द लिखिए।घोड़ों का आवासस्थान से छुटा हुआघोड़े की मालिश और खाने-पीने की देखभाल करनेवालाजो दिखाई न देआँखों के सामनेसिंह की आकृतिबाला आसनघोड़े की गर्दन पर के बाल

Answer»

1. अस्तबल

2. विस्थापित

3. साईस

4. अदृश्य

5. प्रत्यक्ष

6. सिंहासन

7. अवाल

16.

महादेवी रानी पर कब बैठती थीं?

Answer»

महादेवी रानी पर तीसरे पहर यानी संध्या समय बैठती थीं।

17.

रानी के बच्चे को देखकर बच्चों को क्रोध क्यों आया?

Answer»

रानी के बच्चे को देखकर बच्चों ने सोचा कि वह बिना कुछ काम-काज किए रानी के पेट में सो रहा था। वह कुछ भी कामकाज किए बिना दाना-चारा खाता रहता था।

18.

महादेवी ने रानी का कैसा शब्दचित्र खींचा है?

Answer»

रानी हल्के चाकलेटी रंग की घोड़ी थी। उसका रंग इतना चमकीला था कि उस पर नजर फिसल जाती थी। उसके खड़े कानों के बीच माथे पर अयाल का गुच्छा झूलता था। उसकी आँखें बड़ी, काली, साफ और पारदर्शी थीं। उसके नथुने और जीभ लाल, होंठ गुलाबी और दाँत उजले थे। उसके मजबूत दाँत लोहे की लगाम चबाते रहने पर भी घायल नहीं होते थे। उसकी पीठ ऊंचाई से अधिक थी। पैर सुडौल और मजबूत थे। उसकी सघन पूंछ मोरछल जैसी लगती थी। इस प्रकार महादेवीजी ने रानी का बड़ा ही आकर्षक चित्र खींचा है।

19.

रानी के साईस का क्या नाम था?A. कुट्टनB. पुट्टनC. अट्टनD. छुट्टन

Answer»

सही विकल्प है D. छुट्टन

20.

सफेद ट्डूओं के बारे में रामा ने बच्चों से क्या बताया?

Answer»

सफेद टओं के बारे में रामा ने बच्चों को बताया कि ये सफेद गधे हैं जिन पर अपराधियों को बिठाने की सजा दी जाती है।

21.

लेखिका ने रानी के अलावा और कौन-कौन से चरित्र लिए है?

Answer»

महादेवी वर्मा ने रानी के अलावा रोजी (कुतिया) और निक्की (नेवला) के चरित्र लिए हैं।

22.

गधे पर बैठे अंग्रेज बच्चों के बारे में रामा ने क्या बताया?

Answer»

गधे पर बैठे अंग्रेज बच्चों के बारे में रामा ने बताया कि इन्हें विलायत में गधे पर बैठने का दंड मिला है। परंतु विलायत में गधे नहीं है, इसलिए इन्हें भारत भेजा गया है।

23.

जन्मदिन पर नानी ने क्या भेजा?

Answer»

जन्मदिन पर नानी ने शेर मुंहवाले सोने के कड़े भेजे।

24.

रानी का चरित्र-चित्रण कीजिए। अथवा रानी की विशेषताओं पर टिप्पणी लिखिए।

Answer»

रानी एक छोटी सुंदर घोड़ी थी। उसका स्वभाव भी सरल और स्नेहपूर्ण था। परिवार के बच्चे उसके साथ दिल खोलकर खेलते थे। पालतू नेवला भी उसकी पूंछ से झूलता था। कुतिया (रोजी) भी उसकी पीठ पर चढ़ती-उतरती थी। कभी कोई बच्चा मार देता तो उसका स्वाभिमान जाग उठता था, फिर भी वह शांत रहती थी। कोई बच्चा उसकी पीठ पर से गिर जाता तो उसे बड़ा पश्चात्ताप होता था। उसकी सूझ-बूझ से सोने के खोए हुए कड़े मिल गए थे। अपने इन्हीं गुणों के कारण रानी ने पूरे परिवार का दिल जीत लिया था।

25.

रानी का पेट चीरने का प्रस्ताव क्यों विफल हो गया?

Answer»

रानी ने एक बच्चे को जन्म दिया था। नौकर रामा ने बताया कि अभी एक और बच्चा रानी के पेट में है। बच्चों को लगा कि अगर हम रानी का पेट चीरकर एक बच्चा और निकाल लें तो सवारी में सुविधा रहेगी। रानी महादेवी के पास रहेगी और भाई और बहन दोनों छोटे घोड़ों पर बैठेंगे। यह सोचकर महादेवी का भाई एक दिन दोपहर को चाक ले आया। चाकू देखकर महादेवी की हिम्मत ने जवाब दे दिया। पेट चीरने के बाद उसे सिलने का उपाय किसी के पास नहीं था। इसलिए रानी का पेट चीरने का प्रस्ताव विफल हो गया।

26.

रानी बच्चों के मनोरंजन का साधन किस प्रकार बन गई?

Answer»

रानी जब आई थी तब कुछ दिन तक बच्चे उससे नाराज रहे थे। किंतु धीरे-धीरे उनकी वह नाराजगी दूर हो गई। वे उसकी गर्दन में झूला झूलने लगे। उसके कानों और अयाल में फूल खोसने लगे। वे उसे बिस्कुट और मिठाइयाँ खिलाने लगे। धीरे-धीरे वे घोड़ी पर सवारी भी करने लगे। घोड़ी भी बच्चों से बहुत स्नेह करने लगी। वह बच्चों को न देखती तो बेचैन होकर पैर पटकने और हिनहिनाने लगती। इस प्रकार रानी के साथ मित्रता स्थापित करने के लिए बच्चों द्वारा अनेक प्रयास किए गए।

27.

बच्चे सरलता से कर सकें ऐसी प्रवृत्तियाँ

Answer»

बालसुलभ प्रवृत्तियाँ

28.

लड़कों ने स्मृतिपत्र में किस अन्याय की बात लिखी थी?

Answer»

लड़कों ने स्मृतिपत्र में लिखा था कि जैसा अंग्रेज बच्चों के पास छोटा घोड़ा होता है वैसा अपने पास नहीं होना वह अन्याय की बात है।

29.

महादेवी तथा उनके भाई-बहनों की क्या इच्छा थी? पिताजी ने उनकी इच्छा कैसे पूरी की?

Answer»

महादेवी तथा उनके भाई-बहनों की घुड़सवारी करने की बहुत इच्छा थी। कुछ दिनों आद बच्चों ने देखा कि उनके बरामदे में एक छोटा-सा लाकर बाँध दिया गया है। उसकी मालिश तथा खिलाने-पिलाने और घुमाने-फिराने के लिए ‘छुट्टन’ नामक एक साईस भी रख दिया है। यह टट्ट एक सुंदर तथा आकर्षक घोड़ी थी। बाद में उसे सब ‘ताजरानी’ या सिर्फ ‘रानी’ कहने लगे। इस प्रकार पिताजी ने घुड़सवारी करने की बच्चों की इच्छा पूरी की।

30.

ज्ञान में वृद्धि करनेवाला।

Answer»

सही उत्तर है ज्ञानवर्धक। 

31.

रानी के साथ मित्रता स्थापित करने के लिए कैसे प्रयास किये गये?

Answer»

धीरे-धीरे रानी से बच्चों की नाराजगी दूर होने लगी। वे उसकी गर्दन में झूलने लगे। उसके कानों और अयाल में फूल खोंसने लगे। वे उसे बिस्कुट और मिठाइयां खिलाने

32.

रानी की पीठ पर सवारी करने पर कौन-सी दुर्घटना घटित हुई? क्यों?

Answer»

एक बार महादेवी रानी की नंगी पीठ पर बैठीं। उसी समय उनके भाई ने अपने हाथ की पतली संटी रानी के पैरों पर मार दी। इससे रानी बहुत तेज भागने लगी। महादेवी देर तक खुद को न संभाल सकीं और नीचे गिर पड़ी। संटी लगने से रानी के स्वाभिमान पर चोट लगी और वह भागने लगी।

33.

बच्चों को रानी के शिशु पर क्रोध क्यों आया?

Answer»

बच्चे रानी से बहुत प्रेम करते थे। एक दिन वे सबेरे उठे तो देखा कि एक घोड़े का बच्चा भी रानी के पास खड़ा है। बच्चों के पूछने पर नौकर रामा ने बताया कि वह बच्चा रानी के पेट में था। रानी जो दाना-चारा खाती थी, उसे यह बच्चा खा जाता था और उसके पेट में सोता रहता था। यह जानकर बच्चों को बड़ा क्रोध आया। उन्हें लगा कि यह बच्चा तो किसी काम का नहीं है। यह कितनी बुरी बात है कि वह रानी के पेट में रहकर सारा दाना-चारा खा जाता था। बेचारी रानी कितना काम करती है, उन्हें अपनी पीठ पर लादकर घुमाती है और यह बच्चा मुफ्त में उसका खाया हुआ खाना हजम कर जाता था। यह सोचकर बच्चों को रानी के शिशु पर बड़ा क्रोध आया।

34.

रानी के प्रति बच्चों का ईष्या और रोष दयाभाव में क्यों बदल गया?

Answer»

बच्चों ने सोचा कि ताजमहल जैसे भवन की रानी होने पर भी उसे वहाँ से निकाल दिया गया। यह कल्पना करते ही उनकी सारौ ईर्ष्या और रोष दयाभाव में बदल गया।

35.

रानी अपनी नंगी पीठ पर अयाल पकड़कर बैठनेवाले बच्चों को कैसे संतुष्ट कर देती थी?

Answer»

रानी अपनी नंगी पीठ पर अबाल पकड़कर बैठनेवाले बच्चों को दुल्की चाल से इधर-उधर घुमाकर संतुष्ट कर देती थी।

36.

रानी बच्चों को अपने पास कैसे बुलाती थी?

Answer»

रानी पैर पटककर या हिनहिनाकर बच्चों को अपने पास बुलाती थी।

37.

सही विकल्प चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए :रानी के साईस का नाम ……….. था। (इन, युट्टन)रामा ने घोड़ी का नाम ……….. बताया। (मेहतरानी, ताजरानी)रानी के लिए बरामदा ……… बन गया था। (अस्तबल, महल)सोने के कड़े ………. के कानों में पहना दिए। (महादेवी, ताजरानी)अपराधियों को ………… पर चढ़ाकर देश-निकाला दिया जाता था। (सफेद गधे, काले गधे)

Answer»

1. छुट्टन

2. ताजरानी

3. अस्तबल

4. ताजरानी

5. सफेद गधे

38.

बच्चे रानी के प्रति सदय हो गए, क्योंकि …(अ) वह घास नहीं खाती थी।(ब) वह हमेशा उदास रहती थी।(क) उन्होंने कई कहानियों में रानी के सुख-दुःख के बारे में सुना था।

Answer»

बच्चे रानी के प्रति सदय हो गए, क्योंकि उन्होंने कई कहानियों में रानी के सुख-दुःख के बारे में सुना था।

39.

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक शब्द में लिखिए :बच्चों के लिए लाई गईं घोड़ी का नाम क्या था?रानी की नंगी पीठ पर कौन बैठ गया?सोने के कड़े किसके कानों में पहना दिए?

Answer»

1. ताजरानी

2. महादेवी

3. ताजरानी के

40.

निम्नलिखित विधान ‘सही’ है या ‘गलत’ यह बताइए:टट्ट का नाम ‘ताजरानी’ था।रानी हल्के चाकलेटी रंग की घोड़ी थी।घोड़ी बच्चों से बड़ी नाखुश रहती थी।किसी ने खड्डा खोदकर कड़े वहाँ छिपा दिए थे।

Answer»

1. सही

2. सही

3. गलत

4. सही

41.

रामा ने घोड़ी का क्या नाम बताया?A. महारानीB. ताजरानीC. मेहतरानीD. अश्वरानी

Answer»

सही विकल्प है B. ताजरानी

Previous Next