Explore topic-wise InterviewSolutions in Current Affairs.

This section includes 7 InterviewSolutions, each offering curated multiple-choice questions to sharpen your Current Affairs knowledge and support exam preparation. Choose a topic below to get started.

1.

वेबर/`"मीटर"^(2)` किस भौतिक राशि का मात्रक है ?

Answer» चुम्बकीय क्षेत्र की तीव्रता (B) का ।
2.

घरेलु विद्युत परिपथों में अतिभारण से बचाव के लिए क्या सावधानी बरतनी चाहिए?

Answer» (i) उच्च शक्ति वाले उपकरणों जैसे-गीजर, एअर कन्डीशन, प्रेस आदि को एक साथ नहीं चलाना चाहिए ।
(ii) एक सॉकेट से बहुत सादे विद्युत उपकरण नहीं चलाने चाहिए ।
3.

परिनालिका में विधुत धारा प्रवाह बन्द करने पर क्या होता है?

Answer» चुम्बकीय प्रभाव समाप्त हो जाता है ।
4.

चुम्बकों का प्रयोग कहाँ-कहाँ किया जाता है ?

Answer» रेडियों, स्टीरियो, स्पीकरों , अलमारियों एंव रेफ्रिजरेटरों के दरवाजों , वीडियो- ऑडियो कैसेटों , कम्प्यूटरों, खिलौनें आदि में ।
5.

MRI का विशेष महत्व क्यों है ?

Answer» शरीर के अन्दर उपस्थित चुम्बकीय क्षेत्र के आधार पर ही MRI (मैगनेटिक रेजोनैंस इमेजिंग अर्थात चुम्बकीय अनुनाद प्रतिबिम्बन ) द्वारा रोगियों के भीतर अंगों का प्रतिबिम्ब प्राप्त किया जाता है। जिससे रोगी के अंगों की विस्तार से जाँच हो सके।
6.

किसी कुण्डली में विद्युत धारा प्रेरित करने के विभिन्न ढंग स्पष्ट कीजिए ।

Answer» किसी कुण्डली में विद्युत धारा प्रेरित करने के ढंग है-
(i) किसी चुम्बक को कुण्डली के अंदर या बाहर आपेक्षित गति करने पर
(ii) किसी कुण्डली के नजदीक रखी दूसरी कुण्डली में प्रवाहित विद्युत धारा में परिवर्तन करने से
7.

विद्युत मोटर में विभक्त वलय की क्या भूमिका है?

Answer» विद्युत मोटर में विभक्त वलय द्विक परिवर्तक का कार्य करता है । यह युक्ति परिपथ में विद्युत धारा के प्रवाह को उत्क्रमित करने में सहायता देती है इसे द्विक परिवर्तक कहते हैं । ये पीतल के दो अर्द्धवृत्ताकार वलयों अर्थात दो खण्डों में विभक्त एक वलय के रूप में होते हैं । ये दोनों भाग एक-दूसरे अलग-अलग रहते हैं तथा आर्मेचर की कुण्डली के सिरे इन दो अलग-अलग वलयों से जुड़े होते हैं । ये वलय आर्मेचर की धुरादण्ड (shaft) से जुड़े होते हैं तथा ये आर्मेचर के साथ घूमते हैं ।