Explore topic-wise InterviewSolutions in Current Affairs.

This section includes 7 InterviewSolutions, each offering curated multiple-choice questions to sharpen your Current Affairs knowledge and support exam preparation. Choose a topic below to get started.

1.

एक छोटी बालटी में थोड़ा-सा पानी भरकर एक रस्सी की सहायता से उसे ऊर्ध्वाधर वृत्त में घुमाया जाता है। जब बालटी सबसे ऊपर की स्थिति में पहुँचती है तब भी पानी नहीं गिरता। पानी का द्रव्यमान m तथा ऊपर की स्थिति में इसकी चाल v है। इतनी सूचना से हम निष्कर्ष निकाल सकते है किA. `mg=(mv^(2))/(r)`B. `mggt(mv^(2))/(r)`C. `mg,(mv^(2))/(r)` से बड़ा नहीं हैD. `mg,(mv^(2))/(r^(2))` से छोटा नहीं है

Answer» Correct Answer - C
2.

एक रस्सी के एक सिरे को पकड़कर इसके दूसरे सिरे पर बाँधे का पत्थर को वृत्ताकार पथ पर घुमाया जाता है। रस्सी बीच से टूट जाए, तो पत्थर के जाने की दिशा होगीA. केंद्र की ओरB. केंद्र से दूरC. स्पर्शरेखा की ओरD. कही भी नहीं जाएगा, रुक जाएगा

Answer» Correct Answer - C
3.

एक कण 20 cm त्रिज्या के वृत्त पर चल रहा है। इसकी चाल एकसमान दर से बढ़ती जाती है। यदि चाल 2.0 s में 5.0 m/s से 6.0 m/s हो जाती है, तो कण का कोणीय त्वरण का मान बताएँ।

Answer» स्पर्शरेखीय त्वरण `a_(t)=(dv)/(dt)=(v_(2)-v_(1))/(t_(2)-t_(1))`
`=(6.0-5.0)/(2.0)m//s^(2)=0.5m//s^(2)`
कोणीय त्वरण `alpha=(a_(t))/(R)=(0.5m//s^(2))/(20cm)=2.5rad//s^(2)`
4.

चित्र 10.W5 में 20 cm लंबाई की एक छड़ को एक सिरे के पास से क्लैम्प किया गया है और इसे एक नियत कोणीय चाल से क्षैतिज तल में घुमाया जाता है। द्रव्यमान m की एक गेंद एक तार से, जिसकी लंबाई भी 20 cm है, छड़ के दूसरे सिरे से लटकाई गई है। यदि ऊर्ध्वाधर से तार द्वारा बनाया गया कोण `theta=30^(@)` हो, तो छड़ का कोणीय वेग ज्ञात करे। `g=10m//s^(2)` ले।

Answer» मान ले कि छड़ का कोणीय वेग `omega` है। चित्र से आप देख रहे होंगे कि गेंद एक वृत्ताकार पथ में घूम रही है जिसकी त्रिज्या
`R=L+Lsintheta=L+Lsin30^(@)=(3L)/(2)`
है। गेंद के चलने का कोणीय वेग उतना ही होगा जितना छड़ का है। ऐसा इसलिए कि जितनी देर में छड़ एक चक्कर लगाती है उतनी ही देर में गेंद भी एक चक्कर लगाती है। गेंद का त्वरण
`a_(r)=omega^(2)((3L)/(2))`
गेंद पर लगते बल है,
डोरी में तनाव T तथा
(b) गेंद का भार mg.
त्रिज्या की ओर तथा ऊर्ध्वाधर दिशा में बलों का घटक लेकर न्यूटन के गति-नियम लगाने पर,
`T=sinthetamomega^(2)((3L)/(2))" तथा "Tcostheta=mg.`
अतः `tantheta=(3omega^(2)L)/(2g)`
या `omega^(2)=(2g""tantheta)/(3L)=(2xx(10m//s^(2))xx((1)/(sqrt3)))/(3xx(0.20m))`
या `omega=4.4rad//s`.
5.

20 cm त्रिज्या वाले एक वृत्त पर एक कण चाल v =2t के अनुसार चलता है, जहाँ t सेकंड में और v मीटर /सेकंड में है। सयम t= 3 s पर कण का त्वरण त्रिज्या की ओर तथा स्पर्शरेखा की ओर निकाले।

Answer» t = 3 s पर बल की चाल v=2t=6 m/s.
अतः, त्रिज्या की ओर त्वरण,
`a_(t)=(v^(2))/(R)=(36)/(20xx10^(-2))m//s^(2)=180m//s^(2)`
स्पर्शरेखा की ओर त्वरण,
`a_(t)=(dv)/(dt)=(d)/(dt)(2t)=2m//s^(2)`.
6.

r त्रिज्या वाला एक वृत्ताकार पथ 40 km/h की चाल से चलते वाहनों के लिए झुकाकर बनाया गया है। द्रव्यमान m की एक कार इस पथ पर चलने की कोशिश कर रही है। टायर तथा सड़क के बीच घर्षण नगण्य है।A. बिना फिसले कार इस सड़क पर नहीं चल सकती।B. यदि कार 40 km/h से कम की चाल से रही हो, तो वह सड़क पर नीचे की ओर फिसल जाएगी।C. यदि कार 40 km/h की चाल से इस सड़क पर चलती है, तो सड़क द्वारा कार पर लगाए कुल बल का परिमाण `mv^(2)//r` के बराबर होगा।D. यदि कार 40 km/h की चाल से इस सड़क पर चलती है, तो सड़क द्वारा कार पर लगाए कुल बल का परिमाण mg से भी और `mv^(2)//r` से भी अधिक होगा।

Answer» Correct Answer - B::D
Previous Next