1.

3 मोल तथा 2 मोल द्रव्यमान वाली दो आदर्श गैसों के ताप क्रमशः `27^(@)C` व `77^(@)C` हैं। इन्हें आपस में मिलाया जाता है। ऐसा करने से ऊष्मा की कोई हानि नहीं होती हैं इस मिश्रण का ताप साम्यावस्था में ज्ञात कीजिए।

Answer» अणुगति सिद्धांत से गैस के अणु की माध्य गतिज ऊर्जा `=3/2kT`
माना गैस के अणुओं की संख्या `n_(1)` व `n_(2)` है। ऊर्जा संरक्षण के नियम से
`n_(1) . 3/2 kT_(1)+n_(2) . 3/2 kT_(2)=(n_(1)+n_(2))3/2kT`
`n_(1)T_(1)+n_(2)T_(2)=(n_(1)+n_(2))T`
`:.T=(n_(1)T_(1)+n_(2)T_(2))/(n_(1)+n_(2))`………..i
प्रश्नानुसार `T_(1)=273+27=300K,T_(2)=273+77=350K`
`n_(1)=mu_(1)N=3N,n_(2)=mu_(2)N=2N`
जहां `N` अवोगाद्रो संख्या है।
समीकरण (i) से `T=((3N)xx300+(2N)xx350)/(3N+2N)`
`=(900+700)/5=1600/5`
`=320K=(320-273)^(@)C=47^(@)C`


Discussion

No Comment Found

Related InterviewSolutions