1.

अपने घर में आप माता-पिता को कौन-कौन से काम में मदद करते हैं?

Answer»

मैं माँ के कहने पर बाजार से चीजें खरीद लाता हूँ। इन चीजों में शाक-सब्जी, दवाएँ, फल तथा अन्य वस्तुएँ होती हैं। घर की साफ-सफाई में भी माँ की मदद करता हूँ। पिताजी के लिखे पत्र डाकखाने की पत्र-पेटी में डाल आता हूँ।

धोबी के यहाँ से उनके कपड़े ले आता हूँ। उनके कहने के अनुसार खाने पीने की चीजें लाता हूँ। इस प्रकार घर में मैं अनेक कामों में अपने माता-पिता की मदद करता हूँ।



Discussion

No Comment Found

Related InterviewSolutions