1.

‘बात सीधी सी थी पर कविता के विषय पर प्रकाश डालिए।

Answer»

इस कविता में कवि ने बताया है कि सीधे-सरल विषय या भाव को सीधी-सरल भाषा के द्वारा ही व्यक्त किया जाना चाहिए। सही भाषा ही कविता की लोकप्रियता का आधार होती है। कवि ने एक बार अपनी सीधी-सी बात कहने के लिए भाषा की सजावट पर अधिक ध्यान दिया। इससे कवि की बात की सहजता समाप्त हो गई। तक कवि ने भाषा को तोड़ा-मरोड़ा, उसमें बदलाव किया। अंत में स्थिति ऐसी आ गई कि कवि उल्टे प्रयत्नों से उसकी बात की सुगमता ही समाप्त हो गई। तभी उसे यह समझ में आया कि सीधी-सी बात को सीधी-सरल भाषा द्वारा ही व्यक्त किया जाना चाहिए।



Discussion

No Comment Found

Related InterviewSolutions