1.

‘कविता के बहाने’ कविता का संक्षिप्त सारांश लिखिए।

Answer»

‘कविता के बहाने’ कुँवर नारायण के ‘इन दिनों’ नामक काव्य संग्रह से ली गई है। इस कविता के माध्यम से कवि ने काव्य प्रेमियों को आश्वस्त करना चाहा है कि भौतिकवादी विचारधारा के इस युग में भी कविता के अस्तित्व पर कोई संकट नहीं है। कवि ने ‘चिड़िया की उड़ान’ तथा ‘फूल के खिलने’ से कविता के व्यापक प्रभाव तथा उसके चिरजीवी आनंद की ओर संकेत दिया है। बच्चों के खेल’ द्वारा कवि संदेश देना चाहता है कि बच्चों के खेल की तरह कविता भी लोगों को परस्पर मिलाने का काम करती है। वह घरों और देशों की सीमाओं में बँध कर नहीं रहती।



Discussion

No Comment Found

Related InterviewSolutions