1.

Can someone give a a set of questions for class 10 HINDIBest questions will get a brianliest answer rewardNot from GOOGLE or from internet​

Answer»

लखनवी अंदाज़’ पाठ के आधार पर बताइये कि लेखक ने यात्रा करने के लिये सेकंड क्लास का टिकट क्यों खरीदा?

नवाब साहब खीरे को बाहर फेंककर गर्व से क्यों भर उठे? लखनवी अंदाज़ पाठ के आधार पर बताइए।

‘लखनवी अंदाज’ पाठ के आधार पर बताइए कि लखनऊ के नवाबों और रईसों के बारे में लेखक की क्या धारणा थी?

‘लखनवी अंदाज़’ व्यंग्य किस सामाजिक वर्ग पर कटाक्ष करता है?

‘नवाब साहब खीरे खाने की तैयारी और इस्तेमाल से थककर लेट गए’-इस पंक्ति में निहित व्यंग्य स्पष्ट कीजिए।

लड़के के देहान्त के बाद बालगोबिन भगत ने पतोहू को कि बात के लिये बाध्य किया? उनका यह व्यवहार उनके किस प्रकार के विचार का प्रमाण है?

भादों की अंधेरी रात्रि में भी बालगोबिन भगत की संगीत साधना किस प्रकार उन्हें तथा अन्य लोगों को प्रभावित करती थी?

श्राद्ध की अवधि पूरी होते ही पतोहू को भाई के साथ भेजने का निर्णय इतना शीघ्र लेने का क्या कारण हो सकता था? बालगोबिन भगत पाठ के आधार पर बताइए।

हर वर्ष गंगा स्नान जाते समय भगत के मन में क्या विचार होते थे?

गर्मियों की उमस में भगत का आँगन शीतलता प्रदान करता था। कैसे?

हालदार साहब एक भावुक देशप्रेमी इंसान हैं- उदाहरण देकर सिद्ध कीजिए।

शीला अग्रवाल जैसी प्राध्यापिका किसी भी विद्यार्थी के जीवन को कैसे सँवार सकती हैं?

नेताजी की प्रतिमा की आँखों पर कैसा चश्मा लगा था? प्रतिमा वाले पत्थर का चश्मा न लगा होने के संभावित कारणों पर पठित पाठ के आधार पर प्रकाश डालिए।

नगरपालिका ने नेताजी की मूर्ति चौराहे पर लगवाने की हड़बड़ाहट क्यों दिखाई थी?

हालदार साहब को मूर्ति में कौन-सी कमी खटकती थी?

गोपियों का योग-साधना के प्रति दृष्टिकोण कैसा है?

राजा का क्या धर्म होता है?

कृष्ण जी ने उद्धव को योग का संदेश लेकर गोपियों के पास क्यों भेजा ?

गोपियाँ उद्धव की बातों से क्यों निराश हो गई ?

आपके द्वारा पठित सूरदास के पदों में किस रस की प्रधानता है? इसमें कौन-कौन प्रमुख पात्र हैं?

निम्नलिखित गद्यांशों को पढ़िए और दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए-

मैं नहीं जानता इस संन्यासी ने कभी सोचा था या नहीं कि उसकी मृत्यु पर कोई रोएगा, लेकिन उस क्षण रोने वालों की कमी नहीं थीं। (नम आँखों को गिनना स्याही फैलाना है।) इस तरह हमारे बीच से वह बह चला गया जो हममें से सबसे अधिक छायादार फल- फूल गंध से भरा और सबसे अलग, सबका होकर, सबसे ऊँचाई पर, मानवीय करुणा की दिव्य चमक में लहलहाता खड़ा था। जिसकी स्मृति हम सबके मन में, जो उनके निकट थे, किसी यज्ञ की पवित्र आग की आँच की तरह आजीवन बनी रहेगी। मैं उस पवित्र ज्योति की याद में श्रद्धानत हूँ।

उपर्युक्त गद्यांश के लेखक कौन हैं?

फ़ादर को छायादार फल-फूल गंध से भरा क्यों कहा गया है?

लेखक ने फादर कामिल बुल्के को श्रद्धांजलि कैसे अर्पित की?

उत्साह कवि की कैसी रचना है ?

‘पाट-पाट शोभा-श्री पट नहीं रही है।’-पंक्ति किस सन्दर्भ में लिखी गई है?

निराला की कविता ‘उत्साह’ तथा ‘अट नहीं रही है’ कविता में किन ऋतुओं का वर्णन हुआ है उनमें से आपको कौन-सी ऋतु आकर्षक और उपयोगी लगती है?

‘बाल कल्पना केसे पाले’ पंक्ति का भाव सौन्दर्य स्पष्ट कीजिए।

कवि ने ‘उत्साह’ कविता बादलों को क्यों सम्बोधित की है ?



Discussion

No Comment Found

Related InterviewSolutions