Saved Bookmarks
| 1. |
चौथी स्त्री का बेटा वास्तव में एक ‘सच्चा हीरा’ था। कैसे? |
|
Answer» चौथी स्त्री का बेटा न गंधर्व-सा गायक था, न भीम-सा बलशाली और न बृहस्पति-सा बुद्धिमान। वह बहुत ही सीधा-सादा और सरल स्वभाव का लड़का था। उसमें किसी तरह का अहंकार नहीं था। उसमें नम्रता और सेवाभाव था। तीनों बेटों ने सिर पर पानी के घड़े ले जा रही अपनी माताओं की उपेक्षा की। परंतु चौथे बेटे ने अपनी माँ के सिर से पानी का घड़ा उतारकर अपने सिर पर रखा और घर की ओर चल पड़ा। इस प्रकार नम्रता, सेवाभाव और कर्तव्यनिष्ठा के कारण चौथा बेटा वास्तव में ‘सच्चा हीरा’ था। |
|