1.

दिए गए काव्य को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दीजिए :खड़ा हिमालय बता रहा है, डरो न आँधी पानी में,डटे रहो अपने पथ पर, सब कठिनाई-तूफानों में ।डिगो न अपने पथ से तुम, तो सब कुछ पा सकते हो प्यारे,तुम भी ऊँचे उड़ सकते हो, छू सकते हो नभ के तारे।अटल रहो जो अपने पथ पर, लाख मुसीबत आने में,मिली सफलता उसको जग में, जीने में मर जाने में।जितनी भी बाधाएँ आई, उन सब से ही लड़ा हिमालय,इसीलिए तो दुनिया भर में, हुआ सभी से बड़ा हिमालय।(1) हिमालय हमें क्या संदेश देता है?(2) मुसीबत आने पर हमें क्या करना चाहिए?(3) कवि ने हिमालय को सबसे बड़ा क्यों कहा है?(4) इस काव्य का भावार्थ लिखिए।(5) इस काव्य को योग्य शीर्षक दीजिए।

Answer»

1. हिमालय हमें यह संदेश देता है कि हम अपने निश्चित मार्ग पर डटे रहें। यदि हम अपने प्रण और पथ पर टिके रहेंगे, तो हमारी सभी इच्छाएं पूरी हो जाएंगी। यहाँ तक कि हम असंभव को भी संभव कर सकेंगे।

2. मुसीबत आने पर हमें उससे भयभीत नहीं होना चाहिए। उससे घबराकर अपना प्रण और पथ नहीं छोड़ना चाहिए।

3. हिमालय ने सभी बाधाओं का डटकर मुकाबला किया। वह हर कठिनाई से लड़ा। वह कभी अपने पथ से डिगा नहीं। इसीलिए कवि ने हिमालय को सबसे बड़ा कहा है।

4. जीवन में अनेक बाधाएँ और कठिनाइयाँ आती हैं। हमें निडरता से उनका सामना करना चाहिए। जो मुसीबतों से बिना घबराए अपने प्रण और पथ पर अटल रहते हैं, वे असंभव को भी संभव कर दिखाते हैं।

5. योग्य शीर्षक : हिमालय का संदेश ।



Discussion

No Comment Found

Related InterviewSolutions