Saved Bookmarks
| 1. |
‘उठो, धरा के अमर सपूतो’ कविता में कौन-कौन-सी बातें हैं जिन्हें तुम अपने जीवन में उतारना चाहोगे? |
|
Answer» ‘उठो, धरा के अमर सपूतो’ कविता की निम्नलिखित बातें मैं अपने जीवन में उतारना चाहूँगा : (1) मैं अपने देश से प्रेम करूँगा। (2) मैं केवल अपने लिए नहीं, बल्कि देश के लिए जीऊँगा। (3) मैं सारे देशवासियों को अपना मानूँगा। (4) मैं खूब मन लगाकर पढूंगा। पढ़-लिखकर अपने ज्ञान का उपयोग देश की सेवा में करूंगा। मैं चाहूँगा कि मेरी योग्यता का लाभ देश को मिले। (5) मैं ऐसे काम करूँगा जिनसे देश का गौरव बढ़े। (6) मैं देश की रक्षा करने में कभी पीछे नहीं हटूंगा। |
|