1.

कवि नई मुस्कान कहाँ देखना चाहते हैं?

Answer»

दिलों के फूल स्वतंत्रता के प्रकाश में खिलते हैं। हमारा देश सदियों तक गुलामी के अँधेरे में रहा है। विदेशी शासक यहाँ के लोगों पर अत्याचार करते रहे। अन्याय और तरह-तरह का शोषण सहते-सहते लोग अपना स्वाभिमान खो बैठे। उनके दिलों में उदासी छा गई। कवि की इच्छा है कि ऐसे मुर्दा दिलों में फिर से नए जीवन का संचार हो। इस प्रकार कवि युग-युग से लोगों के मुरझाए हुए हृदयसुमनों पर नई मुस्कान देखना चाहते हैं।



Discussion

No Comment Found

Related InterviewSolutions