Saved Bookmarks
| 1. |
लड़के की कोठरी कैसी थी ? |
|
Answer» लड़के की कोठरी की ऊँचाई आदमी के कद जितनी थी। धुओं उगलती मिट्टी के तेल की ढिबरी कोठरी में धुंधला प्रकाश फैला रही थी। एक छोटी चारपाई काली दीवार के सहारे खड़ी थी। उसके पाये से दो-एक मैले कपड़े लटक रहे थे। इस तरह लड़के की कोठरी परिवार की दुर्दशा का करुण चित्र प्रस्तुत कर रही थी। |
|