| 1. |
लेखक और नवाब साहब दोनों में से आप किसके स्वभाव को अच्छा कहेंगे? क्यों ? |
|
Answer» मेरे अनुसार लेखक और नवाब साहब दोनों में से मैं नवाब साहब को ही अच्छा कहूँगा क्योंकि नवाब साहब अपनी नवाबी अंदाज में दिखावा अवश्य करते हैं किन्तु लेखक से बातचीत की पहल वही करते हैं। लेखक का समाज में नाम-प्रतिष्ठा सब कुछ है किन्तु उन्होंने सामने से नवाब साहब से बातचीत करने की कोई चेष्टा नहीं की। वे भी गर्व से पूर्ण शक्ति का दिखावा ही करते हैं। वे चाहते तो खुद पहल करके नवाब साहब से बातचीत प्रारंभ कर शिष्टाचार का परिचय दे सकते थे। किन्तु उन्होंने तो बातचीत करने के बजाय आखें चुरा ली। नवाब साहब दो बार उनसे खीरा खाने का आग्रह करते हैं, यहाँ पर भी लेखक के भावों में कोई परिवर्तन नहीं आता और वे इन्कार कर देते हैं। यहाँ पर लेखक अपने घमण्डी स्वभाव का प्रदर्शन करता है। अत: मेरे अनुसार नवाब साहब का स्वभाव लेखक से अच्छा है। |
|