Saved Bookmarks
| 1. |
लेखक को देहात से क्यों निराशा हुई ? |
|
Answer» चाचा के बताए अनुसार लेखक अपने खेत की ओर जा रहे थे। कुआर का महीना था। लेखक को सिनेमा जैसा वातावरण लग रहो था। आगे उन्हें एक कुओं दिखाई दिया। उन्हें सिनेमा का वह दृश्य याद आया जिसमें हीरोइन कुएँ पर पानी भरती है और खेत की ओर जाते हुए हीरो उससे बातें करता है। लेखक ने भी रुककर सीटी बजाई, पर कुआँ सुनसान बना रहा। न वहाँ किसी के पायल झनके और न कोई घड़ा फूटा। खेतों में आँख-मिचौनी का दृश्य भी दिखाई न दिया। हीरो के कोरस के गीत भी सुनाई नहीं दिए। लेखक को यह नीरसता पसंद न आई, इसलिए उन्हें देहात से निराशा हुई। |
|