Saved Bookmarks
| 1. |
लेखक ने नवाब साहब द्वरा खीरे खाने के आग्रह को क्यों नकार दिया होगा ? तर्क सहित उत्तर लिखिए। |
|
Answer» लेखक जब सेकन्ड क्लास के डिब्बे में चढ़ा, जहाँ नवाब साहब सामने की बर्थ पर बैठे थे, उन्होंने लेखक के आने पर उन्हें नजरअंदाज कर दिया। और खिड़की के बाहर देखने लगे। उनके हाव-भाव से लगा कि लेखक का आना उन्हें अच्छा नहीं लगा। लेखक भी स्वाभिमानी थे। वे भला नवाबों के सामने कहाँ झुकनेवाले थे। जब प्रथम बार नवाब साहब ने खीरे खाने का आग्रह किया तो उन्होंने इन्कार कर दिया। नवाब साहब ने लेखक के आने पर न जिज्ञासा दिखाई कि वे कौन हैं और न उनसे बातचीत करने की कोशिश की। इसीके कारण लेखक ने नवाब साहब द्वारा खीरे खाने के आग्रह को नकार दिया होगा। |
|