Saved Bookmarks
| 1. |
`M` द्रव्यमान का एक गुटका धागे A से एक छत से लटकाया गया है। गुटके की तली में दूसरा धागा B बांधा गया है । कौन सा धागा टूटेगा यदि हम धागे B को (i) झटके से खींचे (ii) स्थायी बल द्वारा खींचे। |
|
Answer» (i)यदि धागे B को अचानक झटके से खींचा जाता है तब इसमें तनाव उत्पन्न हो जाता है परंतु द्रव्यमान `M` के विराम के जड़त्व के कारण यह बल धागे `A` में संचरित नहीं होता। अतः धागा `B` टूट जाता है। (ii) यदि धागे `B` को एक स्थायी बल `F` द्वारा खींचा जाता है तब यह द्रव्यमान `M` द्वारा धागे `B` से धागे A की ओर संचरित हो जाता है। चूंकि धागे A में तनाव B की अपेक्षा `Mg` (द्रव्यमान `M` का भार) से अधिक होता है अतः इस स्थिति में धागा A टूट जाता है। |
|