1.

निम्नलिखित पद्यांश पढ़कर दिये गये प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में दीजिए।जग है असार सुनती हूँ मुझको सुख – सार दखाता।मेरी आँखों के आगे सुख का सागर लहराता।उत्साह उमंग निरंतर रहते मेरे जीवन में ।उल्लास विजय का हँसता मेरे मतवाले मन से।1. जग के बारे में कवयित्री क्या सुनती है?2 कवयित्री के जीवन में निरंतर क्या – क्या रहते हैं?3. कवयित्री के मतवाले मन से क्या हँसता है?4. कवयित्री को जग कैसा दिखाता है?5. इस पद्य की कवयित्री कौन है?

Answer»
  1. जग के बारे में कवयित्री यह सुनती है कि यह जग असार है।
  2. कवयित्री के जीवन में निरंतर उत्साह और उमंग रहते हैं।
  3. उल्लास विजय का हँसता है।
  4. कवयित्री को जग सुख सार जैसा दिखाता है।
  5. इस पद्य की कवयित्री श्रीमति सुभद्रा कुमारी चौहान है।


Discussion

No Comment Found

Related InterviewSolutions