1.

रसोईघर का चयन करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ?यारसोईघर में प्रकाश तथा हवा की उचित व्यवस्था क्यों होनी चाहिए?

Answer»

घर में रसोईघर का विशेष महत्त्व होता है; अत: रसोईघर के लिए घर में उपयुक्त स्थान को चुनाव बहुत ही सोच-समझकर किया जाना चाहिए। रसोईघर ऐसे स्थान पर होना चाहिए जहाँ हवा एवं प्रकाश की समुचित व्यवस्था हो। रसोईघर यदि पूरब-पश्चिम दिशा में स्थित हो तो अच्छा रहता है। इसका कारण यह है कि उत्तरी भारत में अधिकांशतया पूरब-पश्चिम दिशा में ही वायु की गति होती है। इससे रसोईघर में उत्तम संवातन बना रहता है। पाक-कक्ष में सूर्य का प्रकाश अवश्य जाना चाहिए। इससे स्वच्छता बनी रहती है। यदि रसोईघर में धुएँ वाला ईंधन प्रयोग करना हो तो रसोईघर को घर के पिछले भाग में बनाना चाहिए इससे घर में धुआँ नहीं फैलता। यदि धुआँरहित ईंधन या धुआँरहित चूल्हा प्रयोग करना हो तो रसोईघर को खाने के कमरे के निकट बनाना चाहिए। रसोईघर की एक खिड़की घर के बाहर की ओर खुलनी चाहिए।

रसोईघर का आकार न बहुत छोटा होना चाहिए और न ही अत्यधिक बड़ा। इसका आकार इतना अवश्य होना चाहिए जिसमें आवश्यक सामान रखा जा सके तथा सुविधापूर्वक बैठा जा सके। रसोईघर का फर्श पक्का एवं ढलावदार होना चाहिए, जिससे फर्श पर पानी न रुकने पाये। पाक-कक्ष के दरवाजे में जाली अवश्य लगी होनी चाहिए। इससे मक्खी-मच्छर से बचाव रहता है। रसोईघर में बिजली प्रकाश की भी सही व्यवस्था होनी चाहिए।



Discussion

No Comment Found

Related InterviewSolutions