1.

विधुतचुंबकीय तरंगों को समझाइए । प्रकाश की विद्युतचुंबकिय प्रकृति के आधार पर अध्रुवित प्रकाश के अंतर को समझाइए ।

Answer» विद्युतचुम्ब्कीय तरंगों में वैधुत वेक्टर तथा चुंबकीय वेक्टर परस्पर लंबवत तथा तरंग के संचरण की दिशा के भी लंबवत होते है। इन तरंगों के संचरण के लिए माध्यम का होना आवश्यक नहीं हैं। निर्वात में इनकी चाल प्रकाश की चाल है। अध्रुवित प्रकाश में वैधुत वेक्टर के कम्पन प्रकाश के संचरण की दिशा के लंबवत तल में भी सभी दिशाओं में सममित रूप से होते हैं, जबकि ध्रुवित प्रकाश में वैधुत वेक्टर के कम्पन प्रकाश के संचरण की दिशा के लम्बवत तल में होते हैं, परन्तु अब ये सभी दिशाओं में सममित रूप से न होकर केवल एक ही दिशा में होते है ।


Discussion

No Comment Found

Related InterviewSolutions