1.

वृद्ध महिला की दृष्टि में पहली तीन स्त्रियों के बेटे सच्चे हीरे क्यों नहीं थे?

Answer»

पहली स्त्री का बेटा अच्छा गायक था। दूसरी स्त्री का बेटा शारीरिक बल में आधुनिक युग का भीम था। तीसरी स्त्री का बेटा विद्या-बुद्धि में बृहस्पति का अवतार था। उन तीनों स्त्रियों के पुत्रों में अपनी कोई-न-कोई विशेषता थी। परंतु उनमें वह गुण नहीं था जो चौथी स्त्री के पुत्र में था।

उनकी माताएं सिर पर पानी से भरे घड़े रखकर घर लौट रही थीं। तीनों पुत्रों ने अपनी-अपनी माताओं को देखा, पर चौथी स्त्री के बेटे की तरह उनकी मदद करने कोई नहीं आया। उनमें शिष्टता और सेवाभाव जैसे मूल्यवान गुणों का अभाव था। इसलिए वृद्ध महिला की दृष्टि में वे सच्चे हीरे नहीं थे।



Discussion

No Comment Found

Related InterviewSolutions