Explore topic-wise InterviewSolutions in Current Affairs.

This section includes 7 InterviewSolutions, each offering curated multiple-choice questions to sharpen your Current Affairs knowledge and support exam preparation. Choose a topic below to get started.

1.

क्या भारत का राष्ट्रपति संकटकालीन शक्तियों का प्रयोग करके तानाशाह बन सकता है? अपने तर्क प्रस्तुत कीजिए।

Answer»

यह सत्य है कि राष्ट्रपति को अनेक संकटकालीन शक्तियाँ प्राप्त हैं किन्तु उसके ऊपर अनेक लोकतांत्रिक प्रतिबन्ध भी हैं जिससे वह तानाशाह नहीं बन सकता है।

इसके निम्नलिखित कारण हैं-

⦁    यदि राष्ट्रपति अपनी शक्तियों को दुरुपयोग करता है, तो सांसद उसके विरुद्ध महाभियोग का प्रस्ताव पास करके उसे पद से हटा सकती है।
⦁    राष्ट्रपति संकटकालीन स्थिति की घोषणा तभी कर सकता है, जब मंत्रिमंडल लिखित रूप में उसे ऐसा करने का परामर्श दे।
⦁    राष्ट्रपति की घोषणा पर एक महीने के अंदर संसद की स्वीकृति लेनी पड़ती है।

2.

राष्ट्रपति की तीन विधायी शक्तियों का उल्लेख कीजिए।

Answer»

राष्ट्रपति की तीन विधायी शक्तियाँ इस प्रकार हैं-

⦁    राष्ट्रपति संसद को अधिवेशन बुला सकता है तथा उसे स्थगित कर सकता है।
⦁    राष्ट्रपति संसद के दोनों सदनों द्वारा पास किए गए बिलों को स्वीकृति प्रदान करता है।
⦁    राष्ट्रपति को राज्यसभा में 12 सदस्य मनोनीत करने का अधिकार है।

3.

लोकसभा एवं विधानसभा की चुनाव प्रक्रिया बताइए।

Answer»

लोकसभा के सदस्य जनता द्वारा प्रत्यक्ष रूप से चुने जाते हैं। पूरे देश को उतने निर्वाचन-क्षेत्रों में बाँट दिया जाता है जितने कि सदस्य चुने जाने हैं। एक निर्वाचन-क्षेत्र से एक सदस्य चुना जाता है। राज्यसभा के 12 सदस्य राष्ट्रपति द्वारा ऐसे व्यक्तियों में से मनोनीत किए जाते हैं जिन्होंने कला, साहित्य, विज्ञान और समाज सेवा में प्रसिद्धि प्राप्त कर ली है। शेष 238 सदस्य राज्यों की विधानसभा के सदस्यों द्वारा चुने जाते हैं।

4.

दक्षेस का 17वाँ शिखर सम्मेलन सम्पन्न हुआ।(क) भारत में(ख) अर्दू में(ग) नेपाल में(घ) बांग्लादेश में

Answer»

सही विकल्प है (ख) अर्दू में

5.

संसद तथा इसके दोनों सदनों के बारे में संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत कीजिए।

Answer»

प्रायः सभी लोकतांत्रिक देशों में निर्वाचित प्रतिनिधियों की सभी जनता की ओर से सर्वोच्च राजनैतिक सत्ता को प्रयोग करती है। भारत में इस तरह की निर्वाचित राष्ट्रीय सभा को संसद कहते हैं। इसके दो सदन हैं-लोकसभा (निम्न सदन) और राज्यसभा (उच्च सदन)।
देश में कानून बनाने वाली सर्वोच्च सत्ता संसद है। संसद वर्तमान कानूनों को परिवर्तित यो समाप्त कर सकती है अथवा पुराने कानूनों के स्थान पर नए कानून बना सकती है। संसद का सरकार को चलाने वाले लोगों पर नियंत्रण होता है। संसद् के समर्थन के बिना कोई भी निर्णय नहीं लिया जा सकता। संसद सरकार के पास उपलब्ध धन को भी नियंत्रित करती है। संसद देश में सार्वजनिक मुद्दों तथा राष्ट्रीय नीतियों पर परिचर्चा का सर्वोच्च मंच है। यह किसी भी मामले में सूचना की माँग कर सकती है। हमारे देश में संसद दो सदनों से मिलकर बनी है-राज्यसभा तथा लोकसभा। हमारा संविधान राज्यसभा को राज्यों पर कुछ विशेष शक्तियाँ प्रदान करता है। किन्तु अधिकतम मामलों में लोकसभा के पास सर्वोच्च शक्ति है।

लोकसभा – यह लोगों द्वारा प्रत्यक्ष रूप से चुनी जाती है तथा लोगों की ओर से लोकसभा वास्तविक शक्ति का प्रयोग करती है। लोकसभा के सदस्यों की अधिकतम संख्या 552 है जिनमें से 530 सदस्य विभिन्न राज्यों से तथा 20 सदस्य संघ शासित क्षेत्रों से चुने जाते हैं। राष्ट्रपति लोकसभा में 2 सदस्य आंग्ल-भारतीय समुदाय से मनोनीत करते हैं। लोकसभा सदस्यों की वर्तमान संख्या 545 है। लोकसभा का कार्यकाल 5 वर्ष होता है। आपात स्थिति में लोकसभा के कार्यकाल को एक बार में एक वर्ष के लिए बढ़ाया जा सकता है।

राज्यसभा – राज्यसभा के सदस्य परोक्ष रूप से विभिन्न राज्यों की विधानसभाओं द्वारा चुने जाते हैं। दूसरे सदन का सर्वाधिक सामान्य काम विभिन्न राज्यों, क्षेत्रों और संघीय इकाइयों के हितों की निगरानी करना होता है। इसके सदस्यों की अधिकतम संख्या 250 होती है। राज्यसभा में 12 सदस्य राष्ट्रपति द्वारा साहित्य, कला, विज्ञान एवं समाज सेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाले लोगों में से नामित किए जाते हैं। राज्यसभा स्थायी सदन है। यह कभी भंग नहीं होती अपितु इसके एक तिहाई सदस्य प्रत्येक 2 वर्ष के बाद सेवानिवृत्त हो जाते हैं। वर्तमान में राज्यसभा के 245 सदस्य हैं जो विभिन्न राज्यों तथा संघ शासित क्षेत्रों से चुने गए हैं।

6.

कौन-से अधिकार लोकतन्त्र का प्राण माने जाते हैं?

Answer»

राजनीतिक अधिकार।

7.

ग्राम पंचायत से लेकर संसद् तक चुनाव लड़ने वाले नागरिक की आयु कम-से-कम कितनी होनी चाहिए?

Answer»

ग्राम पंचायत से लेकर संसद् तक चुनाव लड़ने वाले नागरिक की आयु कम-से-कम 25 वर्ष होनी चाहिए।

8.

जो राजनैतिक दल सत्ता में नहीं होता है, उसे क्या कहते हैं?

Answer»

जो राजनैतिक दल सत्ता में नहीं होता है, उसे विरोधी दल कहते हैं।

9.

ग्राम पंचायत के सदस्यों को चुनने के लिए आप वोट क्यों नहीं दे सकते ?

Answer»

क्योंकि ग्राम पंचायत का सदस्य चुनने के लिए मतदाता की उम्र कम-से-कम 18 वर्ष होनी ” चाहिए।

10.

 यदि आपके गाँव में पंचायत न होती तो क्या कठिनाई होती ?

Answer»

ग्राम पंचायत की जिम्मेदारी गाँव की दशा सुधारने की है। उनका कार्य है – प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र द्वारा दी जाने वाली सुविधा गाँव की जनता को उपलब्ध करवाना, बिजली-पानी की व्यवस्था करवाना, सड़कें एवं नाली बनवाना तथा जन्म एवं मृत्यु का ब्योरा तैयार करवाना इत्यादि। यदि हमारे गाँव में पंचायत नहीं होती, तो हमें इन सुविधाओं से वंचित रहना पड़ता और बहुत सारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता।

11.

रिक्त स्थानों की पूर्ति-साम्प्रदायिकता का अर्थ है, संकीर्ण ………… विचार रखना।समानता तथा स्वतंत्रता ………… के दो मूल सिद्धांत हैं।डेमोक्रेसी का शाब्दिक अर्थ है ………… का शासन है।भारत में कम-से-कम ……….. वर्ष की आयु के नागरिक को मताधिकार प्राप्त होता है।चुनाव आयोग के सदस्यों की नियुक्ति …………… वर्ष के लिए होती है।भारत में प्रथम आम चुनाव ………….. में हुए थे।भाषा के आधार पर पंजाब का पुनर्गठन …………….. में हुआ था।चुनावों में विजयी वह दल जो सत्ता में नहीं आता ………….. दल कहलाता है।संयुक्त राज्य अमेरिका तथा ………….. में द्वि-दलीय राजनीतिक प्रणाली है।पंजाब का ………….. क्षेत्रीय राजनीतिक दल है।

Answer»
  1. धार्मिक
  2. लोकतंत्र
  3. लोगों
  4. 18
  5. छः
  6. 1952
  7. 1966
  8. विपक्षी
  9. इंग्लैंड
  10. अकाली दल।
12.

How does gaseous exchange take place in insects?

Answer»

Gaseous exchange takes place in insects through tracheal tubes.

13.

Where are lungs situated in human body?

Answer»

Chest cavity.

14.

In humans, process of inhalation and exhalation takes place by (a) action of ribs (b) action of diaphragm(c) action of ribs and diaphragm (d) none of these

Answer»

(c) action of ribs and diaphragm

15.

भारत में विविध लोगों ने ………… की भावना से अपना जीवन जीते है ।

Answer»

सही उत्तर है सहअस्तित्व

16.

Urine is formed in (a) liver (b) kidney (c) bladder(d) urethra

Answer»

Urine is formed in kidney.

17.

Trachea is found in (a) humans (b) fish (c) earthworm (d) cockroach

Answer»

Trachea is found in earthworm

18.

गुरु शंकराचार्य द्वारा कौन से मठों की स्थापना की गई है?

Answer»

बदरीनाथ, द्वारिकापुरी, जगन्नाथपुरी तथा श्री रामेश्वरम्।

19.

गुरु शंकराचार्य को सत्य का ज्ञान कहाँ और कैसे हुआ?

Answer»

गुरु शंकराचार्य को सत्य को ज्ञान काशी में एक चाण्डाल से मिलने पर हुआ। चाण्डाल ने शरीर को नश्वर और आत्मा को एक ही बताया क्योंकि ब्रह्म एक है।

20.

बालक शंकर के विषय में ज्योतिषियों ने क्या कहा था?

Answer»

बालक शंकर के विषय में ज्योतिषियों ने कहा था, “शंकर महान पण्डित, यशस्वी और भाग्यशाली होगा।”

21.

गुरु शंकराचार्य का अन्तिम उपदेश क्या था?

Answer»

शंकराचार्य का अन्तिम उपदेश था “हे मानव! तू स्वयं को पहचान, स्वयं को पहचानने के बाद, तू ईश्वर को पहचान जाएगा।”

22.

शंकराचार्य की शिक्षा का सार क्या है?

Answer»

शंकराचार्य की शिक्षा का सार है- “ब्रह्म सत्य है तथा जगत मिथ्या है’

23.

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (पूर्ति करके)-इनका परिवार ____ के लिए विख्यात था।इनके गुरु भी इनकी _____ को देखकर आश्चर्यचकित थे।गुरु शंकराचार्य का देहावसान मात्र ____ की अवस्था में हो गया

Answer»
  1. इनका परिवार पाण्डित्य के लिए विख्यात था।
  2. इनके गुरु भी इनकी प्रखर मेधा को देखकर आश्चर्यचकित थे।
  3. गुरु शंकराचार्य का देहावसान मात्र बत्तीस वर्ष की अवस्था में हो गया।
24.

प्रचार का अर्थ बताइये ।

Answer»

प्रसिद्धि यह ऐसा बिन व्यक्तिगत सूचना संचार है जो भुगतान किये बिना समूह माध्यमों द्वारा किया जाता है । जिसमें धन्धाकीय या इकाई के उत्पाद के बारे में बताया जाता है । जब कोई ग्राहक कोई उत्पाद या संस्था के बारे में अनुभव आम जनता को समूह माध्यमों द्वारा बताते है तब प्रचार कहा जाता है ।

25.

कॉलेज से किसका पत्र आया?

Answer»

कॉलेज से प्रिंसिपल का पत्र आया।

26.

पिता जी के अंतरंग मित्र का नाम लिखिए।

Answer»

पिता जी के अंतरंग मित्र डॉ. अंबालाल जी थे।

27.

Define Co-ordination.

Answer»

According to Mooney and Reelay Co-ordination is orderly arrangement of group efforts to provide unity of action in the pursuit of common goals.

28.

शताब्दी की सबसे बड़ी उपलब्धि क्या है?

Answer»

शताब्दि की सबसे बड़ी उपलब्धि 15 अगस्त 1947 है।

29.

अंग्रेजी-हिन्दी विषयवार शब्दकोश के अधूरे काम को किसने पूरा किया?

Answer»

अंग्रेजी-हिन्दी विषयवार शब्दकोश के अधूरे काम को मन्नू भंडारी के पिता ने पूरा किया।

30.

‘एक कहानी यह भी’ की लेखिका कौन हैं?

Answer»

‘एक कहानी यह भी’ की लेखिका मन्नू भंडारी हैं।

31.

विलोम शब्द लिखिए :पाप, नैतिक, सही, सम्भव, सुरक्षित, सक्रिय, व्यवस्थित।1.  पाप 2.  नैतिक 3.  सही 4.  सम्भव 5.  सुरक्षित 6.  सक्रिय 7.  व्यवस्थित 

Answer»

1.  पाप × पुण्य

2.  नैतिक × अनैतिक

3.  सही × गलत

4.  सम्भव × असम्भव

5.  सुरक्षित × असुरक्षित

6.  सक्रिय × निष्क्रिय

7.  व्यवस्थित × अव्यवस्थित

32.

एक कहानी यह भी कहानी का सारांश लिखें।

Answer»

‘एक कहानी यह भी’ आत्मकथा में मन्नू भंडारी ने अपने जीवन की घटनाओं पर प्रकाश डाला है। घर का वातावरण, माता-पिता के स्वभाव, भाई-बहन और सहेलियों के साथ खेल-कूद, प्राध्यापिका शीला अग्रवाल का प्रभाव, स्वतंत्रता-आंदोलन में सक्रियता आदि का रोचक वर्णन किया गया है।

मन्नू भंडारी का जन्म मध्य प्रदेश के भानपुरा गाँव में सन् 1931 में हुआ था। वह काली, दुबली-पतली और मरियल भी थी। बड़ी बहन सुशीला गोरी थी। अतः पिता जी सदा उसी की प्रशंसा अधिक करते थे। लेखिका की सदा उपेक्षा होती। अतः वह पिता जी के स्वभाव से कभी-कभी अन्य-मनस्क हो जाती। हाँ, पिता जी के प्रति उसके हृदय में श्रद्धा थी। वह कहती पिता जी की प्रतिष्ठा थी, उनका सम्मान था और उनका नाम भी था। एक तरफ वे कोमल और संवेदनशील थे, तो दूसरी ओर क्रोधी तथा अहंवादी भी थे।

लेखिका बचपन में भाइयों के साथ गिल्ली-डंडा, पतंग उड़ाने, लँगड़ी-टाँग, गुड्डे-गुड़ियों के ब्याह आदि खेल खेला करती। लेखिका की प्रायः अधिकांश कहानियों में मोहल्ले के ही पात्र हैं।

लेखिका की अध्यापिका शीला अग्रवाल ने लेखिका को साहित्य में प्रवेश करवाया था। अनेक साहित्यकारों की रचनाएँ पढ़ने के लिए प्रेरित किया। उनके मार्गदर्शन से लेखिका ने बहुत कुछ सोचा।

पिता जी रसोई घर को भटियारखाना कहते थे। क्योंकि उनके हिसाब से वहाँ रहना अपनी क्षमता और प्रतिभा को भट्टी में झोंकना था। पिता के ठीक विपरीत थी लेखिका की माँ। धरती से भी अधिक धैर्य और सहनशील। पिता जी की हर ज्यादती को अपना फर्ज समझकर सहज भाव से स्वीकार करती थी। उन्होंने सदा दूसरों को दिया है, माँगा नहीं। सबका लगाव माँ के साथ था।

पिता जी के एक निहायत दकियानूसी मित्र ने घर आकर लेखिका के बारे में कई सारी शिकायतें कीं। खरी-खोटी सुनाई। पिता जी एक बार तो चिंतित हो गए; परन्तु उनके एक अन्य मित्र डॉ. अंबालाल जी के कहने पर पिता जी के चेहरे का संतोष धीरे-धीरे गर्व में बदलने लगा।

आजादी के आंदोलन में भी लेखिका ने भाग लिया और आखिर वह दिन आ ही गया। जीत की खुशी में उन्होंने कहा – शताब्दी की सबसे बड़ी उपलब्धि ….. 15 अगस्त, 1947.

33.

एक कहानी यह भी कहानी का सारांश अँग्रेजी में लिखें।

Answer»

This is an autobiography of Mannu Bhandari, in which she sheds light on some of the incidents from her life. She gives interesting descriptions of the atmosphere in her home, the nature of her parents, the games she played with her siblings and friends, the nature of her principal Sheela Agarwal, and her involvement in the freedom struggle.

Mannu Bhandari was born in Bhanpura village of Madhya Pradesh in 1931. She was a dark, skinny and sickly child. Her elder sister, Susheela, was quite fair. Moreover, her father always praised her elder sister. Mannu had to face rude behaviour and was frequently insulted. Thus, her father’s behaviour often made her feel depressed. Yet, there was devotion in her heart towards her father. She always said that her father was dignified, well respected and had a good name in society. On the one hand, he was tender, affectionate and sensitive, but on the other hand, he was often angry and egoistic.

In her childhood, the author often played gilli-danda and langdi-tang, flew kites and played with dolls with her brothers. In most of her stories, the characters are based on people from her locality.

The author’s principal at school, Sheela Agarwal, introduced her to literature. She inspired the author to read the works of many litterateurs. Under her tutelage, the author developed a literary bent of mind.

The author’s father called the kitchen bhatiyar-khana’.According to him, staying in the kitchen was akin to shoving one’s ability and talent into a furnace. The mother was the exact opposite of the father. She was braver and more forgiving than the earth itself. Every tyranny of her father was borne and accepted by the mother as if it was her duty. She always gave and never demanded. Everyone was very attached to the mother.

Once, a very orthodox friend of the author’s father visited their house and made several complaints about the author to her father. The father was quite worried; however, upon the advice of one of his friends, Dr.Ambalal, he put his worry to rest.

The author also took part in the struggle for India’s independence and at last the day arrived. The author considers 15th of August 1947 as the greatest boon of the century.

34.

प्रत्यक्ष वितरण व्यवस्था की मर्यादाएँ बताइए ।

Answer»

प्रत्यक्ष वितरण व्यवस्था (Direct Sale) की मर्यादा यह है कि उत्पादक अधिक ग्राहकों तक पहुँच नहीं सकते । इसके अलावा प्रत्यक्ष वितरण व्यवस्था सभी प्रकार के उत्पादों के लिए अनुकूल नहीं होता ।

35.

वितरण व्यवस्था किसे कहते हैं ?

Answer»

तैयार माल ग्राहकों को जब चाहिए, जितना चाहिए और जहाँ पर चाहिए तब वहाँ पहुँचाने की व्यवस्था को वितरण व्यवस्था कहते हैं । यदि यह व्यवस्था सुदृढ होगी तो ही माल शीघ्रता से ग्राहक तक पहुँचा सकते है ।

36.

बाजार प्रक्रिया किसे कहते हैं ?

Answer»

बाजार प्रक्रिया अर्थात् ऐसी धन्धाकीय प्रवृत्ति कि जिसमें माल या सेवा का प्रवाह उत्पादक की ओर से ग्राहकों की ओर ले जाया जाता है ।

37.

जब किन्हीं वितरण व्यवस्था में कोई भी स्तर न हो तो कौन-सा स्तर वितरण व्यवस्था कहलाती है ?(A) शून्य स्तर(B) एक स्तर(C) दो स्तर(D) तीन स्तर

Answer»

सही विकल्प है (A) शून्य स्तर

38.

तीन स्तर वाले वितरण व्यवस्था में कितने मध्यस्थी होते है ?(A) दो(B) शून्य(C) तीन(D) असंख्य

Answer»

सही विकल्प है (C) तीन

39.

कीमत (Price) अर्थात् क्या ?

Answer»

कीमत अर्थात् ग्राहक द्वारा माल या सेवा हेतु भौतिक, आर्थिक, सामाजिक और मानसिक सन्तुष्टि के लिये चुकाया जाने वाला मूल्य है । कीमत यह उत्पाद या सेवा का आर्थिक मूल्य है, जो सामान्यत: मुद्रा के रूप में दर्शाया जाता है ।

40.

दो स्तर वाली वितरण व्यवस्था अर्थात् क्या ?

Answer»

ऐसी वितरण व्यवस्था जिसमें उत्पादक तथा ग्राहक के मध्य दो मध्यस्थी होते है ।

41.

परोक्ष विक्रय (Indirect Sules) किसे कहते हैं ?

Answer»

जब उत्पादक. एक या उससे अधिक मध्यस्थियों द्वारा माल या सेवा का वितरण करते है जिसे मध्यस्थियों द्वारा या परोक्ष विक्रय कहते हैं ।

42.

व्यक्तिगत विक्रय किसे कहते हैं ?

Answer»

विक्रयकर्ता द्वारा संभावित ग्राहकों को उत्पाद का निदर्शन करके सम्भवित ग्राहकों को वास्तविक ग्राहक के रूप लाना और ग्राहकों की शंका दूर करना । अर्थात् व्यक्तिगत विक्रय ।

43.

एक स्तर वाली वितरण व्यवस्था में कितने मध्यस्थी होते है ? व कौन-कौन से ?

Answer»

एक स्तर वाली वितरण व्यवस्था में एक ही मध्यस्थी होते है । जो कि प्राय: फुटकर व्यापारी होते है ।

44.

उत्पाद मिश्र की सेवाओं में किन-किन का समावेश होता है ?

Answer»

उत्पाद मिश्र में उत्पाद से सम्बन्धित विविध निर्णयों का समावेश होता है । जैसे गुणधर्म, पैकेजिंग, ब्रान्डिंग, लेबलिंग और विक्रय पश्चात् की सेवाओं का समावेश होता है । इसके अलावा ब्रान्डिंग, पैकेजिंग, ट्रेडमार्क आदि प्रक्रियाओं का समावेश होता है ।

45.

प्रतक्ष विक्रय किसे कहते हैं ?

Answer»

रिक्ष विक्रय अर्थात् उत्पादक या विक्रय कर्ता स्वयं ही ग्राहकों को माल प्रदान करें ।

46.

अभिवृद्धि मिश्र में किन-किन का समावेश होता है ?

Answer»

अभिवृद्धि मिश्र में विज्ञापन, व्यक्तिगत विक्रय, विक्रय वृद्धि और प्रसिद्धि का समावेश होता है ।

47.

अभिवृद्धि द्वारा क्या किया जाता है ?(A) मूल्य बढ़ाया जाता है ।(B) विक्रय बढ़ाया जाता है ।(C) उत्पादन बढ़ाया जाता है ।(D) रूपरंग में परिवर्तन किया जाता है ।

Answer»

सही विकल्प है (B) विक्रय बढ़ाया जाता है ।

48.

ब्रान्डिंग किसे कहते हैं ?

Answer»

ब्रान्डिंग अर्थात् उत्पादक अपने उत्पाद के उपर कोई भी नाम, संज्ञा, चित्र या नम्बर देते है जिससे स्पर्धकों के उत्पाद से अलग पड़े तथा निश्चित निशानीवाला ग्राहक आसानी से पहचान सके, इस तरह प्रत्येक उत्पाद को जो नाम दिया जाता है, जिसे ब्रान्ड या ब्रान्डिंग कहते हैं ।

व्याख्या : ‘जब उत्पादक अन्य उत्पादकों के माल से अपने माल को अलग रखना, उत्पाद को सरलता से पहचान सके और माल की अन्य व्यक्ति नकल न कर सके इसके लिए जो नाम, संज्ञा, चित्र, नम्बर या इनमें से समस्त दिया जाये जिसे ब्रान्डिंग कहते है ।’

49.

अभिवृद्धि मिश्र किसे कहा जाता है ?

Answer»

अभिवृद्धि मिश्र यह ऐसे अभिवृद्धि के साधनों का समूह हैं जिसका उपयोग इकाई द्वारा ग्राहक को उत्पाद या सेवा की जानकारी प्रदान करना है और अभिवृद्धि में ग्राहकों को माल या सेवा खरीदने के लिए आग्रह करना है ।

50.

वाक्य शुद्ध कीजिए।मुझे जाना दो। 

Answer»

मुझे जाने दो।