This section includes 7 InterviewSolutions, each offering curated multiple-choice questions to sharpen your Current Affairs knowledge and support exam preparation. Choose a topic below to get started.
| 1. |
कविता की कौन-सी पंक्तियाँ तुम्हें सबसे अच्छी लगीं और क्यों? |
|
Answer» कविता की अंतिम पंक्तियाँ सबसे अच्छी लगी; क्योंकि इनमें जीवनमूल्य, आदर्श और अनुभूत सच्चाई छिपी है। |
|
| 2. |
परीक्षकों के संबंध में भाई साहब के विचार कैसे थे? स्पष्ट कीजिए। |
|
Answer» परीक्षकों के संबंध में भाई साहब के विचार बहुत अच्छे नहीं थे। भाई साहब का कहना था कि परीक्षक इतने निर्दयी होते थे कि जामेट्री में अ ज ब लिखने की जगह अ ब ज लिखते ही अंक काटकर छात्रों का खून कर देते थे, वह भी इतनी सी व्यर्थ की बात के लिए। इन परीक्षकों को छात्रों पर दया नहीं आती थी। |
|
| 3. |
खेल में लौटे १ई साब लेखक का साइत किस तरह करते थे? |
|
Answer» लेखक जब भी खेलकर घर लौटता तो गुस्साए भाई साहब उससे पहला सवाल यही करते, “कहाँ थे”? हर बार इसी प्रकार के प्रश्न का उत्तर लेखक भी चुप रहकर दिया था। वह अपने द्वारा बाहर खेलने की बात कह नहीं पाता। लेखक की यह चुप्पी कहती थी कि उसे अपना अपराध स्वीकार है। ऐसे में भाई साहब स्नेह और रोष भरे शब्दों में उसका स्वागत करते। |
|
| 4. |
‘मुझे देखकर भी सबक नहीं लेते’-ऐसा कहकर भाई साहब लेखक को क्या बताना चाहते थे? |
|
Answer» लेखक के बड़े भाई साहब पढ़ाई के नाम पर किताबें रटने का प्रयास करते वे रटकर परीक्षा पास करने का प्रयास करते। वे ऐसा करने के क्रम में अकसर किताबें खोले रहते और खेलकूद, मेले-तमाशे छोड़कर पढ़ते रहते थे, फिर भी परीक्षा में फेल हो गए। वे अपने उदाहरण द्वारा यह बताना चाहते थे कि यदि इतना पढ़कर भी मैं फेल हो गया तो तुम सोचो खेलने में समय गंवाने वाले तुम्हारा क्या हाल होगा। |
|
| 5. |
लेखक अपने ही बनाए टाइम-टेबिल पर अमल क्यों नहीं कर पाता था? |
|
Answer» लेखक का मन पढ़ाई से अधिक खेलकूद में लगता था। वह पढ़ने का निश्चय करके भले ही टाइम-टेबिल बना लेता पर इस टाइम-टेबिल पर अमल करने की जगह उसकी अवहेलना शुरू हो जाती। मैदान की सुखद हरियाली, हवा के झोंके, खेलकूद की मस्ती और उल्लास, कबड्डी के दाँव-पेंच और बॉलीबाल की फुरती उसे खींच ले जाती, ऐसे में उसे टाइम टेबिल और किताबों की याद नहीं रह जाती थी। |
|
| 6. |
छोटे भाई ने बड़े भाई साहब के नरम व्यवहार का क्या फ़ायदा उठाया? |
|
Answer» छोटे भाई (लेखक) ने बड़े भाई साहब के नरम व्यवहार का अनुचित फ़ायदा उठाया, जिससे उसकी स्वच्छंदता बढ़ गई और उसने पढ़ना-लिखना बंद कर दिया। उसके मन में यह भावना बलवती हो गई कि वह पढ़े या न पढ़े परीक्षा में पास अवश्य हो जाएगा। इतना ही नहीं, उसने अपना सारा समय पतंगबाज़ी को ही भेंट कर दिया। |
|
| 7. |
कहा जाता है कि राष्ट्र एक व्यापक अर्थ में ‘कल्पित समुदाय’ होता है और सर्व सामान्य विश्वास, इतिहास, राजनीतिक आकांक्षा और कल्पनाओं से एक सूत्र में बँधा होता है। उन विशेषताओं की पहचान करें जिनके आधार पर भारत एक राष्ट्र है। |
|
Answer» भारत की एक राष्ट्र के रूप में विशेषताएँ भारत की एक राष्ट्र के रूप में प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं- 1. मातृभूमि के प्रति श्रद्धा एवं प्रेम-मातृभूमि से प्रेम प्रत्येक राष्ट्र का स्वाभाविक लक्षण एवं विशेषता माना जाता है। एक ही स्थान या प्रदेश में जन्म लेने वाले व्यक्ति मातृभूमि से प्यार करते हैं और इस प्यार के कारण वे आपस में एक भावना के अन्दर बँध जाते हैं। भारत से लाखों की संख्या में लोग विदेश में जाकर बस गए हैं लेकिन मातृभूमि से प्रेम के कारण वे सदा अपने आपको भारतीय राष्ट्रीयता का अंग मानते हैं। |
|
| 8. |
बड़े भाई साहब के अनुसार जीवन की समझ कैसे आती है? |
|
Answer» बड़े भाई साहब के अनुसार जीवन की समझ अनुभव रूपी ज्ञान से आती है, जोकि जीवन के लिए अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। उनके अनुसार पुस्तकीय ज्ञान से हर कक्षा पास करके अगली कक्षा में प्रवेश मिलता है, लेकिन यह पुस्तकीय ज्ञान अनुभव में उतारे बिना अधूरा है। दुनिया को देखने, परखने तथा बुजुर्गों के जीवन से हमें अनुभव रूपी ज्ञान को प्राप्त करना आवश्यक है, क्योंकि यह ज्ञान हर विपरीत परिस्थिति में भी समस्या का समाधान करने से सहायक होता है। इसलिए उनके अनुसार अनुभव पढ़ाई से ज़्यादा महत्त्वपूर्ण है, जिससे जीवन को परखा और सँवारा जाता है तथा जीवन को समझने की समझ आती है। |
|
| 9. |
बड़े भाई की स्वभावगत विशेषताएँ बताइए? |
|
Answer» बड़े भाई की स्वभावगत विशेषताएँ निम्नलिखित हैं- 1. बड़ा भाई बड़ा ही परिश्रमी था। वह दिन-रात पढ़ाई में ही जुटा रहता था इसलिए खेल-कूद, क्रिकेट मैच आदि में उसकी कोई रुचि नहीं थी। 2. वह बार-बार फेल होने के बावजूद पढ़ाई में लीन रहता था। 3. बड़ा भाई उपदेश की कला में बहुत माहिर है इसलिए वह अपने छोटे भाई को उपदेश ही देता रहता है, क्योंकि वह अपने छोटे भाई को एक नेक इंसान बनाना चाहता है। 4. वह अनुशासनप्रिय है, सिद्धांतप्रिय है, आत्मनियंत्रण करना जानता है। वह आदर्शवादी बनकर छोटे भाई के सामने एक उदाहरण प्रस्तुत करना चाहता है। 5. बड़ा भाई अपने छोटे भाई से पाँच साल बड़ा है इसलिए वह अपने अनुभव रूपी ज्ञान को छोटे भाई को भी देता है। |
|
| 10. |
कथा नायक की रुचि किन कार्यों में थी? |
|
Answer» कथा नायक की रुचि खेल-कूद, मैदानों की सुखद हरियाली, हवा के हलके-हलके झोंके, फुटबॉल की उछल-कूद, बॉलीबॉल की फुरती और पतंगबाजी, कागज़ की तितलियाँ उड़ाना, चारदीवारी पर चढ़कर नीचे कूदना, फाटक पर सवार होकर उसे आगे-पीछे चलाना आदि कार्यों में थी। |
|
| 11. |
दूसरी बार पास होने पर छोटे भाई के व्यवहार में क्या परिवर्तन आया? |
|
Answer» दूसरी बार पास होने पर छोटे भाई के व्यवहार में यह परिवर्तन आया कि वह स्वच्छंद और घमंडी हो गया। वह यह । सोचने लगा कि अब पढ़े या न पढ़े, वह पास तो हो ही जाएगा। वह बड़े भाई की सहनशीलता का अनुचित लाभ उठाकर अपना अधिक समय खेलकूद में लगाने लगा। |
|
| 12. |
इस पाठ में लेखक ने समूची शिक्षा के किन तौर-तरीकों पर व्यंग्य किया है? क्या आप उनके विचार से सहमत हैं? |
|
Answer» एक दिन जब गुल्ली-डंडा खेलने के बाद छोटा भाई बड़े भाई साहब के सामने पहुँचा तो उन्होंने रौद्र रूप धारण कर पूछा, “कहाँ थे? लेखक को मौन देखकर उन्होंने लताड़ते हुए घमंड पैदा होने तथा आगामी परीक्षा में फेल होने का भय दिखाया। |
|
| 13. |
भाई साहब के फेल होने और खुद के अव्वल आने पर लेखक के मन में क्या-क्या विचार आए? |
|
Answer» वार्षिक परीक्षा का जब परिणाम आया तो दिन-रात किताबें खोलकर बैठे रहने वाले भाई साहब फेल हो गए और उनका छोटा भाई (लेखक) जिसका सारा समय खेलकूद को भेंट होता था और बहुत डाँट-डपट खाने के बाद थोड़ी-सी पढ़ाई कर लेता था, परीक्षा में अव्वल आ गया। लेखक जब भी बाहर से खेलकर आता तो भाई साहब रौद्र रूप धारण कर सूक्तिबाणों से उसका स्वागत करते और जी भरकर लताड़ते। अब उनके फेल होने पर लेखक के मन में यह विचार आया क्यों न वह भाई साहब को आड़े हाथों ले और पूछे कि कहाँ गई वह आपकी घोर तपस्या? मुझे देखिए, मजे से खेलता भी रहा और दरजे में अव्वल भी हूँ, पर भाई साहब की उदासी और दुख देखकर उनके घावों पर नमक छिड़कने की हिम्मत लेखक को न हुई। |
|
| 14. |
बड़े भाई महत्त्व की विधियाँ देखकर लेखक किस पहेली का हल नहीं निकाल सका और क्यों? |
|
Answer» लेखक ने देखा कि बड़े भाई साहब ने अपनी पुस्तकों और कापियों के पृष्ठों और हासिये पर जानवरों की तसवीरें बना रखी हैं या ऐसे-ऐसे शब्दों का निरर्थक मेल करने का प्रयास किया है जिनसे किसी अर्थ की अभिव्यक्ति नहीं होती है। लाख चेष्टा करने पर कुछ समझ न पाने के कारण लेखक के लिए यह अबूझ पहेली बनी रही। वह उम्र में छोटा होने से बड़े भाई की पहेलियों का हल कैसे ढूँढ़ सकता था। |
|
| 15. |
बड़े भाई की डाँट-फटकार अगर न मिलती, तो क्या छोटा भाई कक्षा में अव्वल आता? अपने विचार प्रकट कीजिए। |
|
Answer» मेरे विचार में यह सच है कि अगर बड़े भाई की डाँट-फटकार छोटे भाई को न मिलती, तो वह कक्षा में कभी भी अव्वल नहीं आता। यद्यपि उसने बड़े भाई की नसीहत तथा लताड़ से कभी कोई सीख ग्रहण नहीं की, परंतु उसपर अप्रत्यक्ष रूप से प्रभाव गहरा पड़ता था, क्योंकि छोटा भाई तो खे-प्रवृत्ति का था। बड़े भाई की डाँट-फटकार की ही भूमिका ने उसे कक्षा में प्रथम आने में सहायता की तथा उसकी चंचलता पर नियंत्रण रखा। मेरे विचार से बड़े भाई की डाँट-फटकार के कारण ही छोटा भाई कक्षा में अव्वल अता था अर्थात् बड़े भाई की डाँट-फटकार उसके लिए वरदान सिद्ध हुई। |
|
| 16. |
भाई साहब भले ही फेल होकर एक कक्षा में दो-तीन साल लगाते थे पर उनकी सहज बुधि बड़ी तेज़ थी। स्पष्ट कीजिए। |
|
Answer» भाई साहब पढ़ाई के प्रति घोर परिश्रम करते थे, परंतु एक-एक कक्षा में दो-दो या तीन-तीन साल लगाते थे। इसके बाद भी उनकी सहज बुद्धि बड़ी तेज़ थी। भाई साहब के फेल होने और छोटे भाई के पास होने से उसमें अभिमान की भावना बलवती हो गई। वह आज़ादी से खेलकूद में शामिल होने लगा। वह भाई साहब को मौखिक जवाब तो नहीं दे सकता था पर उसके रंग-ढंग से यह जाहिर होने लगा कि छोटा भाई अब भाई साहब के प्रति वैसी अदब नहीं रखता जैसी वह पहले रखा करता था। भाई की सहज बुद्धि ने बिना कुछ कहे-सुने इसे भाँप लिया और एक दिन जब वह खेलकर लौटा तो भाई साहब ने उसे उपदेशात्मक भाषा में खूब खरी-खोटी सुनाई । इससे स्पष्ट होता है कि भाई साहब की सहज बुद्धि अत्यंत तीव्र थी। |
|
| 17. |
बड़े भाई साहब छोटे भाई से उम्र में कितने बड़े थे और वे कौन-सी कक्षा में पढ़ते थे? |
|
Answer» बड़े भाई साहब लेखक से उम्र में 5 साल बड़े थे। वे नवीं कक्षा में पढ़ते थे। |
|
| 18. |
बड़े भाई साहब छोटे भाई को क्या सलाह देते थे और क्यों ? |
|
Answer» बड़े भाई साहब छोटे भाई को दिन-रात पढ़ने तथा खेल-कूद में समय न गॅवाने की सलाह देते थे। वे बड़ा होने के कारण उसे राह पर चलाना अपना कर्तव्य समझते थे। |
|
| 19. |
बड़े भाई साहब छोटे भाई से हर समय पहला सवाल क्या पूछते थे? |
|
Answer» बड़े भाई छोटे भाई से हर समय एक ही सवाल पूछते थे-कहाँ थे? उसके बाद वे उसे उपदेश देने लगते थे। |
|
| 20. |
लेखक अपने बड़े भाई के हुक को कानून समझने में शालीनता समझता था, ऐसा क्यों ? स्पष्ट कीजिए। |
|
Answer» लेखक और उसके भाई साहब छात्रावास में रहकर पढ़ाई करते थे। लेखक अपने बड़े भाई से उम्र में पाँच वर्ष छोटा था। वह नौ साल का और भाई साहब चौदह वर्ष के। उम्र और अनुभव के इस अंतर के कारण उन्हें लेखक की देखभाल और डाँट-डपट का पूरा अधिकार था और उनकी बातें मानने में ही लेखक की शालीनता थी। |
|
| 21. |
डाँट-फटकार लगाते भाई साहब लेखक को क्या-क्या सलाह दे डालते थे? उनके ऐसे व्यवहार को आप कितना उचित समझते हैं? |
|
Answer» पढ़ाई छोड़कर खेलकूद में समय गंवाकर लौटे लेखक को भाई-साहब खूब डाँटते-फटकारते और यह सलाह भी दे देते कि जब मैं एक दरजे में दो-तीन साल लगाता हूँ तो तुम उम्र भर एक ही दरजे में पड़े सड़ते रहोगे। इससे बेहतर है कि तुम घर जाकर गुल्ली-डंडा खेलो और दादा की गाढ़ी कमाई के पैसे बरबाद न करो। उनके इस व्यवहार को मैं उचित नहीं मानता, क्योंकि उनके विचारों में नकारात्मकता झलकती है। |
|
| 22. |
छोटे भाई के मन में बड़े भाई साहब के प्रति श्रद्धा क्यों उत्पन्न हुई? |
|
Answer» बड़े भाई साहब छोटे भाई को- • खेलकूद में समय न गॅवाकर पढ़ने की सलाह देते थे। • अभिमान न करने की सीख देते थे। • अपनी बात मानने की सलाह देते थे। वे बड़ा होने के कारण ऐसा करना अपना कर्तव्य समझते थे। |
|
| 23. |
क्या यह बेहतर नहीं होगा कि हम एक-दूसरे को स्वतन्त्र राष्ट्र मानकर रहना और सम्मान करना सीख जाएँ? |
|
Answer» राष्ट्रों के आपसी सम्बन्धों में सुधार की प्रथम शर्त यही मानी जाती है कि हम एक-दूसरे को स्वतन्त्र राष्ट्र मानकर उनका सम्मान करें तथा अन्तर्राष्ट्रीय सीमा-रेखा का सम्मान करें। प्रायः यह देखा गया है कि भारत और पाकिस्तान के मध्य तनाव का मुख्य कारण दोनों देशों का एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना का न होना तथा पाकिस्तान द्वारा भारतीय सीमा में घुसपैठ करना व आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देना माना जाता है। पाकिस्तान द्वारा कश्मीर को लेकर विभिन्न अन्तर्राष्ट्रीय मंचों पर भारत के विरुद्ध दुष्प्रचार करना तथा भारत विरोधी नीति अपनाना दोनों देशों के सम्बन्धों में कटुता उत्पन्न करता है। इस प्रकार आपसी सम्बन्धों को बेहतर बनाने हेतु एक-दूसरे का सम्मान करना अति आवश्यक है। |
|
| 24. |
अंग्रेजी विषय के बारे में भाई व लेखक को क्या बताते थे? ऐसा कहने के पीछे भाई साहब का उद्देश्य क्या था |
|
Answer» बड़े भाई साहब लेखक के सामने अंग्रेजी की कठिनता का भयावह चित्र खींचते हुए कहते, ”इस तरह अंग्रेज़ी पढ़ोगे तो जिंदगी भर पढ़ते रहोगे और एक हर्फ़ न आएगा। अंग्रेजी पढ़ना कोई हँसी-खेल नहीं है, जिसे हर कोई पढ़ ले। इसके लिए दिन-रात एक करना पड़ता है। इतने परिश्रम के बाद भी इसे शुद्ध रूप से पढ़ा और बोला नहीं जा सकता।” ऐसा कहने के पीछे भाई साहब का उद्देश्य यही था कि लेखक अधिकाधिक पढ़ाई पर ध्यान दे। |
|
| 25. |
बड़े भाई साहब ने लेखक का घमंड दूर करने के लिए क्या उपाय अपनाया? |
|
Answer» बड़े भाई साहब ने देखा कि उनके फेल होने और खुद के पास होने से लेखक के मन में घमंड हो गया है। उसका घमंड दूर करने के लिए उसने रावण का उदाहरण देते हुए कहा कि रावण चक्रवर्ती राजा था, जिसे संसार के अन्य राजा कर देते थे। बड़े-बड़े देवता भी उसकी गुलामी करते थे। आग और पानी के देवता भी उसके दास थे पर घमंड ने उसका भी नाश कर दिया। |
|
| 26. |
एक दिन जब गुल्ली-डंडा खेलने के बाद छोटा भाई बड़े भाई साहब के सामने पहुँचा तो उनकी क्या प्रतिक्रिया हुई ? |
|
Answer» छोटा भाई दिनभर गुल्ली-डंडा खेलकर बड़े भाई के सामने पहुँचा तो बड़े भाई ने गुस्से में उसे खूब लताड़ा। उसे घमंडी कहा और सर्वनाश होने का डर दिखाया। उसने उसकी सफलता को भी तुक्का बताया और आगे की पढ़ाई का भय दिखलाया। |
|
| 27. |
What is emphasized in devotion? |
|
Answer» Worshipping god in isolation is emphasized in devotion. |
|
| 28. |
भाई साहब ने अपने दरजे की पढ़ाई का जो चित्र खींचा था उसका लेखक पर क्या प्रभाव पड़ा? |
|
Answer» भाई साहब ने अपने दरजे की पढ़ाई को अत्यंत कठिन बताते हुए उसका जो भयंकर चित्र खींचा था, उससे लेखक भयभीत हो गया। लेखक को इस बात के लिए खुद पर आश्चर्य हो रहा था कि वह स्कूल छोड़कर घर क्यों नहीं भागा। इतने के बाद भी उसकी खेलों में रुचि और पुस्तकों में अरुचि यथावत बनी रही। वह अब कक्षा में अपमानित होने से बचने के लिए अपने टस्क पूरे करने लगा। |
|
| 29. |
Annamacharya : Keertanas : : Chaitanya Maha Prabhu : ………A) Bhajanas B) Poems C) Novels D) Stories |
|
Answer» (A) Bhajanas |
|
| 30. |
Match Column A and B.Column AColumn B1. Kabir (a) Bengal2. Meerabai(b) Talwandi3. Guru Nanak(c) Merta4. Chaitanya mahaprabhu(d) Banaras |
|
Answer» 1. (d) 2. (c) 3. (b) 4. (a). |
|
| 31. |
बताइए पाठ के किन अंशों से पता चलता है कि- 1. छोटा भाई अपने भाई साहब का आदर करता है। 2. भाई साहब को जिंदगी का अच्छा अनुभव है। 3. भाई साहब के भीतर भी एक बच्चा है। 4. भाई साहब छोटे भाई का भला चाहते हैं। |
|
Answer» 1. छोटे भाई का मानना है कि बड़े भाई को उसे डाँटने-डपटने का पूरा अधिकार है क्योंकि वे उससे बड़े हैं। छोटे भाई की शालीनता व सभ्यता इसी में थी कि वह उनके आदेश को कानून की तरह माने अर्थात् पूरी सावधानी व सर्तकता से उनकी बात का पालन करे। 2. भाई साहब ने छोटे भाई से कहा कि मुझे जीवन का तुमसे अधिक अनुभव है। समझ किताबी ज्ञान से नहीं आती अपितु दुनिया के अनुभव से आती है। जिस प्रकार अम्मा व दादा पढ़े लिखे नहीं है, फिर भी उन्हें संसार का अनुभव हम से अधिक है। बड़े भाई ने कहा कि यदि मैं आज अस्वस्थ हो जाऊँ, तो तुम भली प्रकार मेरी देख-रेख नहीं कर सकते। यदि दादा हों, तो वे स्थिति को सँभाल लेंगे। तुम अपने हेडमास्टर को देखो, उनके पास अनेक डिग्रियाँ हैं। उनके घर का इंतजाम उनकी बूढ़ी माँ करती हैं। इन सब उदाहरणों से स्पष्ट है कि भाई साहब को जिंदगी का अच्छा अनुभव था। 3. भाई साहब ने छोटे भाई से कहा कि मैं तुमको पतंग उड़ान की मनाहीं नहीं करता। सच तो यह कि पतंग उड़ाने की मेरी भी इच्छा होती है। बड़े भाई साहब बड़े होने के नाते अपनी भावनाओं को दवा जाते हैं। एक दिन भाई साहब के ऊपर से पतंग गुजरी, भाई साहब ने अपनी लंबाई का लाभ उठाया। वे उछलकर पतंग की डोर पकड़कर हॉस्टल की ओर दौड़कर आ रहे थे, छोटा भाई भी उनके पीछे-पीछे दौड़ रहा था। इन सभी बातों से यह सिद्ध होता है कि बड़े भाई साहब के भीतर भी एक बच्चा है, जो अनुकूल वातावरण पाकर उभर उठता है। 4. बड़े भाई साहब द्वारा छोटे भाई को यह समझाना कि किताबी ज्ञान होना एक बात है और जीवन का अनुभव दूसरी बात। तुम पढ़ाई में परीक्षा पास करके मेरे पास आ गए हो, लेकिन यह याद रखो कि मैं तुमसे बड़ा हूँ और तुम मुझसे छोटे हो। मैं तुम्हें गलत रास्ते पर रखने के लिए थप्पड़ का डर दिखा सकता हूँ या थप्पड़ मार भी सकता हूँ अर्थात् तुम्हें डाँटने का हक मुझे है। |
|
| 32. |
With which place Chaitanya Maha Prabhu is related?(a) Bengal (b) Rajasthan (c) Gujarat (d) Maharashtra |
|
Answer» in Bangal chaitanya Maha Prabhu is related. |
|
| 33. |
बसंत के भाई का नाम क्या था? |
|
Answer» बसंत के भाई का नाम प्रताप था। |
|
| 34. |
बसंत क्या-क्या बेचता था? |
|
Answer» बसंत जाली, बटन और दियासलाई बेचता था। |
|
| 35. |
Nankana Sahab is the birth place of which saint?(a) Kabir (b) Nanak (c) Dadudayal (d) Ramanand |
|
Answer» Nanakana Saheb is the birth place of Nanak. |
|
| 36. |
पंडित राजकिशोर क्या काम करते थे? |
|
Answer» पंडित राजकिशोर मजदूरों के नेता थे । वे लेक्चर देते थे और मजदूरों की बसती में जाते थे। |
|
| 37. |
एकांकी का प्रथम दृश्य कहाँ घटता है? |
|
Answer» एकांकी का प्रथम दृश्य एक बडे नगर के बाजार में घटता है। |
|
| 38. |
बसंत की सच्चाई… एकांकी में कितने दृश्य हैं? |
|
Answer» बसंत की सच्चाई एकांकी में दो दृश्य हैं। |
|
| 39. |
छलनी का दाम क्या था? |
|
Answer» छलनी का दाम था दो आना था। |
|
| 40. |
बसंत और प्रताप कहाँ रहते थे? |
|
Answer» बसंत और प्रताप भीखू अहीर के घर में रहते थे। |
|
| 41. |
बसंत के घर पर डॉक्टर को कौन ले आता है? |
|
Answer» बसंत के घर पर डॉक्टर को अमरसिंह ले आता है। |
|
| 42. |
छलनी से क्या-क्या कर सकते हैं? |
|
Answer» छलनी से पानी छान सकते हैं और छलनी से दूध छान सकते हैं और चाय छान सकते हैं। |
|
| 43. |
बसंत के पैर देखकर डॉक्टर ने क्या कहा ? |
|
Answer» बसंत के पैर देखकर डाक्टर ने कहा कि..पंडितजी! ऐसा लगता है कि पैर की हड्डी टूट गयी है। स्क्रीन करके देखना होगा दूसरा पैर ठीक है, पर इसे अभी अस्पताल ले जाना चाहीए। |
|
| 44. |
बसंत राजकिशोर से क्या बिनती करता है? |
|
Answer» बसंत राजकिशोर से बिनती करता है किसाहब एक छलनी ले लीजिए। सिर्फ दो आना कीमत है। |
|
| 45. |
बसंत और प्रताप अहीर के घर में क्यों रहते है ? |
|
Answer» दंगों के दिनों में बसंत और प्रताप के माँबाप को किसी ने मार दिया था। तो बसंत और प्रताप दोनों अकेले हो गये थे। इसलिए बसंत और प्रताप भीखू अहीर के घर में रहते हैं। |
|
| 46. |
बसंत राजकिशोर से दो पैसे लेने से क्यों इनकार करता है? |
|
Answer» बसंत राजकिशोर से दो पैसे लेने से इसलिए इनकार करता है कि वह उसे भीख समझता था। वह भीख नहीं लेना चाहता था। |
|
| 47. |
बसंत राजकिशोर के पास क्यों नहीं लौटा? |
|
Answer» बसंत राजकिशोर के पास इसलिए नहीं लौटा कि ..वह मोटर से टकरा गया था। वह मोटर के नीचे आकर उसके दोनों पैर कुचले गये थे। |
|
| 48. |
राजकिशोर के मानवीय व्यवहार का परिचय दीजिए। |
|
Answer» बसंत का छोटा भाई प्रताप राजकिशोर के घर आता है और उन्हें पैसा लेने के लिए कहता है। प्रताप ने राजकिशोर से कहता है कि उसका भाई बसंत नोट को भूनाकर वापस आते समय मोटर के नीचे आ गया और उसके दोनों पैर कुचले गये। बसंत बेहोश पडा और होश आने पर प्रताप को पैसे देने के लिए भेजा था। यह सुनकर राजकिशोर को बहुत दुःख होता है। । उसने प्रताप के साथ उसी समय बसंत को देखने चला जाता है और डॉक्टर को भी बुलवाता है। राजकिशोर बसंत के पास जाता है और उसे चिन्ता न करने के लिए कहता है। राजकिशोर को बसंत की ईमानदारी देखकर उसे बचाना चाहता है। इसलिए उसे अस्पताल ले जाने को कहता है और एम्बुलंस को बुलाता है। इस प्रकार राजकिशोर की मानवीयता व्यक्त होती है। |
|
| 49. |
बसंत ने राजकिशोर को छलनी खरीदने केलिए किस तरह प्रेरित किया ? |
|
Answer» बसंत राजकिशोर से कहता है कि साहब, छलनी लीजिए। दूध छानिए, चाय छानिए। साहब छलनी लीजिए। सिर्फ दो आना कीमत है। इस प्रकार बसंत ने. राजकिशोर को छलनी खरीदने के लिए प्रेरित किया। |
|
| 50. |
प्रताप राजकिशोर के घर क्यों आया ? |
|
Answer» बसंत मोटर के नीचे आ गया था। बडी देर के बाद होश आया तो उसने प्रताप को पैसे लौटाने को कहा। प्रताप राजकिशोर के साढे चौदह आने देने के लिए राजकिशोर के घर आया था। |
|