Explore topic-wise InterviewSolutions in Current Affairs.

This section includes 7 InterviewSolutions, each offering curated multiple-choice questions to sharpen your Current Affairs knowledge and support exam preparation. Choose a topic below to get started.

1.

मनुष्य एक मिनट में कितनी बार श्वास लेता है ?

Answer»

मनुष्य एक मिनट में सोलह से अट्ठारह बार साँस लेता है।

2.

प्राण किसे कहते हैं ?

Answer»

श्वास को जीवन-शक्ति या प्राण कहते हैं।

3.

भस्त्रिका प्राणायाम कैसे किया जाता है, इसके चरण बताएँ।

Answer»

भस्त्रिका प्राणायाम 3 से 5 मिनट तक किया जाता है। इसे करने के लिए सर्वप्रथम वज्रासन में बैठ जाएँ, दोनों नासिकाओं से साँस अन्दर खींचे तथा बिना अन्दर रोके पूरी ताकत से बाहर निकालें।

4.

रिक्त स्थान की पूर्ति करो (पूर्ति करके)(क) नियमित प्राणायाम करने से ___ और ____ बढ़ती है।(ख) प्राणायाम के द्वारा ___ मजबूत होते हैं और रक्तसंचार तेज हो जाता है।(ग) प्राणायाम ___ एवं खुली जगह पर करें।(घ) प्राणायाम के लिए ___ या ____ में बैठना ही ठीक होता है।

Answer»

(क) नियमित प्राणायाम करने से पाचन शक्ति और स्मरण शक्ति बढ़ती है।
(ख) प्राणायाम के द्वारा फेफड़े मजबूत होते हैं और रक्तसंचार तेज हो जाता है।
(ग) प्राणायाम स्वच्छ एवं खुली जगह पर करें।
(घ) प्राणायाम के लिए सिद्धासन या पद्मासन में बैठना ही ठीक होता है।

5.

प्राणायाम करने के सामान्य नियम क्या हैं? किन्हीं पाँच नियमों को बताएँ।

Answer»

प्राणायाम करने के सामान्य नियम निम्नलिखित हैं-

(क) प्राणायाम के लिए सिद्धासन या पद्मासन में बैठना ठीक होता है। यदि इन आसनों में बैठने में कष्ट हो तो सुखासन में बैठ कर प्राणायाम करें।
(ख) बैठने के लिए दरी या कंबल का प्रयोग करें।
(ग) साँस सदैव नासिका से ही लें। मुँह से कदापि साँस न लें।
(घ) भोजन के तुरन्त बाद प्राणायाम कभी भी नहीं करना चाहिए। भोजन के 4-5 घंटे बाद ही प्राणायाम करना ठीक होता है।
(ङ) प्राणायाम स्वच्छ एवं खुली जगह पर करें।

6.

प्राणायाम किसे कहते हैं ? प्राणायाम के पाँच लाभ बताएँ।

Answer»

प्राण-शक्ति या श्वास अन्दर लेने और बाहर छोड़ने की क्रिया पर नियन्त्रण करना ही प्राणायाम कहलाता है। प्राणायाम के पाँच लाभ निम्नलिखित हैं

1. प्राणायाम करने से मस्तिष्क का तनाव कम होता है।

2. प्राणायाम करने से शरीर नीरोग रहता है।

3. नियमित प्राणायाम करने से पाचन शक्ति और स्मरण शक्ति बढ़ती है।

4. प्राणायाम से दीर्घ श्वसन का अभ्यास स्वतः होने लगता है। इससे हमारी आयु बढ़ती है।

5. प्राणायाम करने से क्रोध, चिन्ता, निराशा और भय जैसे विकार दूर होते हैं।

Previous Next